सीबीएसई 10वीं की दूसरी परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, 15 मई से शुरू होंगे एग्जाम

Jageshwar prasad | May 06, 2026, 14:23 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-06T142250.886
Photograph: (the sootr)

सीबीएसई ने 10वीं की दूसरी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 15-21 मई तक है, सुबह 10 बजे के बाद प्रवेश नहीं होगा। नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वाड होंगे तैनात। केवल तीन विषयों में सुधार का अवसर। राजस्थान में 90 केंद्र बने।

News In Short

  • सीबीएसई 10वीं की दूसरी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 15 मई से परीक्षा।
  • सुबह 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
  • मोबाइल, स्मार्टवॉच और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर पूर्ण प्रतिबंध।
  • राजस्थान में 21 हजार छात्रों के लिए 90 परीक्षा केंद्र बनाए गए।
  • तीन से अधिक विषयों में फेल छात्र दूसरी परीक्षा के पात्र नहीं।

News In Detail

Ajmer: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 15 मई से 21 मई 2025 तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं, जिनका पालन करना विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य है।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि जिन स्कूलों के विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे स्कूल अपने छात्रों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के सख्त नियम

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे के बाद किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अतः सभी छात्रों को समय से पहले ही केंद्र पर पहुंच जाना चाहिए। परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से स्कूल यूनिफॉर्म में आना होगा। साथ ही, अपने स्कूल का आईडी कार्ड और बोर्ड द्वारा जारी एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) लाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की मनाही

सीबीएसई के अनुसार परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, ईयरफोन या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। यदि किसी छात्र के पास यह उपकरण पाए जाते हैं, तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही होगी। बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, टेलीग्राम, यूट्यूब, एक्स आदि पर अफवाहें फैलाने या परीक्षा से संबंधित सामग्री साझा करने से बचें।

कौन-कौन से छात्र होंगे शामिल?

दूसरी बोर्ड परीक्षा केवल उन्हीं छात्रों के लिए है जो पहली मुख्य परीक्षा में उपस्थित हुए थे लेकिन कुछ विषयों में असफल रहे या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। इस परीक्षा में छात्र गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और भाषा (हिंदी, अंग्रेजी आदि) में से किन्हीं तीन विषयों में अपना प्रदर्शन सुधार सकते हैं। बोर्ड के अनुसार, यदि कोई छात्र तीन से अधिक विषयों में फेल हुआ है, तो वह दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए योग्य नहीं होगा।

राजस्थान में 90 परीक्षा केंद्र बनाए गए

सीबीएसई के अजमेर रीजन के अंतर्गत राजस्थान के लगभग 1300 स्कूलों के करीब 21 हजार विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। इन सभी छात्रों के लिए पूरे राजस्थान में 90 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर नकल पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए बोर्ड ने तीन स्तरों पर फ्लाइंग स्क्वाड गठित किए हैं। इसके अलावा, अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर ऑब्जर्वर भी तैनात किए जाएंगे।

फ्लाइंग स्क्वाड परीक्षा के दौरान अचानक केंद्रों का निरीक्षण करेंगे और किसी भी तरह की अनियमितता होने पर तुरंत कार्यवाही करेंगे। परीक्षा केंद्र बनाए गए स्कूल अपने केंद्र पर आवंटित परीक्षार्थियों के लिए सेंटर मटीरियल भी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:-

जयपुर एयरपोर्ट फ्लाइट मूवमेंट में देश में 11वें स्थान पर, यात्रीभार में 13वें पायदान पर; इंडिगो संकट और रनवे मरम्मत बनी बाधा

9 साल की उम्र में हुआ था बाल विवाह, कानूनी लड़ाई का सहारा लिया, कोर्ट ने अब सुनाया आजादी का फैसला

अंडा तस्करी के अवैध कारोबार में दो IVF केंद्रों का लाइसेंस निलंबित; राजस्थान के सभी सेंटरों का होगा औचक निरीक्षण

होटल देसी ठाठ पर हाईकोर्ट सख्त; कंज्यूमर कोर्ट के आदेश पर रोक, तीसरी बार लगी सील

Tags:
  • cbse
  • सीबीएसई
  • सोशल मीडिया
  • एडमिट कार्ड
  • परीक्षा केंद्र
  • प्रवेश पत्र
  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
  • अजमेर रीजन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज