तबादलों से सीएमओ की दूरी, नहीं दिया दखल, 30 साल में ऐसा पहली बार
Mukesh Sharma | Jul 10, 2026, 18:10 IST
सीएमओ में बदली हवा
राजस्थान में तबादलों की आज 10 जुलाई आखिरी तारीख है। इस बार तबादलों में सीएमओ का नाममात्र का दखल रहा है। सचिवालय सूत्रों के अनुसार करीब 30 साल में पहली बार सीएमओ से कोई सिफारिशी लिस्ट जारी नहीं हुई है।
ऐसे समझें पूरा मामला
आश्चर्य की बात यह है कि इन तबादलों में मुख्यमंत्री कार्यालय से तबादलों के लिए न कोई सिफारिश आ रही हैं और न ही नाम भेजे जा रहे हैं। सचिवालय सूत्रों के अनुसार पिछले 30 साल में ऐसा पहली बार देखने में आया है कि अब तक सीएमओ से तबादले के लिए कोई लिस्ट नहीं आई है।
ना ही सीएमओ से अब तक किसी मंत्री या सचिव या विभागाध्यक्ष को तबादलों की सिफारिशें भेजी हैं। सूत्रों का इससे भी इनकार नहीं है कि सीएमओ में तैनात किसी अफसर ने अपने स्तर पर किसी की सिफारिश की हो। लेकिन, सीएमओ के स्तर पर अब तक कोई लिस्ट नहीं भेजी गई है।
सूत्रों के अनुसार राजस्थान में भाजपा सरकार के गठन के बाद एसीएस शिखर अग्रवाल को सीएम सचिव और सुधांश पंत को मुख्य सचिव बनाया गया था।
सरकार की पूरी कमान शिखर अग्रवाल के हाथ में थी। सभी प्रकार के नीतिगत फैसले अग्रवाल के स्तर पर ही हो रहे थे। उनके रहते हुए सीएमओ की ओर से तबादले हों या दूसरे काम, हर काम के लिए निर्देश आते थे। इसी कारण तत्कालीन मुख्य सचिव सुधांश पंत और सीएमओ में मतभेद हो गए थे।
अंतत: सुधांश पंत 10 नवंबर के आदेश से डेपुटेशन पर दिल्ली चले गए थे। उनके स्थान पर मौजूदा मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को दिल्ली से ही भेजा गया था। पंत के दिल्ली तबादले के करीब 11 दिन बाद ही राजस्थान की पूरी ब्यूरोक्रेसी में बदलाव हुआ था।
इस फेरबदल में मुख्यमंत्री के सचिव के तौर पर कार्यरत एसीएस शिखर अग्रवाल को उद्योग विभाग की कमान सौंप दी गई। अग्रवाल के स्थान पर अखिल अरोड़ा को सीएम सचिव बनाया गया।
सचिवालय के सूत्रों के अनुसार अखिल अरोड़ा के सीएमओ की कमान संभालने के बाद से ही सीएमओ का तबादलों में कोई दखल नहीं हो रहा है।
यह पहली बार है जब न सीएम भजनलाल शर्मा और न उनके सचिव अखिल अरोड़ा तबादलों में रुचि नहीं ले रहे हैं।
जानकारों का कहना है कि सीएम के सचिव अखिल अरोड़ा ने तबादलों का काम करने से स्पष्ट इनकार कर दिया। उन्होंने साफ कह दिया है कि वह नीतियां बनाने, सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग सहित दूसरे जरुरी काम करेंगे, लेकिन तबादले संबंधी कोई काम नहीं करेंगे। इसी कारण पूरा सीएमओ तबादलों को लेकर शांत है और औपचारिक काम ही कर रहा है।
सचिवालय सूत्रों का दावा है कि आईएएस शिखर अग्रवाल भले ही सीएमओ में नहीं हैं, लेकिन उन्हें अभी भी किसी भी स्थिति में कमजोर नहीं समझा जा सकता।
जानकार सूत्रों के अनुसार अग्रवाल की काबिलियत से पूरी नौकरशाही और सभी राजनीतिज्ञ परिचित हैं। इसलिए भले ही वह सीएमओ में नहीं हैं, लेकिन आज भी सरकार के बड़े नीतिगत मामलों में वह पूरा दखल रखते हैं।
शिक्षा विभाग में बंपर तबादले, डेढ़ हजार से अधिक प्रिंसिपल इधर-उधर
पुलिस में बड़ा फेरबदल, 49 RPS के ट्रांसफर, जयपुर-जोधपुर कमिश्नरेट में नए अफसर
साइबर अपराधियों के निशाने पर वन मंत्री, बनाया फर्जी अकाउंट, ठगने की कोशिश
मौत के बाद सुनी तबादले की फरियाद, सूची में आया अनोपाराम का नाम
- तबादलों का आज आखिरी दिन, सूचियों को लेकर हो रही मारा-मारी।
- तबादला सूचियों से दूर रहा मुख्यमंत्री कार्यालय, कोई दखल नहीं।
- अखिल अरोड़ा ने तबादला संबंधी काम करने से किया साफ इनकार।
- पुरानी खींचतान का असर, शिखर और सुधांश विवाद के बाद बदला ढर्रा।
- शिखर अग्रवाल सीएमओ से बाहर, फिर भी उनका दबदबा कायम।
आश्चर्य की बात यह है कि इन तबादलों में मुख्यमंत्री कार्यालय से तबादलों के लिए न कोई सिफारिश आ रही हैं और न ही नाम भेजे जा रहे हैं। सचिवालय सूत्रों के अनुसार पिछले 30 साल में ऐसा पहली बार देखने में आया है कि अब तक सीएमओ से तबादले के लिए कोई लिस्ट नहीं आई है।
ना ही सीएमओ से अब तक किसी मंत्री या सचिव या विभागाध्यक्ष को तबादलों की सिफारिशें भेजी हैं। सूत्रों का इससे भी इनकार नहीं है कि सीएमओ में तैनात किसी अफसर ने अपने स्तर पर किसी की सिफारिश की हो। लेकिन, सीएमओ के स्तर पर अब तक कोई लिस्ट नहीं भेजी गई है।
इसलिए हो रहा है ऐसा
सरकार की पूरी कमान शिखर अग्रवाल के हाथ में थी। सभी प्रकार के नीतिगत फैसले अग्रवाल के स्तर पर ही हो रहे थे। उनके रहते हुए सीएमओ की ओर से तबादले हों या दूसरे काम, हर काम के लिए निर्देश आते थे। इसी कारण तत्कालीन मुख्य सचिव सुधांश पंत और सीएमओ में मतभेद हो गए थे।
अंतत: सुधांश पंत 10 नवंबर के आदेश से डेपुटेशन पर दिल्ली चले गए थे। उनके स्थान पर मौजूदा मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को दिल्ली से ही भेजा गया था। पंत के दिल्ली तबादले के करीब 11 दिन बाद ही राजस्थान की पूरी ब्यूरोक्रेसी में बदलाव हुआ था।
इस फेरबदल में मुख्यमंत्री के सचिव के तौर पर कार्यरत एसीएस शिखर अग्रवाल को उद्योग विभाग की कमान सौंप दी गई। अग्रवाल के स्थान पर अखिल अरोड़ा को सीएम सचिव बनाया गया।
न सीएम इच्छुक और न ही अरोड़ा
यह पहली बार है जब न सीएम भजनलाल शर्मा और न उनके सचिव अखिल अरोड़ा तबादलों में रुचि नहीं ले रहे हैं।
जानकारों का कहना है कि सीएम के सचिव अखिल अरोड़ा ने तबादलों का काम करने से स्पष्ट इनकार कर दिया। उन्होंने साफ कह दिया है कि वह नीतियां बनाने, सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग सहित दूसरे जरुरी काम करेंगे, लेकिन तबादले संबंधी कोई काम नहीं करेंगे। इसी कारण पूरा सीएमओ तबादलों को लेकर शांत है और औपचारिक काम ही कर रहा है।
अग्रवाल को कम आंकना भूल
जानकार सूत्रों के अनुसार अग्रवाल की काबिलियत से पूरी नौकरशाही और सभी राजनीतिज्ञ परिचित हैं। इसलिए भले ही वह सीएमओ में नहीं हैं, लेकिन आज भी सरकार के बड़े नीतिगत मामलों में वह पूरा दखल रखते हैं।
ये खबर भी पढ़े:-
पुलिस में बड़ा फेरबदल, 49 RPS के ट्रांसफर, जयपुर-जोधपुर कमिश्नरेट में नए अफसर
साइबर अपराधियों के निशाने पर वन मंत्री, बनाया फर्जी अकाउंट, ठगने की कोशिश
मौत के बाद सुनी तबादले की फरियाद, सूची में आया अनोपाराम का नाम
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA