आरएएस 2024: किसी ने सिलाई की तो किसी ने भेड़-बकरी बेचकर बेटे को बनाया आरएएस, सफलता की वो दास्तां जिन्हें पढ़कर आ जाएं आंखों में आंसू

Jageshwar prasad | Apr 20, 2026, 13:45 IST
Share
Ashish Bhardwaj (33)
Photograph: (the sootr)

आरएएस 2024 के परिणाम केवल अंक नहीं, बल्कि संघर्षों की जीत हैं। राजवीर सिंह ने विकलांगता के बावजूद सफलता हासिल की, लोकेंद्र सिंह ने गरीबी को पार किया, महेंद्र भाटी ने सिलाई के साथ पढ़ाई की और सुशील मीणा ने एसटी श्रेणी में टॉप किया।

News In Short

  • आरएएस 2024 के परिणाम ने बताया कि संघर्षों की जीत होती है, यदि सही दिशा में किया जाए।
  • राजवीर सिंह ने विकलांगता को हराकर आरएएस 2024 में चौथी रैंक हासिल की।
  • लोकेंद्र सिंह के परिवार ने बेटे की पढ़ाई के लिए बकरियां बेचीं, अब क्लास-1 अफसर बनेंगे।
  • महेंद्र भाटी ने सिलाई के साथ पढ़ाई की और 72वीं रैंक प्राप्त की।
  • बकरी चराने वाले पिता के बेटे सुशील मीणा ने एसटी श्रेणी में तीसरी रैंक हासिल की।

News In Detail

Jaipur: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा जारी आरएएस परीक्षा2024 का परिणाम केवल एक मेरिट लिस्ट नहीं है, बल्कि यह उन संघर्षों की जीत है जिन्होंने अभावों को अपना हथियार बनाया। इन नतीजों ने साबित कर दिया कि राजमहलों से ज्यादा अब तंग गलियों और खेतों-खलिहानों से आरएएस अधिकारी निकल रहे हैं। आइए जानते हैं उन जांबाजों की कहानी, जिनकी मेहनत के आगे किस्मत भी नतमस्तक हो गई।

दोनों हाथ नहीं, नजर भी धुंधली; पर राजवीर के हौसलों ने रचा इतिहास

महवा (सलेमपुर) के राजवीर सिंह की कहानी मोटिवेशनल (motivational) और जोश भर देने वाली है। साल 2005 में एक धमाके ने राजवीर से उनके दोनों हाथ छीन लिए और आंखों की रोशनी भी बेहद कम कर दी। ऐसी शारीरिक स्थिति के बावजूद राजवीर ने हार नहीं मानी। बिना किसी कोचिंग के सिर्फ सेल्फ स्टडी के दम पर उन्होंने दिव्यांग कोटे में पूरे प्रदेश में चौथी रैंक हासिल की है। 2021 में वे इंटरव्यू तक पहुंचे थे लेकिन चयन नहीं हुआ। इस बार उनके माता-पिता, विक्रम सिंह और अंगूरी देवी का सपना सच हो गया।

rajveer
rajveer

पिता चराते थे भेड़-बकरी, जीजा ने भरी फीस; लोकेंद्र बने अफसर

बीकानेर के छत्तरगढ़ निवासी लोकेंद्र सिंह ने आरएएस में 33वीं रैंक हासिल की है। लोकेंद्र का परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर था। लोकेंद्र के पिता भेड़-बकरी पालकर परिवार का गुजारा करते थे। कई बार बेटे की पढ़ाई के लिए उन्होंने अपने पशु तक बेच दिए। जब जयपुर में कोचिंग की भारी-भरकम फीस देने की बारी आई, तो लोकेंद्र के फौजी जीजा ने अपनी जमापूंजी से फीस भरी। आज लोकेंद्र की सफलता ने पूरे बीकानेर का मान बढ़ाया है।

lokendra
lokendra

सिलाई मशीन की खटखट के बीच बुना 'अफसर' बनने का ख्वाब

जोधपुर के महेंद्र भाटी की 72वीं रैंक इस बात का सबूत है कि काम छोटा होता है, पर सपने नहीं। महेंद्र का पूरा परिवार लेडीज कपड़ों की सिलाई का काम करता है। महेंद्र ने अपनी पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए खुद भी सिलाई का काम किया। दिन भर कपड़ों की सिलाई करने के बाद जो समय बचता, उसे वे किताबों को देते थे। आज उनकी मेहनत ने उनके परिवार के हाथों की सुई को 'कलम की ताकत' में बदल दिया है।

बकरी चराकर पाला परिवार, बेटे ने एसटी कैटेगरी में किया टॉप

बस्सी के झोपला ढाणी के रहने वाले सुशील मीणा की कहानी भी कम प्रेरक नहीं है। उनके पिता छुट्टनलाल ने पूरी उम्र बकरियां चराकर अपने बेटे को पढ़ाया। सुशील ने आरएएस में एसटी (ST) कैटेगरी में पूरे राजस्थान में तीसरा स्थान हासिल किया है। एक चरवाहे के बेटे का प्रशासनिक अधिकारी बनना उस पूरे इलाके के लिए गौरव का विषय बन गया है।

ये भी पढ़ें:-

पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन के दिन स्कूली बच्चों को लाने का आदेश, विरोध के आगे लिया वापस

पचपदरा बनेगा भविष्य का रिफाइनिंग हब, पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे लोकार्पण

विवादों के बाद सरकार ने वापस लिया सार्थक नाम अभियान, पान मसाला ब्रांड वाले नामों पर भड़के थे अभिभावक

जयपुर पर 'डेंजर लिस्ट' का खतरा: छिन सकता है वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा; यूनेस्को ने दिसंबर 2026 तक मांगी सुधार की फाइनल रिपोर्ट

Tags:
  • राजस्थान लोक सेवा आयोग
  • RPSC
  • motivational
  • आरएएस अधिकारी
  • आरएएस परीक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि