राजस्थान में आवारा कुत्तों को लेकर नए निर्देश : फीडिंग पॉइंट तय, नसबंदी और रेबीज टीकाकरण के निर्देश
Gyan Chand Patni | Aug 27, 2025, 16:32 IST
Photograph: (AI)
राजस्थान में आवारा कुत्तों के लिए फीडिंग पॉइंट और नसबंदी केंद्र बनाए जाएंगे। रेबीज टीकाकरण भी अनिवार्य। जानें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद की नई व्यवस्था।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राजस्थान सरकार ने आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत सभी नगर निगम, परिषद और पालिकाओं को आवारा कुत्तों से जुड़ी योजनाओं को लागू करने का निर्देश दिया गया है।
अब प्रत्येक क्षेत्र में कुत्तों के लिए विशेष भोजन स्थल (फीडिंग पॉइंट) बनाए जाएंगे। इन स्थलों की व्यवस्था के लिए नगरीय निकाय स्थानीय रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और पशु कल्याण संगठनों से भी संपर्क करेंगे। राजस्थान में आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण शुरू होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
आदेश के अनुसार, प्रत्येक शहर में कुत्तों की नसबंदी (Sterilization), रेबीज टीकाकरण (Rabies Vaccination) और डिवार्मिंग (Deworming) के लिए केंद्र स्थापित किए जाएंगे। पकड़े गए कुत्तों का इलाज , टैगिंग और फिर उसी क्षेत्र में छोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए ऑपरेटिंग रूम थिएटर और एबीसी (Animal Birth Control) केंद्र में सीसीटीवी कैमरे (CCTV Cameras) लगाए जाएंगे।
कुत्तों को पकड़ने के लिए केवल प्रशिक्षित कर्मियों को अनुमति होगी। यह कदम कुत्तों के प्रति मानवतापूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
राजस्थान विधानसभा सत्र एक सितम्बर से, पक्ष-विपक्ष दोनों बना रहे रणनीति, हावी रहेंगे ये मुद्दे
राजस्थान में नेताजी पर कानून का शिकंजा, फिलहाल राहत की नहीं उम्मीद
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि 6 महीने से छोटे कुत्तों की नसबंदी नहीं की जाएगी। केवल 6 महीने से ऊपर के कुत्तों को ही नसबंदी के लिए लाया जाएगा।
RGHS योजना का विरोध कर रहे अस्पतालों पर राजस्थान सरकार सख्त, पैनल से बाहर होने का खतरा
गणेश चतुर्थी : राजस्थान में रिद्धि-सिद्धि नहीं कुबेरजी के साथ विराजे हैं भगवान गणेश, आज होगी विशेष पूजा
हर शहर में एनजीओ (NGO) सदस्य और पशु कल्याण कार्यकर्ताओं की एक समिति बनाई जाएगी, जो नियमित रूप से कुत्तों की स्थिति की समीक्षा करेगी। यह समिति सुनिश्चित करेगी कि नसबंदी, रेबीज का टीका लगानेऔर भोजन का रिकॉर्ड पूरी तरह से रखा जाए।
भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (Indian Animal Welfare Board) द्वारा प्रत्येक कुत्ते को पकड़ने के लिए 200 रुपए शुल्क तय किया गया है। वहीं, नसबंदी, भोजन, और ऑपरेशन की कुल लागत 1450 रुपए निर्धारित की गई है। यह कार्य 30 दिन के भीतर सभी नगर निगमों में शुरू किया जाएगा। अगर किसी भी नगर निकाय ने आदेश का पालन नहीं किया, तो विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
अब प्रत्येक क्षेत्र में कुत्तों के लिए विशेष भोजन स्थल (फीडिंग पॉइंट) बनाए जाएंगे। इन स्थलों की व्यवस्था के लिए नगरीय निकाय स्थानीय रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और पशु कल्याण संगठनों से भी संपर्क करेंगे। राजस्थान में आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण शुरू होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
कुत्तों के लिए नसबंदी और टीकाकरण कें द्र
केवल प्रशिक्षित कर्मी ही कुत्ते पकड़ेंगे
राजस्थान विधानसभा सत्र एक सितम्बर से, पक्ष-विपक्ष दोनों बना रहे रणनीति, हावी रहेंगे ये मुद्दे
राजस्थान में नेताजी पर कानून का शिकंजा, फिलहाल राहत की नहीं उम्मीद
राज्य में ABC कार्यक्रम की चुनौतियांराज्य में आवारा कुत्तों के नियंत्रण के लिए ABC (Animal Birth Control) कार्यक्रम पहले ही शुरू हो चुका था, लेकिन यह कार्यक्रम अब तक पूरी तरह से प्रभावी नहीं हो पाया। प्रमुख कारणों में विशेषज्ञों की कमी, प्रशिक्षित स्वयंसेवकों का अभाव और कार्यान्वयन एजेंसियों की असफलता शामिल हैं। कोटा, जोधपुर, बीकानेर, और उदयपुर जैसे शहरों में यह कार्यक्रम रोक दिया गया है।राजस्थान में वर्तमान में आवारा कुत्तों का टीकाकरण और नसबंदी कार्यक्रम सफलतापूर्वक लागू नहीं हो पा रहा है। राज्य में इस बारे में कोई स्पष्ट आंकड़े नहीं हैं कि कितने कुत्तों का टीकाकरण किया जाना है। इसके अलावा, विशेषज्ञों और प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की भारी कमी है, जिसके कारण कार्यक्रम का क्रियान्वयन अटक गया है। | |
कुत्तों की नसबंदी की आयु सीमा
RGHS योजना का विरोध कर रहे अस्पतालों पर राजस्थान सरकार सख्त, पैनल से बाहर होने का खतरा
गणेश चतुर्थी : राजस्थान में रिद्धि-सिद्धि नहीं कुबेरजी के साथ विराजे हैं भगवान गणेश, आज होगी विशेष पूजा
निगरानी और समीक्षा समिति
stray dog 2
200 रुपए शुल्क और सख्त कार्रवाई
कुत्तों के बारे में क्या हैं निर्देश
- फीडिंग पॉइंट: कुत्तों के लिए भोजन स्थल बनाए जाएंगे
- नसबंदी और टीकाकरण: हर शहर में कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण केंद्र होंगे
- प्रशिक्षण: कुत्तों को पकड़ने के लिए प्रशिक्षित कर्मी नियुक्त होंगे
FAQ
- 1. राजस्थान में आवारा कुत्तों के लिए क्या नए निर्देश जारी किए गए हैं?
राजस्थान सरकार ने आवारा कुत्तों के लिए फीडिंग पॉइंट, नसबंदी केंद्र और रेबीज टीकाकरण केंद्र स्थापित करने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आए हैं। - 2. आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए क्या आयु सीमा है?
राज्य सरकार के निर्देश अनुसार 6 महीने से छोटे कुत्तों की नसबंदी नहीं की जाएगी। - 3. राजस्थान में ABC कार्यक्रम का क्या हाल है?
ABC कार्यक्रम में राज्यभर में कई चुनौतियां हैं, जैसे विशेषज्ञों और प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की कमी। इस कार्यक्रम का कार्यान्वयन कई शहरों में बाधित है।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman