92 साल की अम्मा की पेंशन रोकी, सरकार के अमानवीय सिस्टम के खिलाफ हाई कोर्ट में गुहार
Mukesh Sharma | Published:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में 92 साल की गंगा देवी ने अपनी रुकी हुई पेंशन के लिए हाई कोर्ट की शरण ली है। उसने याचिका में डिजिटल बाधाओं को हटाकर डोर-स्टेप वेरिफिकेशन की गुहार की है।
News In Short
- पेंशन रोकने पर 92 साल की गंगा देवी ने राजस्थान हाई कोर्ट की शरण ली।
- सरकारी पोर्टल (IFMS) में तकनीकी खराबी के कारण रुकी है पेंशन
- चलने-फिरने में असमर्थ, फिर भी व्यक्तिगत उपस्थिति की हो रही मांग।
- वर्ष 2009 से लंबित 24.53 लाख रुपये के एरियर का तत्काल भुगतान की मांग
- हाई कोर्ट ने कहा, दो महीने में पीड़ित महिला को मिलनी चाहिए पेंशन।
News In Detail
जस्टिस रवि चिरानिया ने जयपुर की बुजुर्ग महिला की याचिका पर राज्य सरकार, पेंशन निदेशक और प्रमुख वित्त सचिव से चार सप्ताह में जवाब मांगा है। कोर्ट ने उम्मीद जताई है कि याचिकाकर्ता की रुकी हुई पेंशन दो महीने में जारी कर दी जाएगी।
चलने में असमर्थ, फिर भी उपस्थिति की मांग
राजस्थान पेंशन विभाग के तकनीकी सिस्टम (IFMS) में खराबी के कारण उनका डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र अपलोड नहीं हो रहा है। वह पूरी तरह अपने 70 साल के बेटे-बहू पर आश्रित हैं। उनके पास ना आधार कार्ड है ना ही जनआधार कार्ड। जीवित प्रमाण-पत्र अपलोड नहीं होने के कारण उनकी पेंशन रोक दी गई है। उनसे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की अपेक्षा की जा रही है।
सिस्टम की निर्दयता है यह
25 लाख बकाया
75 साल से ज्यादा वालों का सत्यापन
याचिकाकर्ता ने गुहार की है कि 75 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए कार्यालय में उपस्थिति की शर्त खत्म कर डोर-स्टेप वेरिफिकेशन (घर पर सत्यापन) की व्यवस्था अनिवार्य की जाए। चिकित्सा और दैनिक खर्चों के लिए तत्काल 15 लाख रुपये की अंतरिम सहायता राशि दिलवाई जाए।
ये भी पढे़:-
आईपीएस ज्येष्ठा मैत्रेयी ने की अनूठी पहल, बर्थडे पर पुलिसकर्मियों को मिलेगा अवकाश
पंचायत-निकाय चुनाव नहीं कराने पर नाराजगी, गहलोत बोले-यह सरकार की विफलता
मोबाइल में फोटो मिलने पर युवक को पिलाया यूरिन, जबरन खिलाई गंदगी, रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari