बुलडोजर से ढहाया गया गैंगस्टर का घर, आईजी बोले- कौन रोहित गोदारा
Ashish Bhardwaj | Jul 15, 2026, 11:33 IST
रोहित गोदारा
राजस्थान के बीकानेर में गैंगस्टर रोहित गोदारा के पिता का बुलडोजर से गिरा दिया है। इस बारे में आईजी ओमप्रकाश ने कहा कि उन्हें रोहित गोदारा नाम के किसी गैंगस्टर की जानकारी नहीं है।
समझें क्या है पूरा मामला
- बीकानेर में गैंगस्टर रोहित गोदारा के पिता का सूना घर रातोंरात बुलडोजर से गिरा दिया गया।
- प्रशासन ने कार्रवाई से इनकार किया, जबकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
- आईजी ओमप्रकाश ने रोहित गोदारा नाम के गैंगस्टर की जानकारी से इनकार किया।
- रोहित गोदारा पर तीन राज्यों में 74 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज बताए गए हैं।
- बिना अनुमति बुलडोजर कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
तीन राज्यों में 74 से ज्यादा संगीन वारदातों से पुलिस की नींद उड़ाने वाले गैंगस्टर रोहित गोदारा से बीकानेर रेंज के आईजी अनजान हैं। यह चौंकाने वाली जानकारी खुद आईजी ओमप्रकाश ने मीडिया को दी।
बीकानेर के एक गांव में रोहित गोदारा के पिता के सूने घर में बुलडोजर से तोड़फोड़ का मामला सामने आने पर मीडिया ने पुलिस प्रशासन का पक्ष जानना चाहा। इस पर आईजी ओमप्रकाश ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रोहित गोदारा नाम का कोई गैंगस्टर है ही नहीं।
आईजी का चौंकाने वाला बयान
इस सनसनीखेज मामले में जिम्मेदार अधिकारी का यह बयान चर्चा का विषय बन गया है। गौरतलब है कि रोहित गोदारा के खिलाफ राजस्थान और अन्य राज्यों में लूट, मारपीट, रंगदारी, फायरिंग, हत्या और हत्या के प्रयास, फिरौती मांगने जैसे 74 संगीन मामले दर्ज हैं।
अधिकारी ने बंद कर लिया फोन
कुछ देर बाद फिर से मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका कोई जवाब नहीं आया।
सूने घर पर चला बुलडोजर
अहम बात यह है कि पुलिस और प्रशासन ने किसी भी तरह की कार्रवाई से साफ इनकार किया है। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
स्थानीय लोगों ने क्या बताया
लेकिन संबंधित अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस ध्वस्तीकरण से प्रशासन का कोई संबंध नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिवार के खिलाफ पहले से दर्ज हैं मामले
पिता को हरियाणा पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर ले जा चुकी है। वहीं भाई हनुमान को भी श्रीगंगानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसे बाद में हरियाणा पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर ले गई। परिवार के सदस्यों के खिलाफ राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में सौ से अधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।
मामले में उठ रहे कई सवाल
यह भी सवाल है कि घटना के पीछे कोई आपसी विवाद या अन्य कारण तो नहीं था। आधी रात बुलडोजर और वाहनों के साथ पहुंचे लोग कौन थे, इसका भी अभी तक पता नहीं चल पाया है।
साथ ही मौके पर मौजूद लोगों और जेसीबी की पहचान कैसे होगी, यह भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है।
ये खबर भी पढ़े:-
पुलिस में बड़ा बदलाव, 18 IPS का तबादला, जोधपुर पुलिस कमिश्नर भी बदले
अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल से शिफ्ट हुआ पप्पू, कड़ी सुरक्षा के बीच ट्रांसफर
कैबिनेट मंत्री जोराराम के बेटे का ट्र्रांसफर, क्या मदन राठौड़ के इशारे पर हटाया?
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava