एसआई भर्ती 2021: हाईकोर्ट में सरकार ने कहा- रद्द करने की जरूरत नहीं
The Sootr | Jul 07, 2025, 19:58 IST
Photograph: (The Sootr)
राजस्थान सरकार ने एसआई (सब इंस्पेक्टर) भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर अपना रुख बदल लिया है। हाईकोर्ट में सरकार ने कहा कि वह भर्ती रद्द नहीं करना चाहती। पहले मंत्रिपरिषद की समिति ने भर्ती रद्द करने की सिफारिश की थी।
JAIPUR. राजस्थान सरकार ने एसआई (सब इंस्पेक्टर) भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर अपना रुख बदल लिया है। सरकार की ओर से राजस्थान हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान सोमवार को स्पष्ट कहा गया कि वह इस भर्ती को रद्द करने के पक्ष में नहीं है। इससे पहले राजस्थान मंत्रिपरिषद की गठित कमेटी ने एसआई भर्ती रद्द करने की सिफारिश की थी।
सुनवाई के दौरान भजनलाल सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद और अतिरिक्त महाधिवक्ता विज्ञान शाह ने कहा कि वह एसआई भर्ती को रद्द नहीं कर सकती है, क्योंकि इसमें छह फीसदी अभ्यर्थियों ने ही फर्जीवाड़ा किया है। यानी 838 सफल अभ्यर्थियों में से सिर्फ 53 अभ्यर्थी ही फर्जीवाड़ा करते हुए पाए गए।
हाईकोर्ट ने सरकारी पक्ष से रुख बदलने का कारण पूछा तो सरकार की तरफ कहा गया कि पिछली अनुशंसा के बाद भर्ती प्रक्रिया की गहन जांच की गई। जांच में पाया गया कि कुल 838 सफल अभ्यर्थियों में से सिर्फ 53 लोग ही फर्जीवाड़े में लिप्त पाए गए। इनके कारण पूरी भर्ती को रद्द करने की जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़ें...
सांवलिया सेठ को भेंट किया चांदी का पेट्रोल पम्प
महाराष्ट्र में भाषा विवाद: चिंता में 70 लाख प्रवासी राजस्थानी, जानिए ये कैसे बने विकास की धुरी
राजस्थान में मानसून मेहरबान, अगले दो दिन में भारी बारिश की संंभावना
राजस्थान में वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत क्यों हुए एक्टिव ? नेताओं से मुलाकात, दौरे और बयानों पर चर्चा ?
हाईकोर्ट इस मामले की सुनवाई मंगलवार को भी जारी रखेगा। मामले की सुनवाई से जुड़े एडवोकेट अक्षय दत्त शर्मा ने बताया कि मंगलवार को अदालत याचिकाकर्ता का पक्ष सुनेगा।
एसआई भर्ती को लेकर राजस्थान में आंदोलन हो रहा है। एक पक्ष इस भर्ती को रद्द करने के पक्ष में है, जबकि दूसरा पक्ष भर्ती प्रक्रिया को जारी रखने के पक्ष में है। यह भर्ती 2021 में निकाली गई थी। उस समय अशोक गहलोत सरकार राजस्थान में थी।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
सिर्फ छह फीसदी अभ्यर्थी फर्जीवाड़े में
परीक्षा रद्द करने की जरूरत नहीं
ये भी पढ़ें...
सांवलिया सेठ को भेंट किया चांदी का पेट्रोल पम्प
महाराष्ट्र में भाषा विवाद: चिंता में 70 लाख प्रवासी राजस्थानी, जानिए ये कैसे बने विकास की धुरी
राजस्थान में मानसून मेहरबान, अगले दो दिन में भारी बारिश की संंभावना
राजस्थान में वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत क्यों हुए एक्टिव ? नेताओं से मुलाकात, दौरे और बयानों पर चर्चा ?
मंगलवार को भी होगी सुनवाई
पक्ष और विरोध में आंदोलन
5 पॉइंट्स में समझें पूरी खबर
- राजस्थान सरकार का रुख: राजस्थान सरकार ने एसआई भर्ती 2021 को रद्द करने से इनकार किया है। सरकार ने हाईकोर्ट में कहा कि वह इस भर्ती को रद्द नहीं करना चाहती।
- फर्जीवाड़े का आंकड़ा: एसआई भर्ती में 838 सफल अभ्यर्थियों में से केवल 53 ने ही फर्जीवाड़ा किया है, जो कुल अभ्यर्थियों का सिर्फ छह फीसदी है।
- सरकारी पक्ष का बयान: महाधिवक्ता और अतिरिक्त महाधिवक्ता ने हाईकोर्ट को बताया कि भर्ती की गहन जांच के बाद यह निष्कर्ष निकला है कि फर्जीवाड़े के कारण पूरी भर्ती रद्द नहीं की जा सकती।
- हाईकोर्ट की सुनवाई: हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई की और मंगलवार को भी इस मामले की सुनवाई जारी रखने का निर्णय लिया।
- राज्य में आंदोलन: एसआई भर्ती को लेकर राजस्थान में दो पक्षों के बीच आंदोलन हो रहा है, एक पक्ष भर्ती रद्द करने की मांग कर रहा है, जबकि दूसरा पक्ष प्रक्रिया को जारी रखने के पक्ष में है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari