राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघिन का बना स्मारक, टाइग्रेस को मिला राजमाता का दर्जा

Jinesh Jain | Updated:
Share
sariska-tiger-reserve-tigress-rajmata
sariska-tiger-reserve-tigress-rajmata

राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघिन एसटी 2 को 'राजमाता' का दर्जा दिया गया है। साथ ही उसका स्मारक स्थापित किया गया है। जानिए इस ऐतिहासिक कदम के बारे में...

राजस्थान का मशहूर टाइगर रिजर्व सरिस्का में बाघिन (टाइग्रेस) एसटी 2 के निधन के बाद उसे राजमाता का दर्जा दिया गया है। देश में संभवत: यह पहला उदाहरण है, जब बाघिन को राजमाता का दर्जा दिया गया है। सरिस्का में अपने दो शावकों के साथ इस बाघिन का स्मारक बनाया गया है। इसका अनावरण राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने किया है।

4c9f5786-053
4c9f5786-053


अधिकारियो के अनुसार इस बाघिन ने 1 अक्टूबर 2024 को सरिस्का के एक एंक्लोजर में देह त्यागी थी। तब सरिस्का में 30 टाइगर में से 25 का कुनबा इसी बाघिन का था। सरिस्का को आबाद करने में उसके योगदान को देखते हुए सरकार ने उसे राजमाता का दर्जा और स्मारक बनाया।
ये खबर भी पढ़िए...सरिस्का की सीमा में बदलाव का प्रस्ताव, बंद पड़ी 60 खानों को फायदा देने की तैयारी

19 साल तक रही जिंदा

इस टाइग्रेस को 4 जुलाई 2008 में इस बाघिन को सरिस्का लाया गया था। उस समय वह 3 साल की थी। सरिस्का में टाइगर की आबादी बढ़ाने के कारण यह टाइग्रेस राजमाता के नाम से प्रचलित और प्रसिद्ध थी। बताया जाता है कि एक टाइगर की उम्र 14 या 15 साल होती है, लेकिन साढ़े 19 साल की उम्र में इसका निधन हुआ था।

bd5c78af-6b0
bd5c78af-6b0


ये खबर भी पढ़िए...देश की सबसे बुजुर्ग राजमाता का निधन, सरिस्का नेशनल टाइगर रिजर्व को किया था आबाद, अंतिम संस्कार में पहुंचे सरकार के मंत्री

आखिरी वक्त में रखा एंक्लोजर में

अधिकारी ने बताया कि यह बाघिन शाही नेचर की थी। साइटिंग कम देती थी। संभवत: देश की यह सबसे उम्र दराज बाघिन थी। इसके पूंछ के साथ-साथ पैर में भी परेशानी थी। इसके कारण उसे वर्ष 2022 में एंक्लोजर में रखा गया। उसका नियमित रूप से पशु चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया जा रहा था। 12 जुलाई 2022 को तत्कालीन राज्यपाल कलराज मिश्र जब सरिस्का आए तो उन्होंने भी इस राजमाता को देखा था। तब वह एंक्लोजर में ही मौजूद थी।

523773e3-645
523773e3-645


ये खबर भी पढ़िए...विदेशी सैलानियों की पहली पसंद बना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, इस सीजन में 32 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे

ऐतिहासिक दिन बना 28 जून

देश में वन्यजीव संरक्षण को लेकर 28 जून ऐतिहासिक दिन रहा। यह वह दिन रहा, जब वर्ष 2008 में शिकार के कारण बाघ विहीन हो गए सरिस्का में रणथम्भौर से एक बाघ 2008 को यह लाया गया। यह देश में बाघों का का पहला सफल विस्थापन रहा। इस टाइगर का नाम एसटी 1 रखा गया।

स्थानान्तरण के प्रयास सफल रहने के बाद वर्तमान में सरिस्का में बाघों की स्वस्थ आबादी स्थापित हो गई है। इस उपलब्धि के साथ बाघ संरक्षण के लिए जागरूकता और समर्थन को बढावा देने के लिए 28 जून सरिस्का दिवस घोषित किया गया।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Sariska National Tiger Reserve | Tiger Reserve | बाघ संरक्षण निधि | tiger conservation in India | Wildlife Conservation | memorial

Tags:
  • Rajasthan
  • राजस्थान
  • Sariska National Tiger Reserve
  • सरिस्का नेशनल टाइगर रिजर्व
  • tiger conservation in India
  • Tiger Reserve
  • टाइगर रिजर्व
  • बाघ संरक्षण निधि
  • memorial
  • स्मारक
  • Wildlife Conservation
  • राजमाता
  • वन्यजीव संरक्षण
भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

By Sandeep Kumar

भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग

By Umeshwari Baghel

अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग
रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां

By Sandeep Kumar

रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां
CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें
राजस्थान के आठ जिलों में तीसरे मोर्चे के हाथ थी सत्ता की चाबी, कहीं भाजपा को फायदा तो कहीं बीएपी ने बनाई सरकार

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान के आठ जिलों में तीसरे मोर्चे के हाथ थी सत्ता की चाबी, कहीं भाजपा को फायदा तो कहीं बीएपी ने बनाई सरकार
इंदौर के कृष्णबाग उजड़ने से पहले सहकारिता, नगर निगम, प्रशासन और पुलिस ने क्या किया?

By Sanjay Gupta

इंदौर के कृष्णबाग उजड़ने से पहले सहकारिता, नगर निगम, प्रशासन और पुलिस ने क्या किया?