राजस्थान में हर घर होगा सोलर से रोशन, प्रतिमाह लग रहे 10 हजार से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र

Rakesh Sharma | Nov 13, 2025, 11:09 IST
Share
solar
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में सोलर रूफटॉप लगवाने के लिए जागरूकता बढ़ी। अब हर घर होगा सोलर से रोशन। हर महीने लग रहे 10 हजार से अधिक रूफटॉप सोलर। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में अब तक एक लाख से अधिक हुई सोलर संयंत्रों की संख्या।

Jaipur. राजस्थान में सोलर से घर रोशन करने के प्रति रुझान तेजी से बढ़ रहा है। एक तो सरकार की सब्सिडी का फायदा लोग उठा रहे हैं, वहीं बिजली से सस्ती होने के कारण लोग रूफटॉप सोलर लगाना पसंद कर रहे हैं। यहीं है कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत प्रदेश में स्थापित रूफटॉप सोलर संयंत्रों की संख्या बुधवार को एक लाख से अधिक हो गई है।

एमपी में सोलर पंप लेना होगा आसान, किसानों को देनी होगी इतनी राशि

408 मेगावाट हुई क्षमता

इस योजना में अब तक जयपुर विद्युत वितरण निगम में 33 हजार 922, अजमेर विद्युत वितरण निगम में 32 हजार 957 तथा जोधपुर विद्युत वितरण निगम में 33 हजार 378 रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाए जा चुके हैं। इस प्रकार राज्य में 1 लाख 257 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं, जिनकी क्षमता 408 मेगावाट है। प्रदेश में सौर ऊर्जा को निरंतर बढावा मिला है। इसी का परिणाम है कि रूफटॉप सोलर लगाने की गति भी तेजी से बढ़ी है।

धान-गेहूं नहीं, अब बिजली भी पैदा करेंगे एमपी के किसान, इसी महीने से मिलेगी सोलर पंप पर 90% सब्सिडी

672 करोड़ की सब्सिडी वितरित

पीएम सूर्यघर योजना में अधिकतम 3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सौर संयंत्र लगाने पर अधिकतम 78 हजार की सब्सिडी प्रदान करने का प्रावधान है। राज्य में अब तक 86,307 उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर लगाने पर 672 करोड़ रुपए की सब्सिडी बैंक खाते में हस्तांतरित की जा चुकी है। जयपुर डिस्कॉम में 29,585, जोधपुर डिस्कॉम में 28,490 तथा अजमेर डिस्कॉम में 28,232 उपभोक्ताओं को सब्सिडी प्रदान की जा चुकी है।

राजस्थान में अब कहीं भी लगाओ सोलर पैनल, वर्चुअल नेट मीटरिंग से घर-दुकान में पाओ बिजली

रूफटॉप संयंत्र लगाने में 5वां अग्रणी राज्य

राजस्थान पीएम सूर्यघर योजना के तहत रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने के मामले में गुजरात (6,73,554) महाराष्ट्र (3,33,966), उत्तर प्रदेश (2,73,871) तथा केरल (1,59,193) के बाद देश में 5वां अग्रणी राज्य है। विगत समय में प्रदेश में रूफटॉप सोलर लगाने की ओर उपभोक्ताओं का रूझान तेजी से बढ़ा है।

फरवरी, 2024 में जब यह योजना शुरू हुई थी, उस माह प्रदेश में इस योजना में मात्र 37 रूफटॉप सोलर लगाए गए थे। वहीं अब प्रतिमाह लगने वाले सोलर संयंत्र की संख्या 10 हजार से भी अधिक हो गई है।
पीएम दे रहे एक पेड़ मां के नाम लगाने का नारा, राजस्थान में सोलर कंपनियों ने काट डाली 26 लाख से अधिक खेजड़ी

इस साल लगे 77 हजार 254 संयंत्र

उपभोक्ताओं का रुझान सौर ऊर्जा की और तेजी से बढ़ा है। इस वर्ष अब तक 77 हजार 254 रूफटॉप सोलर लगाए जा चुके हैं। जनवरी में 4,170, फरवरी में 3,416 मार्च में 5,178, अप्रैल में 5,170, मई में 6,937, जून में 8,219 जुलाई में 10,386 अगस्त में 10,085 सितंबर में 10,241 अक्टूबर में 9,329 तथा नवंबर में अब तक 4,123 उपभोक्ताओं ने रूफटॉप सोलर लगाए हैं।

क्यों बन रहे सोलर प्लांट पश्चिम राजस्थान के गांवों के लिए संकट, जानिए पूरा मामला

निशुल्क बिजली योजना से मिला बढ़ावा

राज्य में 150 यूनिट प्रतिमाह निशुल्क बिजली योजना से रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना को और गति मिलेगी। प्रथम चरण में मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में रजिस्टर्ड ऐसे उपभोक्ता, जिनके पास रूफटॉप संयंत्र लगाने के लिए घर की छत उपलब्ध है, उन्हें 150 यूनिट प्रतिमाह निशुल्क बिजली योजना में रूफटॉप सोलर लगाने के लिए 17 हजार रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी मिलेगी। अब तक लगभग 1 लाख 90 हजार उपभोक्ता इस योजना में रूफटॉप सोलर लगाने के लिए अपनी सहमति दर्ज करा चुके हैं।

Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • मुख्यमंत्री
  • सौर ऊर्जा
  • पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा