वन मंत्री के घर में बड़ा पौधरोपण घोटाला, अफसरों ने हरियाली बढ़ाने के नाम पर 18 करोड़ का कर दिया खेल
Mukesh Sharma | Mar 12, 2026, 12:26 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा के गृह जिले अलवर में ही वन अधिकारियों ने पौधरोपण के नाम पर बड़ा खेल कर दिया। एक उच्च स्तरीय जांच में हराभरा करने की योजना में 18 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है।
News In Short
- वन मंत्री संजय शर्मा के गृह जिले अलवर में सामने आया पौधरोपण घोटाला।
- हाईलेवल जांच में हरियाली बढ़ाने के नाम पर 18 करोड़ के घोटाले का खुलासा।
- वन अधिकारियों ने घोटाले के लिए बना दी फर्जी वन समितियां।
- जहां पौधरोपण संभव नहीं था, वहां भी कागजों में दिखा दिया पौधरोपण का काम।
- दो डीएफओ समेत कई अफसरों की भूमिका संदिग्ध, सीबीआई जांच की सिफारिश।
News In Detail
वन मुख्यालय की एक हाईलेवल जांच में 18 करोड़ रुपये के वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। यह पूरा मामला सूचना के अधिकार (RTI) के तहत 300 पन्नों की मिली जांच रिपोर्ट के जरिए सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने फर्जी समितियां बनाकर और सरकारी नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपये के सेल्फ चेक काटे।
फर्जी समितियों और सेल्फ चेक का मायाजाल
जांच के अनुसार केवल समितियों के माध्यम से ही 15 करोड़ 54 लाख 78 हजार 82 रुपये की भारी-भरकम राशि का गबन किया गया। राजगढ़ क्षेत्र में पौधरोपण और मिट्टी के कार्यों के लिए बनाई गई 7 समितियां पूरी तरह अवैध पाई गईं।
पहाड़ों पर कागजी पौधरोपण
कई इलाकों में ढलान 20 प्रतिशत से अधिक थी, जहां नियमानुसार पौधरोपण संभव ही नहीं था, फिर भी वहां कागजों पर काम दिखाकर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए गए।
कुल 642 हेक्टेयर क्षेत्र में से केवल 249 हेक्टेयर में ही काम हुआ, जबकि बाकी का बजट डकार लिया गया। इससे सरकारी कोष को सीधे तौर पर 2 करोड़ 3 लाख 46 हजार रुपये की वित्तीय हानि हुई है।
इन अधिकारियों पर गिरी गाज
CBI जांच की सिफारिश
ये भी पढ़े:-
राजस्थान रॉयल्स ने किया रविंद्र जडेजा का 'रॉयल' स्वागत, अभ्यास सत्र में लेंगे हिस्सा
राजस्थान की तीन हाई-प्रोफाइल शादियां, कहीं लवस्टोरी की जीत तो कहीं परिवार में आया भूचाल
लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता पर नहीं चलेगा केस, 24 साल बाद हाई कोर्ट से मिली राहत
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari