Weather Update: राजस्थान में धीरे-धीरे बढ़ रही ठंड, दिन में खिली धूप, रात में कड़ाके की सर्दी, शीतलहर नहीं

Kamlesh Keshote | Dec 12, 2025, 14:10 IST
Share
rajasthan
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में ठंड बढ़ रही है। कई शहरों का न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया है। प्रदेश में फतेहपुर और नागौर में सबसे ज्यादा ठंड है। दिन में खिली धूप होने से लोगों को ठंड कम महसूस हो रही है। लेकिन रात होते-होते सर्दी का सितम तेज हो जाता है।

Jaipur. राजस्थान में सर्दी धीरे-धीरे बढ़ रही है। लेकिन दिन के समय तेज धूप के कारण ठंड का एहसास नहीं हो रहा। हालांकि रात के समय सर्दी काफी तेज हो जाती है। वर्तमान में शीतलहर का कोई बड़ा प्रभाव नहीं है। लेकिन पिछले दिनों शेखावाटी क्षेत्र में शीतलहर ने तापमान को जमाव बिंदु से नीचे गिरा दिया था। अब शीतलहर के खत्म होने के साथ तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा रही है।

प्रवासी राजस्थानी दिवस: वेदांता ग्रुप लगाएगा 200 इंडस्ट्रीज वाला पार्क, सीएम ने की 20 हजार नौकरियों की घोषणा

20 शहरों का तापमान 10°C से नीचे

राजस्थान में 20 ऐसे शहर हैं। जहां का न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया। सीकर जिले का फतेहपुर और नागौर सबसे ठंडे शहर रहे। फतेहपुर का तापमान 4.0°C और नागौर का तापमान 5.0°C रहा। इसके अलावा सीकर का तापमान 5.5°C और बीकानेर जिले का लूणकरणसर 5.6°C रहा।

मौसम अपडेट: राजस्थान में कड़ाके की सर्दी, 18 से ज्यादा शहरों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में

शहरों का तापमान सामान्य से नीचे मौसम केंद्र जयपुर की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के अधिकतर शहरों का तापमान सामान्य से नीचे रहा। हालांकि, फलोदी, बीकानेर और श्रीगंगानगर जैसे कुछ शहरों में तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहा। राजधानी जयपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.8°C कम दर्ज किया गया। दिन के समय अधिकांश शहरों में तेज धूप रही। जिससे दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहा।
जनगणना को लेकर राजस्थान सरकार की सख्त चेतावनी, काम से मना करने पर लगेगा 1 हजार का जुर्माना

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

राजस्थान में प्रमुख शहरों में फतेहपुर में 4.0°C, नागौर में 5.0°C, सीकर में 5.5°C, लूणकरणसर में 5.6°C, दौसा 6.1°C, जालौर में 6.4°C, करौली 6.7°C, सिरोही में 6.8°C, पाली में 7.3°C, झुंझुनूं में 7.8°C, पिलानी में 8.0°C, अलवर में 8.0°C, भीलवाड़ा में 8.2°C, श्रीगंगानगर में 8.5°C, अंता बारां में 8.8°C, चित्तौड़गढ़ में 8.8°C, अजमेर में 9.2°C, डबोक में 9.5°C, जोधपुर 9.7°C, प्रतापगढ़ में 10.0°C, कोटा में 10.4°C, जयपुर में 10.7°C, बीकानेर में 11.5°C, जैसलमेर में 11.5°C, बाड़मेर में 11.8°C और फलोदी में 15.2°C तक तापमान दर्ज दिया गया है।

तांत्रिक की प्रेम कहानी से जुड़ा है राजस्थान का भानगढ़ किला, एक श्राप से आज तक पड़ा है वीरान

मुख्य बिंदु

रात में ठंड: राजस्थान में सर्दी धीरे-धीरे बढ़ रही है। लेकिन दिन के समय तेज धूप से राहत मिल रही है। रात के समय सर्दी अधिक महसूस हो रही है। हालांकि शीतलहर का कोई बड़ा असर नहीं है।

20 शहरों में तापमान: राजस्थान के 20 शहरों का तापमान 10°C से नीचे था, जबकि कुछ शहरों में तापमान सामान्य से अधिक भी था जैसे फलोदी, बीकानेर, और श्रीगंगानगर।

सर्दी का असर: राजस्थान में सर्दी बढ़ने की संभावना है। लेकिन फिलहाल शीतलहर का कोई असर नहीं है। तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Tags:
  • राजस्थान
  • मौसम
  • शीतलहर
  • तापमान
  • सर्दी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान