पापा, जीना बहुत मुश्किल हो गया, राजस्थान के रहने वाले जज ने दिल्ली में की सुसाइड
Ashish Bhardwaj | May 03, 2026, 08:47 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के रहने वाले एक युवा जज ने दिल्ली में सुसाइड कर लिया। जज की मौत के पीछे पारिवारिक कलह बड़ी वजह सामने आ रही है। पिता प्रेमप्रकाश ने अपनी बहू पर लगाए गंभीर आरोप
News In Short
- राजस्थान के रहने वाले एक युवा जज ने दिल्ली में की सुसाइड।
- 30 साल के जज अपने दिल्ली स्थित घर में मृत पाए गए।
- फिलहाल, जज की मौत की वजह पारिवारिक कलह सामने आई।
- पिता प्रेमप्रकाश ने अपनी बहू पर लगाए गंभीर आरोप।
- जज की पत्नी भी दिल्ली में न्यायिक सेवा की अधिकारी है।
News In Detail
देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके ग्रीन पार्क से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां राजस्थान में अलवर के रहने वाले 30 वर्षीय युवा जज ने कथित तौर पर सुसाइड कर ली है। मृतक की पहचान अमन कुमार शर्मा के रूप में हुई है। वह दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) में सचिव के पद पर तैनात थे।
क्या है घटना का पूरा विवरण
मौके पर पहुंची पुलिस ने अमन को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती पुलिस जांच इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को अमन के पिता शव को लेकर अपने पैतृक निवास अलवर के लिए रवाना हो गए।
पिता का आरोप: जीना मुश्किल हो गया था
अमन ने सुसाइड से पहले अपने पिता को फोन किया था। अपने पिता को बताया था कि उनके लिए अब जीना मुश्किल हो गया है। पिता का दावा है कि पिछले दो महीनों से अमन को लगातार परेशान किया जा रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि घर में उनकी पत्नी का पूरा नियंत्रण रहता था। हर बात उन्हीं की मानी जाती थी। मृतक की पत्नी भी न्यायिक अधिकारी हैं, जबकि उनकी बहन जम्मू में तैनात एक आईएएस (IAS) अधिकारी हैं।
पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई
पुलिस ने अमन कुमार शर्मा का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है। कॉल रिकॉर्ड्स और संदेशों की जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या से ठीक पहले की परिस्थितियों को समझा जा सके। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता चल सके कि घटना वाले दिन घर में कौन-कौन आया था। पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की है कि जांच के दौरान पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद की बात सामने आई है।
एक होनहार करियर का दुखद अंत
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे परिवार के सदस्यों और संबंधित पक्षों के बयान दर्ज कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि क्या अमन को आत्महत्या के लिए उकसाया गया था या इसके पीछे अन्य कोई कारण थे। फिलहाल, इस घटना ने दिल्ली और राजस्थान के न्यायिक गलियारों को झकझोर कर रख दिया है।
उभरता हुआ न्यायिक करियर
अपने छोटे लेकिन प्रभावी करियर के दौरान उन्होंने प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (JMFC) और सिविल जज के रूप में विभिन्न आपराधिक और दीवानी मामलों की सुनवाई की थी। वर्तमान में DLSA सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर उनकी तैनाती उनकी कार्यक्षमता को दर्शाती थी।
परिवार में मातम का माहौल
कोर्ट के एक सूत्र ने बताया, वे एक बहुत ही सौम्य और युवा जज थे। हालांकि, हम उन्हें बहुत करीब से नहीं जानते थे क्योंकि वे कुछ ही मामलों को संभाल रहे थे, लेकिन उनकी कार्यशैली की सराहना होती थी। उनका इस तरह जाना बेहद दुखद है।
ये भी पढे़:-
रामगढ़ में राशन घोटाला: 37 हजार किलो गेहूं गायब, उचित मूल्य दुकानदार पर मामला दर्ज
विधायक का मारपीट मामला: सचिन पायलट बोले-सच आना चाहिए सामने, सख्त कार्रवाई की मांग
आरजीएचएस में बड़े बदलाव की तैयारी, इंश्योरेंस मोड पर ला रही सरकार
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj