सरकारी शिक्षक ने गैंगस्टर बन मांगी 1 करोड़ 40 लाख की फिरौती, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ashish Bhardwaj | Published:
Share
teacher gags
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में एक सरकारी शिक्षक ने ऑनलाइन गेम में हारने से हुए कर्ज को चुकाने के लिए गलत राह चुन ली। इस शिक्षक ने रंगदारी का रास्ता चुन लिया। हालांकि, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

News In Short

  • राजस्थान के बांसवाड़ा में सरकारी शिक्षक ने व्यापारियों से 1.40 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी।
  • आरोपी विकेश कुमार ने ऑनलाइन गेमिंग और कर्ज के कारण खुद को गैंगस्टर बताया था।
  • पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपी का रूट ट्रैक किया और उसे गिरफ्तार किया।
  • आरोपी ने व्यापारियों से धमकी देकर पैसे की मांग की थी और परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।
  • पुलिस ने फिरौती की साजिश का पर्दाफाश कर दिया और आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया।

News In Detail

राजस्थान के बांसवाड़ा में एक सरकारी शिक्षक की करतूत ने सबके होश उड़ा दिए। दरअसल, ऑनलाइन गेमिंग की लत और बढ़ते कर्ज के कारण एक शिक्षक ने खुद को गैंगस्टर बताकर दो व्यापारियों से 1.40 करोड़ की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने मामले की जांच कर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

कर्ज के कारण बना फर्जी गैंगस्टर

आरोपी विकेश कुमार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चुडाडा में सेकंड ग्रेड शिक्षक के रूप में कार्यरत था। एक साल पहले ऑनलाइन गेमिंग में भारी रकम हार चुका था। जांच में यह बात सामने आई कि उसे करीब 80 लाख रुपए का कर्ज था।
इसे चुकाने के लिए उसने कई लोन लिए और अपने रिश्तेदारों के गहनों को गिरवी रख दिया। फिर कर्ज चुकाने के लिए उसने खुद को एक गैंगस्टर बताकर व्यापारियों से फिरौती मांगने की योजना बनाई।

व्यापारियों से मांगी फिरौती

विकेश ने पहले व्यापारियों का बारीकी से सर्वे किया। उसने फार्म हाउस के चौकीदार से संपर्क कर सेठ की संपत्ति का ब्योरा जुटाया। 30 मार्च को उसने एक व्यापारी की दुकान के शटर के नीचे धमकी भरा पत्र डाला। इसमें उसने 90 लाख रुपए की मांग की। उसी दिन दूसरे व्यापारी से भी 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी और धमकी दी कि यदि पैसे नहीं मिले तो वह परिवार को जान से मार देगा।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

31 मार्च को व्यापारियों की शिकायत के बाद एसपी सुधीर जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने सक्रियता दिखाई। करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने आरोपी की मूवमेंट ट्रैक की और उसे उसके गांव टिम्बा महुडी (कुशलगढ़) से गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढे़:-

पंजीकरण कहीं और इलाज कर रहे दूसरे राज्य, तीन साल बाद भी डॉक्टरों का डेटाबेस तैयार नहीं

अवैध खनन करने वालों से वसूली में दो आरपीएस एपीओ, आईपीएस पहले ही हटाए

फर्जी आधार-पैन से डीजीएफटी पोर्टल में सेंध, निर्यातकों के 400 करोड़ रुपए डकारे

मंत्री के स्वागत में हर्ष फायरिंग, देखती रह गई पुलिस, वीडियो वायरल होने से हड़कंप

Tags:
  • ऑनलाइन गेमिंग
  • धमकी भरा पत्र
  • फिरौती
  • सरकारी शिक्षक
  • बांसवाड़ा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर