मंत्री के स्वागत में हर्ष फायरिंग, देखती रह गई पुलिस, वीडियो वायरल होने से हड़कंप

Ashish Bhardwaj | Apr 06, 2026, 20:38 IST
Share
mantri
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में दौसा जिले के समलेटी गांव में कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के स्वागत में समर्थकों ने हर्ष फायरिंग की। पुलिस वहां मौजूद थी, लेकिन फायरिंग को चुपचाप देखती रही। अब वीडियो वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है।

News In Short

  • समलेटी गांव में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के स्वागत के दौरान हर्ष फायरिंग।
  • वायरल वीडियो में फायरिंग के समय पुलिस मौके पर मौजूद दिखी।
  • पुलिस के सामने गोलियां चलाने से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।
  • सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले में जांच की मांग।
  • इस घटना पर पुलिस प्रशासन का आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया।

News In Detail

राजस्थान के दौसा जिले के समलेटी गांव से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के स्वागत के लिए समर्थकों ने हर्ष फायरिंग की। चौंकाने वाली बात यह है कि यह सब तब हुआ, जब मौके पर पुलिस खुद वहां तैनात थी।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा एक कार्यक्रम के सिलसिले में समलेटी गांव पहुंचे थे। मंत्री के स्वागत के लिए समर्थकों में भारी उत्साह था। इसी उत्साह में कुछ युवक हाथों में टोपीदार बंदूकें लेकर आगे आए और एक के बाद एक कई राउंड फायर किए।

पुलिस की मौजूदगी में यह सब कुछ हुआ

इस घटना का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह पुलिस और प्रशासन के लिए गले की फांस बन गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब युवक गोलियां चला रहे थे, तब वहां पुलिस वाले चुपचाप देख रहे थे। पुलिस के सामने हथियार लहराना और फायरिंग करना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सुरक्षा घेरे में भी बड़ी चूक की ओर इशारा करता है।

जांच की मांग तेज

समलेटी गांव की इस घटना के बाद अब जांच की मांग तेज हो गई है। हालांकि, इस मामले पर अभी तक जिला प्रशासन या पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो वायरल वीडियो के आधार पर फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है।

ये भी पढे़:-

एसआई भर्ती 2021: हाई कोर्ट के रद्द फैसले पर सरकार असमजंस में, मंत्री ने अपील में नहीं जाने की दी सलाह

BSTC परीक्षा में डमी अभ्यर्थियों से दिलवाई परीक्षा, SOG ने 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पीएम का अपमान देश की तौहीन, गहलोत ने ट्रंप की टिप्पणियों को बताया शर्मनाक

जल्द हट सकती है तबादलों से पाबंदी, मंत्रियों और विधायकों ने बना रखा है दबाव

Tags:
  • राजस्थान
  • सोशल मीडिया
  • फायरिंग
  • दौसा
  • कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती