दिल्ली के दमघोंटू वातावरण से बचने सरिस्का पहुंच रहे लोग, विंटर वेकेशन ने बढ़ाई भीड़, आसानी से दिख रहे टाइगर
Amit Baijnath Garg | Dec 26, 2025, 15:26 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के अलवर स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व में दिल्ली से आए पर्यटकों की भीड़ बढ़ी। टाइगर की आसान साइटिंग से पर्यटक रोमांचित। वहीं प्रशासन भी सुविधाओं पर दे रहा ध्यान। रोजाना 1500 से अधिक पर्यटक आने का दावा। पर्यटक भी टाइगर देखकर हो रहे बेहद खुश।
सुनील जैन @ अलवर
राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों के आसान दर्शन से इन दिनों पर्यटकों की भारी गहमागहमी है। दिल्ली के नजदीक होने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। दिल्ली के दमघोंटू वातावरण से बचने के लिए भी पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। रोजाना करीब 1500 से अधिक पर्यटक सरिस्का पहुंच रहे हैं।
सरिस्का टाइगर रिजर्व के बफर जोन के पास लगी आग से दहशत, शहर में अफरा-तफरी का माहौल
दिल्ली के दमघोंटू वातावरण से बचने सरिस्का पहुंच रहे लोग। विंटर वेकेशन से पर्यटकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। सरिस्का में पहली बार इतना जमावड़ा है, जब विंटर वेकेशन में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सरिस्का में दो महीने से टाइगर्स की लगातार साइटिंग हो रही है। इससे पर्यटक खुश नजर आ रहे हैं। प्रशासन भी खुश है और सुविधाओं को बढ़ाने पर फोकस कर रहा है।
सरिस्का की सीमा बदलाव के प्रस्ताव का क्यों हो रहा विरोध, जानिए पर्यावरणविदों की आपत्तियों का पूरा ब्योरा
भीड़ को देखते हुए ज्यादातर बुकिंग ऑनलाइन है, लेकिन ऑफलाइन भी पर्यटकों को सरिस्का भ्रमण कराया जा रहा है। जंगल में दो पारियों में पर्यटकों को घुमाया जा रहा है। दोनों ही पारियों में पर्यटकों को टाइगर सहित अन्य वन्य जीव दिखाई दे रहे हैं। दो पारियों में जंगल घुमाने की व्यवस्था पर्यटकों को भारी भीड़ को देखते हुए की गई है।
सरिस्का टाइगर रिजर्व में बढ़ते टाइगर मूवमेंट से खतरे की घंटी, सड़क पर दिखे बाघ और बाघिन
सरिस्का में इस समय 50 से अधिक टाइगर हैं। जंगल भ्रमण के दौरान टाइगर की आसान साइटिंग से पर्यटक रोमांचित नजर आए हैं। बाघ एसटी 21, एसटी 2305, एसटी 25 बाघिन, एसटी 9 और एसटी 30 आसानी से दिख रहे हैं। कुछ पर्यटकों ने सरिस्का में कम दिखाई देने वाले टाइगर एसटी 7 को देखने की बात कही है।
SC की रोक के बाद भी माफिया अरावली में खनन कर रहे, सरिस्का टाइगर रिजर्व पर मंडराया खतरा
दिल्ली से आए शिव अग्रवाल का कहना है कि मेरे लिए पह पहला अवसर है, जब टाइगर को जंगल में देखा है। सरिस्का में टाइगर देखने के बाद हमारा पूरा परिवार प्रसन्न है। हमारे लिए टाइगर को देखना सपने के पूरा होने जैसा है। इसी तरह का अनुभव अन्य पर्यटकों का भी है। ज्यादातर पर्यटक टाइगर देखने के बाद रोमांचित नजर आ रहे है।
सरिस्का की नई सीमा पर प्रशासन की प्रक्रिया शुरू, दावे और आपत्तियों से सुधरेगा टाइगर हैबिटेट
पर्यटकों को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए सरिस्का प्रशासन ने अपनी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त किया है। भीड़ को देखते हुए भी टिकट काउंटर की संख्या बढ़ाई गई है। साथ ही कैंटर और जिप्सी को पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, पर्यटकों के लिए आसपास के होटलों में ठहरने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। होटलों में पर्यटकों के लिए रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों के आसान दर्शन से इन दिनों पर्यटकों की भारी गहमागहमी है। दिल्ली के नजदीक होने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। दिल्ली के दमघोंटू वातावरण से बचने के लिए भी पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। रोजाना करीब 1500 से अधिक पर्यटक सरिस्का पहुंच रहे हैं।
सरिस्का टाइगर रिजर्व के बफर जोन के पास लगी आग से दहशत, शहर में अफरा-तफरी का माहौल
पर्यटक खुश, प्रशासन भी खुश
सरिस्का की सीमा बदलाव के प्रस्ताव का क्यों हो रहा विरोध, जानिए पर्यावरणविदों की आपत्तियों का पूरा ब्योरा
टाइगर की लगातार साइटिंग
पर्यटकों में विदेशी भी गुरुवार को दोनों पारियों में 1156 पर्यटकों ने सरिस्का में सफारी का आनंद लिया। इनमें 49 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। पर्यटकों ने सरिस्का के दोनों टहला गेट और सरिस्का के मुख्य गेट से प्रवेश किया। अधिकारियों का मानना है कि सरिस्का में पहली बार पर्यटकों की इतनी भीड़ देखी है। वे इसकी वजह टाइगर की आसान साइटिंग और दिल्ली के पर्यटकों की अधिकता मान रहे हैं।
टाइगर दिखने से पर्यटक रोमांचित
alwar
टाइगर देखने के बाद रोमांचित
सरिस्का की नई सीमा पर प्रशासन की प्रक्रिया शुरू, दावे और आपत्तियों से सुधरेगा टाइगर हैबिटेट
टिकट काउंटर बढ़ाए
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari