दूल्हे को पहनाई 500-500 के 3 हजार नोटों से बनी 14.50 लाख की माला, बदमाशों ने लूट ली

Reena Sharma Vijayvargiya | Jun 04, 2025, 17:28 IST
Share
The sootr
The sootr

राजस्थान के भिवाड़ी में शादी के दौरान एक अजीब घटना घटी। दूल्हे को 14 लाख 50 हजार रुपये की नोटों की माला पहनाई गई थी, जिसे बदमाशों ने लूट लिया। युवक बाइक पर माला लेकर जा रहा था, तभी बदमाशों ने क्रेटा गाड़ी से टक्कर मारकर उसे लूट लिया।

राजस्थान के भिवाड़ी में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे से 14 लाख 50 हजार रुपये की नोटों की माला लूट ली गई। यह माला युवक बाइक पर लेकर जा रहा था। तभी बदमाशों ने क्रेटा गाड़ी से उसे टक्कर मारी और माला लूट ली। विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूल्हे की माला की लूट

भिवाड़ी में एक शादी समारोह में दूल्हे को 500-500 रुपये के 3000 नोटों से बनाई गई माला पहनाई गई थी, जो लगभग 14.5 लाख रुपये की थी। यह माला हरियाणा से किराए पर मंगवाई गई थी। घटना के बाद युवक माला लेकर बाइक से लौट रहा था, तभी क्रेटा गाड़ी में सवार बदमाशों ने उसे टक्कर मारी और माला लूट ली। विरोध करने पर युवक से मारपीट भी की गई।

खबर यह भी : सगाई के बीच दूल्हे की गर्लफ्रेंड ने लगाया शादी का झांसा देकर 8 साल दुष्कर्म का आरोप, फिर हुआ ये

सात गाड़ियों से आए थे बदमाश

25-30 हथियारबंद बदमाशों ने रामबाग झोपड़ी गांव में स्थित एक मुर्गी फार्म पर भी हमला किया। ये बदमाश सात गाड़ियों में आए थे, जिन्होंने पहले मजदूरों के साथ मारपीट की और फिर एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद वे उन्होंने फार्म की मुर्गियों को चार गाड़ियों में लादकर फरार हो गए। इस वारदात में अनुमानित 100 क्विंटल मुर्गियां लूटी गईं।

खबर यह भी : फिर पैसे ही पैसे होंगे... कहकर लूट लिए करोड़ों, आरोपी फरार

सख्त कार्रवाई करने की मांग

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत मौके का जायजा लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शेखपुर अहीर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया और इलाके के ग्रामीणों से पूछताछ की। मजदूरों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दो पिकअप गाडय़िां और एक ब्रेजा कार पकड़ ली। हालांकि बाकी गाडय़िां फरार हो गईं। इसके बाद फार्म के साझेदारों और ग्रामीणों ने पुलिस को सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी पैसों के लेन-देन से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है।

The sootr
The sootr

सख्त कार्रवाई की मांग

फार्म के मालिकों और ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार करने की मांग की है, और चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करेंगे।

खबर यह भी : छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर नक्सलियों ने 5000 किलो बारूद लूटा, हाई अलर्ट जारी

पुलिस की जाँच

शेखपुर थाना अधिकारी लोकेश मीणा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। बदमाशों की तलाश जारी है और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

खबर यह भी : हल्दी के मंडप से दूल्हे को उठा ले गई पुलिस, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

आगे क्या...?

इस घटना के बाद, गांव में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त उपाय किए हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इन बदमाशों को कब तक पकड़ पाती है और क्या आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है या नहीं।

अलवर | राजस्थान अपराध | मामला दर्ज कराया

Tags:
  • राजस्थान
  • राजस्थान अपराध
  • घटना
  • मामला दर्ज कराया
  • हथियारबंद बदमाश
  • अलवर
  • माला
  • दूल्हे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा