SMS अस्पताल में विरोध प्रदर्शन, संविदा नर्सिंगकर्मी की मौत से हालात तनावपूर्ण

Jageshwar prasad | Jun 12, 2026, 16:47 IST
Share
संविदा कर्मियों को हटाने के फैसले के बाद SMS अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन
संविदा कर्मियों को हटाने के फैसले के बाद SMS अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन

राजस्थान के SMS मेडिकल कॉलेज के संविदा नर्सिंग कर्मी दीपक चरवाल की आत्महत्या। वह नौकरी जाने के भय से मानसिक तनाव में था। मौत के बाद संविदाकर्मियों ने किया प्रदर्शन।

समझें क्या है पूरा मामला

  • एसएमएस मेडिकल कॉलेज में संविदा नर्सिंग कर्मी दीपक चरवाल ने की आत्महत्या।
  • संविदा कर्मियों को हटाए जाने के फैसले से वह मानसिक तनाव में था।
  • शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद घर पर अचेत मिला था।
  • एसएमएस हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
  • मौत के बाद बड़ी संख्या में नर्सिंग कर्मियों ने अस्पताल परिसर में किया प्रदर्शन।
जयपुर के SMS मेडिकल कॉलेज से अटैच महिला चिकित्सालय में संविदा नर्सिंग कर्मी के रूप में कार्यरत दीपक चरवाल की मौत हो गई। वह पिछले कुछ वर्षों से संविदा पर वहां सेवाएं दे रहे थे। हाल ही में संविदा कर्मियों को हटाए जाने के फैसले के बाद वे मानसिक तनाव में थे।

शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद घर पर वे बेहोश मिले और SMS अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

150 हटाए, 200 को नोटिस, कर्मियों में भारी नाराजगी

नर्सिंगकर्मी जितेंद्र कटारा ने बताया कि कुछ दिन पहले ही महिला चिकित्सालय से करीब 150 संविदा कर्मियों को कार्यमुक्त कर दिया गया था। इसके साथ ही जेके लोन अस्पताल में भी करीब 200 संविदा कर्मचारियों को हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।

इस फैसले के बाद से संविदा कर्मचारियों में भारी असंतोष का माहौल था। कटारा के अनुसार नौकरी जाने की आशंका और भविष्य की अनिश्चितता के कारण दीपक गहरे मानसिक तनाव में थे।

विरोध प्रदर्शन के बाद हुई दुखद घटना

शुक्रवार को संविदा कर्मियों ने इस फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया। दीपक भी इस प्रदर्शन में शामिल थे। प्रदर्शन के बाद वे अपने कमरे पर लौट आए थे।लेकिन जब उनके साथी उनके कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला।

दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने उसे तोड़ा तो दीपक बेहोश मिले। उन्हें तुरंत SMS अस्पताल लाया गया। लेकिन उपचार के दौरान उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

मौत के बाद अस्पताल परिसर में फूटा गुस्सा

दीपक की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में नर्सिंगकर्मी SMS मेडिकल कॉलेज परिसर में जमा हो गए। कर्मचारियों ने दो प्रमुख मांगें रखी हैं। पहली, संविदा संविदा कर्मीको हटाने के फैसले को वापस लिया जाए। दूसरी, मृतक के परिजनों को उचित सहायता और मुआवजा दिया जाए।

FAQ

  1. संविदा कर्मचारी और नियमित कर्मचारी में क्या फर्क होता है?
    संविदा (Contract) कर्मचारी एक निश्चित अवधि के लिए नियुक्त होते हैं और उन्हें नियमित कर्मचारियों जैसी नौकरी की सुरक्षा, पेंशन और अन्य सुविधाएं नहीं मिलतीं। नियमित कर्मचारी स्थायी पद पर होते हैं।
  2. राजस्थान में संविदा कर्मियों के नियमितीकरण की क्या स्थिति है?
    राजस्थान में सरकारी अस्पतालों और अन्य विभागों में हजारों संविदा कर्मचारी वर्षों से काम कर रहे हैं। नियमितीकरण की मांग लंबे समय से उठती रही है लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है।

ये भी पढ़ें:-

राजस्थान SET 2026 की पात्रता, फीस और परीक्षा पैटर्न, सब कुछ यहां जानें

मांड गायिका गवरी देवी का निधन, अंतिम समय तक रहीं सक्रिय

किरोड़ीलाल पड़े भाजपा में अलग-थलग, जानिए सियासत की पूरी कहानी?

पान मसाला विज्ञापन में सलमान को राहत, नहीं आना होगा कोटा

Tags:
  • संविदा कर्मी
  • एसएमएस हॉस्पिटल
  • आत्महत्या
  • मानसिक तनाव
  • एसएमएस मेडिकल कॉलेज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग