सिंघाड़े की खेती पर मछलियां पड़ रहीं भारी, अलवर की सिलीसेढ़ झील का है मामला

Gyan Chand Patni | Oct 15, 2025, 16:10 IST
Share
fish
fish

राजस्थान के अलवर की सिलीसेढ़ झील में सिंघाड़े की खेती के दौरान मछलियों की खास प्रजाति ने किसानों के लिए संकट उत्पन्न कर दिया है। ठेकेदार पर आरोप है कि उसने जानबूझकर मछलियों की ऐसी प्रजातियां डालीं हैं, जो सिंघाड़े की फसल को बर्बाद कर रही हैं।

सुनील जैन @अलवर

Alwar. अलवर में सिलीसेढ़ झील में होने वाली सिंघाड़े की खेती इस बार किसानों के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण यहां की मछली की वह खास प्रजाति है, जो इस बार किसानों की सिंघाड़े की फसल को बर्बाद कर रही है। सिंघाड़ा उत्पादकों का आरोप है कि ठेकेदार ने जानबूझकर यहां मछलियों की ऐसी दो प्रजातियों को छोड़ रखा है, जो सिंघाड़े की फसल को नुकसान पहुंचा रही हैं।

सिलीसेढ़ में सिंघाड़े की खेती

राजस्थान के अलवर से 15 किलोमीटर दूर सिलीसेढ़ में इन दिनों करीब 30 से 40 परिवार सिंघाड़े की खेती कर रहे हैं। सिंघाड़े की खेती को 6 महीने लगते हैं। सर्दी की दस्तक के साथ ही इसमें सिंघाड़े की फसल बाजार में आना शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार इस फसल से जुड़े हुए पुश्तैनी परिवार परेशान हो रहे हैं।

मछलियों से फसल को नुकसान, ठेकेदार पर लगाया आरोप

किसानों ने बताया कि इस बार ठेकेदार नेअलवर की सिलीसेढ़ झील पर मछली की ऐसी दो प्रजातियां पाली हैं जो कि सिंघाड़े की फसल को बर्बाद कर रही हैं। ये बाजार में भी महंगे दामों पर नहीं बिकतीं।

किसानों का आरोप है कि ठेकेदार ने सिंघाड़े की फसल को बर्बाद करने के लिए ही मछली की खास प्रजाति को यहां डाला है। सिंघाड़ा उत्पादक बाबूलाल ने बताया कि पिछली बार यहां सिंघाड़ा बोने नहीं आए थे। इस बार सिंघाड़े की फसल के लिए आए हैं।

ठेकेदार ने जानबूझकर खास प्रजाति की मछली पाल रखी है। इस वक्त लागत भी नहीं निकल रही है, जिससे किसानों को बड़ी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि जो सिंघाड़े आ रहे हैं वह अलवर के मंडी के अलावा जयपुर सीकर के मंडी तक भी पहुंच रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़ें

राजस्थान में लोगों की जान से हो रहा खिलवाड़! बाजार में हर साल बिक रहीं 600 करोड़ की नकली दवाएं

राजस्थान में फिर एक अप्रेल से सरकारी स्कूल खोलने की तैयारी, पहले फेल हो चुका यह प्रयोग

सिंघाड़े की खेती पर आता है भारी खर्च

जिस तरीके से प्याज की फसल बोई जाती है उसी तरीके से सिंघाड़े की फसल बोई जाती है। दवा का छिड़काव किया जाता है। करीब 1600 रुपए क्विंटल इसकी पौध आती है। एक बीघा पर करीब ₹200000 का इसका खर्चा आता है। अब पूरी लागत भी नहीं निकल पा रही है।

सिंघाड़े की फसल गहरे पानी में नहीं बोई जाती। करीब 5 से 7 फुट गहरे पानी में फसल बोई जाती है। इसमें मेहनत भी पूरी लगती है लेकिन इस बार फायदे का सौदा नहीं है। उन्होंने बताया कि वह सिंघाड़े की फसल बोने के साथ-साथ सिंघाड़े की पौध भी सप्लाई करते हैं। इससे थोड़ा काम चल जाता है।

ये खबरें भी पढ़ें

भारत में नहीं बिकेगा जीएम फूड, राजस्थान हाईकोर्ट ने दिखाया सख्त रुख, नियम बनाने का निर्देश

न्यायमूर्ति अरुण मोंगा होंगे राजस्थान हाईकोर्ट के जज, दिल्ली हाईकोर्ट से हुआ स्थानान्तरण

जान पर खेल कर करते हैं सिंघाड़े की खेती

अलवर में सिंघाड़े की खेती करने वाले किसानों को न केवल मछलियों से नुकसान हो रहा है, बल्कि यहां के खतरे और भी ज्यादा हैं। सिलीसेढ़ झील में मगरमच्छभी पाए जाते हैं और किसान अपनी जान जोखिम में डालकर इस खेती को करते हैं। इसके बावजूद, सिंघाड़े की फसल को बाजार तक पहुंचाने में कठिनाई आ रही है और पूरी लागत भी नहीं निकल पा रही है।

Tags:
  • किसान
  • सिंघाड़े की खेती
  • अलवर की सिलीसेढ़ झील
  • सिलीसेढ़ झील में मगरमच्छ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच