आरपीएससी की होम साइंस प्राध्यापक भर्ती में फिर न्यूनतम अंक का संकट, 16 में से 15 पद रह गए खाली
Ashish Bhardwaj | Published:
Photograph: (the sootr)
आरपीएससी की होम साइंस प्राध्यापक भर्ती 2024 में फिर न्यूनतम अंक का संकट दिखा। न्यूनतम 40 फीसदी अंक के नियम के कारण 16 में से 15 पद खाली रह गए।
News In Short
- होम साइंस प्राध्यापक भर्ती 2024 में फिर न्यूनतम अंक का संकट दिखा।
- न्यूनतम 40 फीसदी अंक के नियम के कारण 16 में से 15 पद खाली रह गए।
- इस प्रतियोगी परीक्षा में 949 अभ्यर्थी दौड़ में थे, सफल हुआ सिर्फ एक अभ्यर्थी।
- अधिकांश अभ्यर्थी न्यूनतम 40 फीसदी अंक की बाधा नहीं कर पाए पार।
- न्यूनतम अंक के कारण पहले भी गणित और कंप्यूटर अनुदेशक के पद भी खाली रहे।
News In Detail
कुल विज्ञापित 16 पदों में से आयोग को केवल एक योग्य अभ्यर्थी मिला है। इसके कारण 15 पद रिक्त रह गए हैं। यह परिणाम न केवल अभ्यर्थियों की तैयारी पर सवाल उठाता है, बल्कि राज्य सरकार के 40 प्रतिशत न्यूनतम अर्हक अंक के नियम के प्रभाव को भी स्पष्ट रूप से दर्शाता है।
949 अभ्यर्थी दौड़ में थे, सफल हुआ सिर्फ एक
अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद स्थिति यह रही कि मुख्य मेरिट सूची में केवल एक ही अभ्यर्थी अपना स्थान सुरक्षित कर पाया। शेष 15 पदों के लिए कोई भी उम्मीदवार निर्धारित मानकों को पूरा नहीं कर सका।
40 प्रतिशत के नियम ने बिगाड़ा खेल
नियमों के अनुसार, प्रत्येक पेपर में अलग-अलग न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य था। अधिकांश अभ्यर्थी या तो प्रथम प्रश्न पत्र की बाधा पार नहीं कर सके या द्वितीय प्रश्न पत्र में न्यूनतम अंक लाने में विफल रहे।
इस कारण एससी (SC), एसटी (ST), ओबीसी (OBC), एमबीसी (MBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) जैसी आरक्षित श्रेणियों के साथ-साथ होरिजंटल रिजर्वेशन की सीटें भी खाली रह गईं। इन श्रेणियों में भी कटऑफ के लायक उम्मीदवार नहीं मिल सके।
सरकारी स्कूलों में बढ़ेगा शिक्षकों का टोटा
होम साइंस जैसे महत्वपूर्ण विषय में 15 पदों का खाली रहना आगामी सत्र में छात्रों की पढ़ाई को प्रभावित कर सकता है। अब विभाग को इन पदों को भरने के लिए या तो नई भर्ती निकालनी होगी या पुनः बैकलॉग के रूप में इन्हें आगे ले जाना होगा।
भर्ती प्रक्रिया के मुख्य बिंदु:
सफल अभ्यर्थी 01
रिक्त पद 15
कुल पंजीकृत उम्मीदवार 2,623
परीक्षा में शामिल हुए 949
न्यूनतम अर्हक अंक 40% (प्रत्येक पेपर में)
आगे क्या
40 प्रतिशत नियम के कारण पिछले कुछ समय में कई अन्य विषयों (जैसे गणित और कंप्यूटर अनुदेशक) में भी पद खाली रहे हैं, जो प्रतियोगिता के बढ़ते स्तर और परीक्षा के कठिन पैटर्न की ओर इशारा करते हैं।
इस परिणाम के बाद अब सफल एकमात्र अभ्यर्थी की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जबकि खाली रहे 15 पदों के भविष्य पर आयोग और शिक्षा विभाग आगामी दिनों में निर्णय लेंगे।
ये भी पढे़:-
वन मंत्री के घर में बड़ा पौधरोपण घोटाला, अफसरों ने हरियाली बढ़ाने के नाम पर 18 करोड़ का कर दिया खेल
चुनाव पर संग्राम, संयम लोढ़ा ने सरकार और चुनाव आयोग को भेजा नोटिस, अवमानना की चेतावनी
राजस्थान रॉयल्स ने किया रविंद्र जडेजा का 'रॉयल' स्वागत, अभ्यास सत्र में लेंगे हिस्सा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari