पेपर लीक गिरोह से जुड़ा सिलेक्टेड SI पकड़ा गया, बहन की तलाश जारी

Jageshwar prasad | Published:
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-06-04T081024.675
Photograph: (the sootr)

राजस्थान एसओजी ने SI भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में चयनित उपनिरीक्षक दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था और उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उसने बहन निरमा कुमारी के माध्यम से पेपर लीक गिरोह से संपर्क किया गया था।

News In Short

  • एसओजी ने एसआई भर्ती 2021 पेपर लीक मामले में चयनित SI को गिरफ्तार किया।
  • आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम था, वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
  • दिनेश कुमार की बहन निरमा कुमारी ने पेपर लीक गिरोह से संपर्क करवाया था।
  • आरोपी पहले उदयपुर में कांस्टेबल था, चयन के बाद चित्तौड़गढ़ में हुई थी तैनाती।
  • अब तक इस मामले में कुल 143 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार।

News In Detail

उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा-2021 के पेपर लीक प्रकरण में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी और चयनित एसआई दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। उसे जालौर पुलिस के सहयोग से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। एडीजी एसओजी विशाल बंसल ने इसकी जानकारी दी।

बहन के जरिए पेपर लीक गिरोह से किया था संपर्क

जांच में सामने आया कि दिनेश कुमार की बहन निरमा कुमारी की पहचान पेपर लीक गिरोह के सरगना जगदीश विश्नोई से थी। आरोप है कि दोनों ने जगदीश विश्नोई से संपर्क कर SI भर्ती परीक्षा-2021 का परीक्षा से पहले हल प्रश्न-पत्र प्राप्त किया और उसे पढ़कर परीक्षा दी थी।

यह पूरी साजिश दिनेश कुमार और उसकी बहन ने मिलकर रची थी। फिलहाल मामले में उसकी बहन निरमा कुमारी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

लिखित परीक्षा में हासिल किए थे ऊंचे अंक

15 सितंबर 2021 को आयोजित लिखित परीक्षा में दिनेश कुमार को हिंदी विषय में 200 में से 141.55 और सामान्य ज्ञान में 200 में से 167.89 अंक प्राप्त हुए। वहीं उसकी बहन निर्मा कुमारी को हिंदी में 180.94 और सामान्य ज्ञान में 156.90 अंक मिले। ये अंक सामान्य अभ्यर्थियों की तुलना में काफी अधिक थे।

182वीं रैंक आई, चयन हो गया

जांच के अनुसार परीक्षा पूर्व प्राप्त प्रश्न पत्र के आधार पर परीक्षा देने के कारण दिनेश कुमार की मेरिट में 182वीं रैंक आई और उसका उप निरीक्षक पद पर चयन हो गया। हालांकि निरमा

कुमारी लिखित परीक्षा में अच्छे अंक लाने के बावजूद इंटरव्यू में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर नहीं दे सकी और अंतिम चयन से बाहर हो गई। यह बात उसके खिलाफ मजबूत सबूत है कि उसने लिखित परीक्षा तो फर्जी तरीके से पास कर ली थी, लेकिन इंटरव्यू में वह असफल रही।

कांस्टेबल से बना था सब-इंस्पेक्टर

दिनेश कुमार साल 2015 बैच में जिला उदयपुर में कांस्टेबल पद पर कार्यरत था। SI पद पर चयन के बाद उसकी नियुक्ति चित्तौड़गढ़ में हुई थी। प्रारंभिक प्रशिक्षण के बाद वह रिजर्व पुलिस लाइन, चित्तौड़गढ़ में तैनात था। इस तरह एक कांस्टेबल से वह सब-इंस्पेक्टर बन गया था, लेकिन उसका यह सफर फर्जीवाड़े पर आधारित था।

फरार था आरोपी, इनाम घोषित

प्रकरण में प्रथम दृष्टया अपराध प्रमाणित पाए जाने पर एसओजी ने उसे जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। सितंबर 2025 में वह रिजर्व पुलिस लाइन, चित्तौड़गढ़ से फरार हो गया। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

143 आरोपी गिरफ्तार

एसओजी के अनुसार SI भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक प्रकरण में अब तक कुल 143 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच लगातार जारी है। एसओजी का कहना है कि इस नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

आरोपी दिनेश कुमार को कोर्ट में पेश कर 8 जून तक रिमांड पर भेजा गया है। एसओजी अब उससे गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस फर्जीवाड़े के अन्य सहयोगियों तक पहुंचा जा सके।

ये भी पढ़ें:-

ट्रांसफर के बावजूद जॉइन नहीं कर रहे RAS अफसर, कार्मिक विभाग ने दिया रिलीव होने का आदेश

भजनलाल सरकार का यू-टर्न, हाईकोर्ट की जेडीए को लताड़- सरकार बदलने से नहीं बदलते वादे और कांट्रेक्ट

दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड: राजस्थान के मार्बल व्यापारी सहित तीन लोगों की मौत

ABVP ने किया राजस्थान यूनिवर्सिटी में हंगामा, छात्रसंघ चुनाव बहाली की है मांग

Tags:
  • पेपर लीक
  • SI भर्ती परीक्षा
  • एसआई भर्ती 2021
  • एसओजी
  • स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर