राजस्थान पर्यटन को बड़ा बूस्ट, शेखावाटी की हवेलियां UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में

Jageshwar prasad | Sept 05, 2026, 19:26 IST
Share
शेखावाटी की हवेलियां UNESCO की Tentative List में,
शेखावाटी की हवेलियां UNESCO की Tentative List में,

राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र की 14 ऐतिहासिक हवेलियों को UNESCO की Tentative List में शामिल किया गया है। विश्व धरोहर का दर्जा मिलने की दिशा में यह पहला कदम है, जिससे विरासत संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

समझें क्या है पूरा मामला

  • ओपन आर्ट गैलरी कहे जाने वाले शेखावाटी को मिला वैश्विक मान।
  • शेखावाटी की हवेलियों को UNESCO की Tentative List में मिली जगह।
  • राजस्थान की 14 हवेलियां विश्व धरोहर बनने की तरफ हो रही अग्रसर।
  • उप-मुख्यमंत्री बोलीं- 'विरासत भी, विकास भी' की दिशा में बड़ी उपलब्धि।
  • अब मुख्य विश्व धरोहर सूची में शामिल होने का मार्ग हुआ प्रशस्त।
राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक और स्थापत्य विरासत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश के शेखावाटी क्षेत्र की ऐतिहासिक और भित्तिचित्रों से सजी हवेलियों को UNESCO की Tentative List में शामिल किया गया है।

इसमें 14 प्रमुख क्षेत्रों की हवेलियां शामिल हैं। अलसीसर, मंडावा, फतेहपुर, झुंझुनू और सीकर प्रमुख हैं। विश्व धरोहर का दर्जा मिलने की दिशा में यह पहला कदम है। प्रदेश की वित्त और पर्यटन मंत्री दीया कुमारी ने इस बारे में जानकारी दी है।

शेखावाटी का अनोखा इतिहास

शेखावाटी अपनी हवेलियों, भित्तिचित्रों और अनूठी स्थापत्य शैली के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां की हवेलियों की दीवारों, छतों और आंतरिक हिस्सों पर बनाए गए रंगीन और बारीक भित्तिचित्र राजस्थान की कला परंपरा की समृद्ध कहानी बताते हैं।

इन चित्रों में धार्मिक प्रसंगों के साथ तत्कालीन सामाजिक जीवन, संस्कृति, व्यापार, परिवहन और रोजमर्रा की गतिविधियों को भी स्थान दिया गया है।

SHEKHAWATI HAVELIS RAJASTHAN
SHEKHAWATI HAVELIS RAJASTHAN


14 शहरों को मिली पहचान

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के अनुसार, UNESCO की Tentative List में शेखावाटी के 14 प्रमुख क्षेत्रों की ऐतिहासिक हवेलियों को शामिल किया गया है।

इनमें अलसीसर, बिसाऊ, चिड़ावा, चूरू, डूंडलोद, फतेहपुर, झुंझुनू, खेतड़ी, लक्ष्मणगढ़, मंडावा, महांसर, नवलगढ़, रामगढ़ और सीकर शामिल हैं। ये सभी इलाके अपनी भित्तिचित्रों वाली हवेलियों के लिए जाने जाते हैं।

ओपन आर्ट गैलरी है शेखावाटी

शेखावाटी को लंबे समय से ओपन आर्ट गैलरी के रूप में पहचान मिलती रही है। यहां कस्बों और शहरों की गलियों में चलते हुए एक के बाद एक भव्य हवेलियां नजर आती हैं।

इन हवेलियों के बाहरी हिस्सों पर बने भित्तिचित्र दूर से ही लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। हवेलियों की चित्रकारी में भगवान कृष्ण, रामायण, महाभारत जैसे धार्मिक प्रसंगों के साथ तत्कालीन राजघरानों, व्यापारियों और सामाजिक जीवन की झलक मिलती है।

SHEKHAWATI HAVELIS RAJASTHAN
SHEKHAWATI HAVELIS RAJASTHAN


UNESCO सूची का महत्व

UNESCO की Tentative List में शामिल होना विश्व धरोहर का अंतिम दर्जा मिलना नहीं है। यह उस दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रारंभिक चरण है। इसके बाद संरक्षण, प्रबंधन, दस्तावेजीकरण और वैश्विक मानकों के अनुरूप प्रस्तुत करने की प्रक्रिया आगे बढ़ती है।

अब इन हवेलियों के संरक्षण और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके महत्व को सामने लाने के प्रयासों को गति मिलने की उम्मीद है।

विरासत और विकास पर सरकार का जोर

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विरासत भी, विकास भी' के संकल्प तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत है।

सरकार का लक्ष्य ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण के साथ पर्यटन विकास भी है, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।



पर्यटन को बढ़ावा

शेखावाटी की हवेलियां पहले से ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही हैं। UNESCO सूची में शामिल होने से अंतरराष्ट्रीय पहचान और मजबूत होगी।

इससे मंडावा, नवलगढ़, फतेहपुर, चूरू, झुंझुनू सहित आसपास के क्षेत्रों में विरासत पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय युवाओं के लिए गाइड, पर्यटन और संस्कृति से जुड़े रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

संरक्षण की चुनौती

हवेलियों को वैश्विक पहचान मिलने के साथ इनके संरक्षण की चुनौती भी महत्वपूर्ण है। समय के साथ कई पुरानी हवेलियां जर्जर हो रही हैं और उनकी भित्तिचित्र कला भी मौसम, रखरखाव की कमी से प्रभावित हो रही है। अब इन ऐतिहासिक इमारतों का वैज्ञानिक तरीके से संरक्षण और मूल स्वरूप को बनाए रखना जरूरी होगा।

FAQ

  1. शेखावाटी की किन हवेलियों को UNESCO की Tentative List में शामिल किया गया है?
    UNESCO की Tentative List में शेखावाटी के 14 प्रमुख क्षेत्रों की हवेलियों को शामिल किया गया है। इनमें अलसीसर, बिसाऊ, चिड़ावा, चूरू, डूंडलोद, फतेहपुर, झुंझुनू, खेतड़ी, लक्ष्मणगढ़, मंडावा, महांसर, नवलगढ़, रामगढ़ और सीकर शामिल हैं।
  2. UNESCO की Tentative List में शामिल होने का क्या महत्व है?
    UNESCO की Tentative List में शामिल होना विश्व धरोहर का अंतिम दर्जा मिलना नहीं है, बल्कि यह उस दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रारंभिक चरण है। इसके बाद धरोहर के संरक्षण, प्रबंधन, दस्तावेजीकरण और वैश्विक मानकों के अनुरूप विशेषताओं को प्रस्तुत करने की प्रक्रिया आगे बढ़ती है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान और संरक्षण के प्रयासों को गति मिलती है।
  3. UNESCO की Tentative List में में शामिल होने से शेखावाटी को क्या लाभ होगा?
    इससे शेखावाटी की अंतरराष्ट्रीय पहचान मजबूत होगी और विरासत पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन बढ़ने से होटल, होमस्टे, स्थानीय परिवहन, हस्तशिल्प और स्थानीय खान-पान से जुड़े कारोबार को फायदा होगा। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए पर्यटन और संस्कृति से जुड़े रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

ये भी पढ़ें:-

जयपुर को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, टॉप-20 में भारत का एकमात्र शहर

जयपुर पर 'डेंजर लिस्ट' का खतरा: छिन सकता है वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा; यूनेस्को ने दिसंबर 2026 तक मांगी सुधार की फाइनल रिपोर्ट

पिछड़ रहा जयपुर एयरपोर्ट, पैसेंजर्स और फ्लाइट्स की संख्या में आई गिरावट, जानिए क्या हैं कारण

जयपुर में मेट्रो फेज-2 का काम शुरू, सीएम ने किया भूमि पूजन





Tags:
  • दीया कुमारी
  • unesco
  • शेखावाटी
  • UNESCO की Tentative List
  • शेखावाटी की हवेलियां
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी

By Arun Tiwari

EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड

By Ashish Bhardwaj

13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर

By Raghvendra Singh Rathore

जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर