BSTC परीक्षा में डमी अभ्यर्थियों से दिलवाई परीक्षा, SOG ने 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Ashish Bhardwaj | Apr 06, 2026, 19:39 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान एसओजी ने बीएसटीसी परीक्षा में डमी अभ्यर्थियों से परीक्षा दिलवाने के मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह फर्जीवाड़ा 2019-2020 परीक्षा से जुड़ा है, जिसमें मूल अभ्यर्थियों ने पैसे देकर डमी परीक्षार्थियों को बैठाया था।
News In Short
- एसओजी ने बीएसटीसी परीक्षा में डमी अभ्यर्थियों वाले 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
- आरोपियों ने पैसे देकर डमी अभ्यर्थियों को असली परीक्षा में बैठाया था।
- एफएसएल जांच में हस्ताक्षरों का अंतर पाकर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।
- गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 11 उदयपुर और 1 भरतपुर के निवासी हैं।
- एसओजी अब यह जांच कर रही है कि डमी अभ्यर्थी कौन थे और कितना बड़ा है नेटवर्क।
News In Detail
क्या है पूरा मामला?
इसके बाद एसओजी ने अशोक सारण से गहन पूछताछ की और एसओजी थाने में मुकदमा दर्ज किया। जांच आगे बढ़ाने पर पता चला कि यह धोखाधड़ी सिर्फ एक या दो लोगों तक सीमित नहीं थी, बल्कि कई मूल अभ्यर्थियों ने मिलकर यह साजिश रची थी।
एफएसएल जांच में हस्ताक्षर नहीं मिले
जांच में मूल अभ्यर्थियों की लिखावट और परीक्षा हॉल में किए गए हस्ताक्षरों में जमीन-आसमान का अंतर पाया गया। इससे पुष्टि हो गई कि परीक्षा केंद्र पर इन 12 लोगों की जगह कोई और डमी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।
उदयपुर व भरतपुर के हैं आरोपी
एसओजी के अनुसार 12 आरोपियों से पूछताछ जारी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि डमी अभ्यर्थी कौन थे और उन तक कैसे पहुंचा गया। इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल थे, इसकी भी जांच हो रही है।
ये भी पढे़:-
जल्द हट सकती है तबादलों से पाबंदी, मंत्रियों और विधायकों ने बना रखा है दबाव
जनता करेगी असली मूल्यांकन, मेरा सार्वजनिक जीवन बेदाग, जानिए पंजाब के राज्यपाल कटारिया ने ऐसा बयान क्यों दिया
नेवी लेफ्टिनेंट अंशु राठौड़ की सड़क हादसे में मौत, पांच पीढ़ियों में थी पहली सैन्य अधिकारी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari