सरिस्का रिजर्व में 50 हुए टाइगर, आबादी बढ़ने से खुशी की लहर, वन मंत्री ने साझा की जानकारी

Amit Baijnath Garg | Sept 28, 2025, 20:14 IST
Share
sariska
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के अलवर स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या अब 50 पहुंच गई है। अलवर बफर जोन में बाघिन एसटी-2302 दो शावकों के साथ देखी गई है। देश के लिए यह खुशबरी है।

राजस्थान के अलवर स्थित मशहूर सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या अब 50 हो गई है। प्रदेश के वन मंत्री संजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में यह जानकारी शेयर की। सरिस्का में बाघों की संख्या बढ़ना इसलिए अहम है, क्योंकि दो दशक पहले यह टाइगर रिजर्व बाघविहीन हो गया था।

वन मंत्री संजय शर्मा के अनुसार, इस क्षेत्र के करणी माता मंदिर के पास एसटी-2302 बाघिन अपने दो शावकों के साथ कैमरे में ट्रेप हुई है। एक शावक को इस महीने की शुरुआत में देखा गया, जबकि दूसरा शावक अभी नजर आया है।

सरिस्का के पास डंपर से चार युवकों की मौत, अवैध खनन बना मौत की वजह

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने जताई खुशी

वन मंत्री संजय शर्मा की इस पोस्ट को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी अपने अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने टाइगर की हाफ सेंचुरी के लिए शर्मा को बधाई दी है। संयोग से दोनों मंत्री अलवर जिले से हैं, जहां सरिस्का टाइगर रिजर्व स्थित है। अलवर बफर जोन में बाघिन एसटी-2302 दो शावकों के साथ कैमरा ट्रैप में कैद हुई। इससे पहले 16 सितंबर को यही बाघिन केवल एक शावक के साथ देखी गई थी। अब दूसरा शावक भी देखा जाना लगातार वृद्धि और संरक्षण प्रयासों की सफलता को दर्शाता है।

सरिस्का टाइगर रिजर्व में गूंजी किलकारी, बाघिन ने दिया शावक को जन्म, अब कुल बाघ हुए 49

वन मंत्री संजय शर्मा की प्रतिक्रिया

राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्माने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि सरिस्का में अब कुल 50 बाघ हो गए हैं। इनमें 11 नर, 18 बाघिन और 21 शावक शामिल हैं। मंत्री ने प्रदेशवासियों को बधाई दी और कहा कि यह संख्या राजस्थान के वन्यजीव संरक्षण प्रयासों की सफलता का प्रमाण है।

सरिस्का CTH मामला : कांग्रेस बोली-माफिया ने केंद्र-राज्य सरकार को खरीदा, भूपेंद्र बोले-कांग्रेस कर रही दुष्प्रचार

अलवर बफर जोन में पहली बार 11 बाघ सरिस्का के सीसीएफ संग्राम सिंह कटियार ने बताया कि अलवर बफर जोन में बाघों की संख्या पहली बार 11 तक पहुंच गई है। करणी माता मंदिर क्षेत्र में बाघिन और शावकों की उपस्थिति के बाद वन विभाग ने विशेष मॉनिटरिंग शुरू की। वनकर्मियों की टीमें लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रही हैं, ताकि बाघिन और शावक पूरी तरह सुरक्षित रहें।
मुकुंदरा-रामगढ़ में शिफ्ट होंगे 7 बाघ-बाघिन, रणथंभौर-सरिस्का की तरह पर्यटक करेंगे दीदार

नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं से अपील

सीसीएफ कटियार ने नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे करणी माता मंदिर क्षेत्र में सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु सुबह जल्दी और शाम देर से मंदिर क्षेत्र में न जाएं। इससे इंसानों और बाघों के बीच टकराव की संभावना कम होगी और दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

Rajasthan | सरिस्का CTH विवाद : सरकार को आखिर किसकी चिंता ? बाघों की या मुनाफे की ?

वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता

सरिस्का टाइगर रिजर्व और अलवर बफर जोन में बाघों की यह संख्या अब तक के इतिहास में सबसे अधिक है। यह उपलब्धि न केवल राजस्थान, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात है। गौरतलब है कि बाघों की बढ़ती संख्या पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है।

FAQ

  1. 1. सरिस्का टाइगर रिजर्व में कुल कितने बाघ हैं?
    सरिस्का में अब कुल 50 बाघ हैं, जिनमें 11 नर, 18 बाघिन और 21 शावक शामिल हैं।
  2. 2. अलवर बफर जोन में बाघिन एसटी-2302 के शावकों की संख्या कितनी है?
    बाघिन एसटी-2302 के दो शावक अलवर बफर जोन में देखे गए हैं, जो संरक्षण के सफल प्रयास को दर्शाता है।
  3. 3. श्रद्धालुओं को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
    नवरात्र के दौरान श्रद्धालु सुबह जल्दी और शाम देर से करणीमाता मंदिर क्षेत्र में न जाएं ताकि बाघ और इंसान दोनों सुरक्षित रहें।


Tags:
  • राजस्थान
  • केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव
  • अलवर
  • सरिस्का टाइगर रिजर्व
  • राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा
  • सरिस्का
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा