एक दुल्हन, दो दूल्हे, राजस्थान और कश्मीर के बीच उलझी लवस्टोरी, सवाल यही कि शकीला को किस राज्य की पुलिस खोजेगी?
Ashish Bhardwaj | Mar 10, 2026, 09:57 IST
Photograph: (the sootr)
शकीला अख्तर की लवस्टोरी अब उलझती दिख रही है। इस अनोखी प्रेम कहानी ने राजस्थान और जम्मू-कश्मीर को आमने-सामने ला दिया है। जितेंद्र के बाद कश्मीर के शब्बीर का शकीला से निकाह करने का दावा
News In Short
- शकीला की लवस्टोरी में आया नया मोड़, अब कश्मीर के शब्बीर ने भी जताया दावा।
- राजस्थान के जितेंद्र के बाद कश्मीर के शब्बीर का शकीला से निकाह करने का दावा।
- दोनों ने अपने दावों को पुख्ता करने के लिए हाई कोर्ट में पेश किए कानूनी दस्तावेज।
- राजस्थान पुलिस शकील को तलाशने गई तो वहां की पुलिस ने नहीं किया सहयोग।
- दोनों राज्यों की हाई कोर्ट में शकीला को लेकर इसी महीने होगी सुनवाई।
News In Detail
राजस्थान के डीडवाना-कुचामन और जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के बीच एक ऐसी ही अनोखी प्रेम कहानी ने जन्म लिया है। इसने अब दो राज्यों के हाई कोर्ट को आमने-सामने ला खड़ा किया है।
शकीला अख्तर नाम की एक युवती को लेकर मचे इस घमासान में पेंच ऐसा फंसा है कि अब सवाल यह नहीं है कि शकीला किसके साथ रहेगी, बल्कि सवाल यह है कि कौन सी पुलिस उसे पहले तलाशेगी और कौन सा दस्तावेज असली माना जाएगा।
दो राज्य, दो दावे और दो अलग-अलग कोर्ट
शब्बीर ने श्रीनगर हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि उसका और शकीला का निकाह 12 जून 2024 को हुआ था। उसने कोर्ट से गुहार लगाई है कि शकीला के परिजन इस निकाह के खिलाफ हैं, इसलिए उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।
उधर, राजस्थान के जितेंद्र सिंह ने जोधपुर हाई कोर्ट में हैबियस कॉर्पस (बंदी प्रत्यक्षीकरण) याचिका लगा रखी है। जितेंद्र का कहना है कि उसने 16 फरवरी 2025 को पंजाब के फिरोजपुर स्थित हनुमान धाम मंदिर में शकीला से हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। उसके पास बाकायदा मैरिज सर्टिफिकेट और लिव-इन रिलेशनशिप का हलफनामा भी है।
पुलिस की बढ़ रहीं मुश्किलें
डीडवाना-कुचामन के थाना अधिकारी महेंद्र सिंह पालावत ने बताया कि श्रीनगर हाई कोर्ट ने जहां जम्मू-कश्मीर पुलिस को शकीला और शब्बीर को सुरक्षा देने का आदेश दिया है, वहीं जोधपुर हाई कोर्ट का आदेश है कि शकीला को ढूंढकर जल्द से जल्द कोर्ट में पेश किया जाए। अब स्थिति यह है कि राजस्थान पुलिस जिसे बरामद करना चाहती है, जम्मू-कश्मीर पुलिस उसे प्रोटेक्शन देने की तैयारी में है।
कैसे शुरू हुई यह उलझी दास्तान
क्या होगा आगे
ये भी पढ़े:-
मुकंदरा टाइगर रिजर्व में बाघिन को खुले जंगल में छोड़ा, नर बाघ MT-5 के साथ जोड़ी बनने की उम्मीद
अब 2 से अधिक बच्चों वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव, डोटासरा बोले-कानून में संशोधन भैरोसिंह शेखावत का अपमान
30 लाख का पैकेज छोड़ा, पेरिस से लौटे और अब UP के 'सिंघम', यह है IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई की कहानी
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava