एसएमएस हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर से दुर्व्यवहार, जांच कमेटी ने माना दोषी
Ashish Bhardwaj | Updated:
सतीश वर्मा
राजस्थान में एसएमएस हॉस्पिटल के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. सतीश वर्मा को जांच कमेटी ने महिला डॉक्टर प्रताड़ना मामले में दोषी माना। पद से हटाने की सिफारिश हुई। प्रशासन ने नई कमेटी बनाई, फार्मासिस्टों ने विरोध जताया।
समझें क्या है पूरा मामला
- एसएमएस हॉस्पिटल के डॉ. सतीश वर्मा जांच में दोषी पाए गए।
- महिला डॉक्टर प्रताड़ना मामले में हटाने की सिफारिश हुई।
- प्रशासन ने कार्रवाई की जगह नई जांच कमेटी बना दी।
- फार्मासिस्ट संघ ने भी डॉ. वर्मा के खिलाफ मोर्चा खोला।
- ट्रांसफर आदेश और पुराने विवादों को लेकर विरोध बढ़ा।
जांच कमेटी ने माना दोषी
कमेटी ने साफ सिफारिश की कि उन्हें पद से हटाया जाए। लेकिन एसएमएस अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने सीधी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने मामला एसएमएस मेडिकल कॉलेज के पास भेज दिया।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसके बाद एक दूसरी जांच कमेटी बना दी। इस नई कमेटी को मामले की दोबारा जांच करने को कहा गया है।
फार्मासिस्टों ने किया विरोध
उन्होंने आदेश निरस्त करने की मांग रखी। साथ ही डॉ. वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की गई। राजस्थान फार्मासिस्ट संघ एकीकृत ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
संघ का कहना है कि डॉ. वर्मा ने नियम विरुद्ध आदेश जारी कर 15 फार्मासिस्ट के इंटरनल ट्रांसफर किए। जबकि नियम के अनुसार यह अधिकार संबंधित मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज के पास ही होता है।
संघ ने यह भी आरोप लगाया कि जिन फार्मासिस्ट का ट्रांसफर हुआ, उनमें से कुछ का डॉ. वर्मा से पहले से विवाद चल रहा था। संघ का कहना है कि यह आदेश निजी द्वेष के चलते जारी किए गए।
दो साल से किचन के प्रभारी
FAQ
- SMS हॉस्पिटल के अतिरिक्त अधीक्षक पर क्या आरोप है?
डॉ. सतीश वर्मा पर महिला डॉक्टर को प्रताड़ित करने का आरोप है। जांच कमेटी ने उन्हें दोषी मानते हुए पद से हटाने की सिफारिश की है। - फार्मासिस्टों ने विरोध क्यों किया?
फार्मासिस्टों का आरोप है कि डॉ. वर्मा ने नियम विरुद्ध 15 फार्मासिस्ट का ट्रांसफर किया। इसे लेकर उन्होंने अधीक्षक का घेराव किया।
ये खबर भी पढे़:-
कांवड़ यात्रियों के लिए राजस्थान पुलिस के दिशा-निर्देश, इन बातों का रखें ध्यान
एक मैसेज... मुनाफे का लालच, जयपुर में करोड़ों की साइबर ठगी में 5 गिरफ्तार
आसाराम को 20 दिन की पैरोल, फिर भी जेल में क्यों? हाई कोर्ट ने पूछा सवाल
MPPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी सलाह: सिर्फ किताबों में न उलझें, दिमाग को भी दें आराम- डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी
By Amresh Kushwaha
CG Top News : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 5 जिलों में IT की रेड; VIP सुरक्षा में फेरबदल, 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की हड़ताल
By Umeshwari Baghel
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
By VINAY VERMA
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
By Mukesh Sharma
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
By VINAY VERMA
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी
By VINAY VERMA