RBSE को 4 साल बाद मिला नया चेयरमैन, हनुमान सिंह राठौड़ होंगे अध्यक्ष
Ashish Bhardwaj | Updated:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को 4 साल बाद नया अध्यक्ष मिला। हनुमान सिंह राठौड़ को 3 साल के लिए RBSE चेयरमैन नियुक्त किया गया। REET पेपर लीक के बाद से यह पद खाली था।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को चार साल बाद नया स्थायी अध्यक्ष मिला, हनुमान सिंह राठौड़ की हुई नियुक्ति।
- शिक्षा विभाग ने शनिवार को अधिसूचना जारी की, राठौड़ तीन साल तक पद पर रहेंगे।
- जनवरी 2022 के REET पेपर लीक के बाद से RBSE अध्यक्ष पद खाली था।
- राठौड़ सोमवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे और शिक्षा सुधार को प्राथमिकता देंगे।
- REET लीक मामले में 131 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और जांच एजेंसियों ने कई बैंक खाते फ्रीज किए थे।
RBSE को मिला नया अध्यक्ष
कौन हैं हनुमान सिंह राठौड़
रिटायरमेंट से करीब सवा साल पहले 2018 में उन्होंने वीआरएस यानी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। इसके बाद वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS में सक्रिय रहे और वहां कई पदों पर काम किया।
सोमवार को संभालेंगे कार्यभार
राठौड़ ने बताई पहली प्राथमिकता
उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति यानी NEP के तहत जुड़े नए बदलावों को सफलतापूर्वक लागू करने की बात कही। राठौड़ ने यह भी कहा कि परीक्षा परिणाम के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता भी जरूरी है। उन्होंने जोड़ा कि हर काम में चुनौती होती है। चूंकि जीवन भर शिक्षा से जुड़े रहे हैं, इसलिए बोर्ड के कामकाज से अच्छी तरह परिचित हैं।
4 साल क्यों खाली रहा पद
REET लीक में 131 गिरफ्तारियां
FAQ
- RBSE का नया चेयरमैन कौन बना है?
हनुमान सिंह राठौड़ को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे अजमेर के पीसांगन के रहने वाले हैं और सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल रह चुके हैं। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। - RBSE चेयरमैन का पद 4 साल से खाली क्यों था?
जनवरी 2022 में REET पेपर लीक सामने आने के बाद सरकार ने तत्कालीन बोर्ड अध्यक्ष डी.पी. जारोली को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद से अब तक कोई स्थायी नियुक्ति नहीं हुई थी। अब हनुमान सिंह राठौड़ की नियुक्ति से यह रिक्तता भरी गई है। - REET पेपर लीक मामले में अब तक क्या हुआ?
SOG ने इस मामले में 131 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें मुख्य आरोपी रामकृपाल मीणा और प्रदीप पाराशर शामिल हैं। ED ने सितंबर 2024 में दोनों के चार बैंक खाते फ्रीज किए। मामले की जांच अभी भी जारी है।
ये खबर भी पढे़:-
मंत्री का विद्रोह, कोटा से राहुल का शंखनाद और तबादलों का थर्ड ग्रेड दर्द
विधायक जी का फरमान: ट्रांसफर के लिए नो-फोन, नो-व्हाट्सएप
खींवसर बोले - क्रिटिकल केस आते हैं सरकारी हॉस्पिटल में, सर्वाइवल रेट कम होती है
लोकायुक्त ने जिला प्रशासन से लिए पुलिस ड्राइवर फिरोज से लिंक 90 करोड़ की जमीन के रिकॉर्ड
By Sanjay Gupta
पैरोल आवेदनों पर अब 2021 के नियम लागू, दोषसिद्धि पुरानी होने से नहीं मिलेगी छूट
By Jyoti Mahender Bhardwaj
पंचायत चुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, केंद्रीय नेतृत्व ने मांगा हिसाब, CM भजनलाल ने बुलाई समीक्षा बैठक
By Ashish Bhardwaj
रात हो गई फोन मत चलाओ... नींद टूटने से भड़का पति, नहीं मानी पत्नी तो कर दी हत्या, फिर घरवालों को फोन कर कहा अचानक...
By Arohi Raj
राजस्थान पंचायत चुनाव में पलटी सियासी बाजी, कांग्रेस भाजपा से करीब 14 लाख वोट आगे
By Jyoti Mahender Bhardwaj
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन से चल रही हड़ताल स्थगित, CM साय से मुलाकात के बाद बनी बात, अब काम पर लौटेंगे
By Umeshwari Baghel
नौकरी जाने का डर खत्म! मध्य प्रदेश में मार्च 2027 तक नहीं हटेंगे आउटसोर्स कर्मचारी, CM को लिखा गया खास पत्र
By Arohi Raj