पिछड़ रहा जयपुर एयरपोर्ट, पैसेंजर्स और फ्लाइट्स की संख्या में आई गिरावट, जानिए क्या हैं कारण

Ashish Bhardwaj | Apr 14, 2026, 19:44 IST
Share
jaipur air
Photograph: (the sootr)

जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों और फ्लाइट की संख्या कम हो रही है। अब वह लखनऊ और गुवाहाटी जैसे शहरों से पीछे रह गया है। इसका असर राजस्थान की आर्थिक प्रगति पर पड़ रहा है।

News In Short

  • जयपुर एयरपोर्ट अब लखनऊ और गुवाहाटी जैसे शहरों से पिछड़ रहा है।
  • जयपुर एयरपोर्ट पर हर सप्ताह 377 उड़ानें संचालित, जबकि लखनऊ में यह संख्या 408 और गुवाहाटी में 414 है।
  • जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों से यूडीएफ (UDF) शुल्क अधिक लिया जा रहा है, जिससे यात्रा महंगी हो रही है।
  • विशेषज्ञों के अनुसार जयपुर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी और सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता है।
  • अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो जयपुर एयरपोर्ट देश के प्रमुख एयरपोर्ट्स से पीछे रह जाएगा।

News In Detail

राजस्थान की राजधानी जयपुर का एयरपोर्ट कनेक्टिविटी में देश के अन्य प्रमुख हवाई अड्डों से काफी पीछे नजर आने लगा है। एक समय था जब जयपुर एयरपोर्ट तेजी से एयर ट्रैफिक और यात्री संख्या में इजाफा हो रहा था। लेकिन आज वह लखनऊ और गुवाहाटी जैसे शहरों से भी पीछे रह गया है। यह स्थिति जयपुर एयरपोर्ट के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन गई है।

गिर रही है फ्लाइट्स की संख्या

वर्तमान में जयपुर एयरपोर्ट पर औसतन हर सप्ताह 377 उड़ानें संचालित हो रही हैं। वहीं लखनऊ एयरपोर्ट पर 408 साप्ताहिक फ्लाइट संचालित हो रही है। इसके अलावा गुवाहाटी एयरपोर्ट 414 फ्लाइट्स के साथ और भी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। भुवनेश्वर एयरपोर्ट भी 325 फ्लाइट्स के साथ तेजी से जयपुर के करीब पहुंच रहा है, जिससे प्रतिस्पर्धा और भी कड़ी हो गई है।

एवीएशन एक्सपर्ट की चिंता

एविएशन एक्सपर्ट और एवन हेलीकॉप्टर के डायरेक्टर सोहन सिंह नाथावत का कहना है कि जयपुर जैसा प्रमुख पर्यटन स्थल इस स्थिति में नहीं रह सकता। राजस्थान में पर्यटन, व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मजबूत एयर कनेक्टिविटी की आवश्यकता है लेकिन फ्लाइट्स की संख्या और यात्री संख्या में गिरावट यह संकेत दे रही है कि जयपुर एयरपोर्ट अपनी पूरी क्षमता के साथ काम नहीं कर पा रहा है।

पीछे रहने के कारण

जयपुर एयरपोर्ट के पिछड़ने के कई कारण हैं। सबसे बड़ा कारण है सीमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, नई रूट कनेक्टिविटी की कमी और आधुनिक विस्तार योजनाओं का अभाव। दूसरी ओर लखनऊ और गुवाहाटी जैसे एयरपोर्ट लगातार नए रूट्स जोड़कर बेहतर सुविधाएं विकसित कर रहे हैं और एयरलाइंस के साथ बेहतर तालमेल बना रहे हैं। इससे वे तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

सख्त कदम उठाने की आवश्यकता

अगर समय रहते इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो जयपुर एयरपोर्ट का देश के प्रमुख एयरपोर्ट की दौड़ में पीछे रहना तय है। इसलिए एयरपोर्ट अथॉरिटी और राजस्थान सरकार को मिलकर कनेक्टिविटी बढ़ाने, नई फ्लाइट्स जोड़ने और सुविधाओं के विस्तार पर ध्यान केंद्रित करना होगा, ताकि जयपुर अपनी संभावनाओं को फिर से पा सके।

यूजर डेवलपमेंट फीस (UDF) का अतिरिक्त बोझ

एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलर्टी एथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार के यूडीएफ के अतिरिक्त बोझ के कारण जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रा करना अब महंगा हो गया है। एयरपोर्ट विकास के नाम पर यात्रियों से भारी यूजर डेवलपमेंट फीस (UDF) वसूली जा रही है। जयपुर एयरपोर्ट पर घरेलू उड़ानों में प्रति यात्री 1156 रुपये UDF लिया जा रहा है, जबकि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद जैसे बड़े एयरपोर्ट्स पर इतनी अधिक राशि नहीं ली जाती।

UDF की तुलना में महंगाई

इतना ही नहीं, जयपुर एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों से भी 496 रुपये UDF लिया जा रहा है, जबकि देश के अधिकांश एयरपोर्ट्स पर इस प्रकार की फीस नहीं ली जाती। इस अतिरिक्त बोझ के कारण जयपुर से हवाई यात्रा अन्य शहरों की तुलना में महंगी हो रही है, जो यात्री संख्या को प्रभावित कर रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि महंगी यात्रा की वजह से यात्री अन्य ऑप्शन चुन रहे हैं, जिसका सीधा असर उड़ानों के संचालन और जयपुर एयरपोर्ट की प्रतिस्पर्धा पर पड़ रहा है।

ये भी पढे़:-

92 साल की अम्मा की पेंशन रोकी, सरकार के अमानवीय सिस्टम के खिलाफ हाई कोर्ट में गुहार

RGHS घोटाले के आरोपी को बिना नियम मिली एंट्री, नियम-कायदों को रख दिया ताक पर

आईपीएस ज्येष्ठा मैत्रेयी ने की अनूठी पहल, बर्थडे पर पुलिसकर्मियों को मिलेगा अवकाश

मोबाइल में फोटो मिलने पर युवक को पिलाया यूरिन, जबरन खिलाई गंदगी, रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल

Tags:
  • राजस्थान
  • राजस्थान सरकार
  • जयपुर एयरपोर्ट
  • अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
  • राजस्थान में पर्यटन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच