दो दिन सिला लहंगा-कुर्ती, कमरे में बंद होकर पहना, फिर की आत्महत्या

Jageshwar prasad | Aug 07, 2026, 08:39 IST
Share
जयपुर में युवक ने लहंगा-कुर्ती सिलकर पहनी, फिर की आत्महत्या
जयपुर में युवक ने लहंगा-कुर्ती सिलकर पहनी, फिर की आत्महत्या

जयपुर के गलता गेट थाना क्षेत्र में 31 वर्षीय टेलर वसीम अंसारी का शव महिला वेश में कमरे में मिला। दो दिन पहले से खुद के लिए कपड़े सिल रहा था, घर में ग्राहक का काम बताया था। पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जयपुर में युवक ने लहंगा-कुर्ती सिलकर पहनी, फिर की आत्महत्या।
  • 2 दिन खुद सिला लहंगा-कुर्ती, भाई के पूछने पर बताया ग्राहक का।
  • खिड़की से देखा तो परिवार को लगा यह किसी लड़की का शव है।
  • पत्नी को पीहर छोड़कर आया था, उसके बाद उठाया यह कदम।
  • मनोस्थिति में विकृति या कुछ और, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच।
राजस्थान के जयपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 31 साल के वसीम अंसारी उर्फ मुन्ना ने सुसाइड कर लिया। उसने लाल रंग का लहंगा-कुर्ती खुद सिलकर पहना था।मेकअप और विग भी लगा रखा था।परिवार को शुरू में लगा कि कोई लड़की फंदे पर लटकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी धर्म सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले में हर संभावित एंगल से जांच कर रही है। वसीम टेलरिंग और नगीने की घिसाई का काम करता था। वह 3 बच्चों का पिता था।

दो दिन से सिल रहा था कपड़े

मृतक के भाई के अनुसार वसीम दो दिन से एक लहंगा-कुर्ती सिल रहा था। घर में पूछने पर कहता था कि किसी ग्राहक के लिए काम कर रहा है। पार्षद सोहेल मंसूरी ने बताया कि भाई ने जानकारी दी कि यह कपड़े वसीम ने खुद के लिए सिले थे।

पत्नी एक दिन पहले पीहर गई थी

घटना से एक दिन पहले वसीम अपनी पत्नी खेरूनिशा को उनके पीहर छोड़कर आया था। घटना के समय पत्नी वहीं थी। वसीम मंगलवार-बुधवार की रात करीब 2 बजे घर लौटा था। छोटे भाई सोयल के पूछने पर उसने कहा था कि ऐसे ही देर हो गई।

सुबह 10 बजे नहीं खुला दरवाजा

वसीम अंसारी मंगलवार देर रात 2 बजे घर आया। उसने छोटे भाई से कहा कि देर हो गई। इसके बाद वह दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में चला गया। बुधवार सुबह 10 बजे तक वह कमरे से बाहर नहीं आया।छोटे भाई सोयल की पत्नी ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आई।

सोयल ने झरोखे से देखा तो एक लड़की फंदे पर लटकी नजर आई। वह डर गया और उसे लगा कि भाई ने कोई लड़की कमरे में रखी है। फिर उसने गौर से देखा तो पता चला कि यह उसका बड़ा भाई वसीम ही था।

बिस्तर पर चूड़ियां बिखरी
बिस्तर पर चूड़ियां बिखरी

मनोस्थिति को लेकर भी जांच

परिवार के अनुसार वसीम कुछ दिनों से कह रहा था कि उन्हें लाल साड़ी में कोई दिखती है। परिवार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था। पुलिस मृतक की मनोस्थिति, पारिवारिक परिस्थितियों और अन्य सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

वसीम कौन था?

वसीम की बहन रजीना के अनुसार वह टेलरिंग का काम करता था। पहले पुरुष और महिला दोनों के कपड़े सिलता था, बाद में नगीने की घिसाई का काम करने लगा था। कुछ पुराने ग्राहक अभी भी उसी से कपड़े सिलवाते थे और वह भी कुछ खास लोगों के कपड़े सिलता था।

ये भी पढ़ें:-

चायवालाज के फाउंडर रोहित शर्मा ने की आत्महत्या, 2022 में मिला था नेशनल अवॉर्ड

SMS मेडिकल कॉलेज के एचओडी ने की आत्महत्या , घर में फंदे से लटके मिले

10 दिन में 3 ने की आत्महत्या और 3 अन्य ने किया प्रयास, वजह अभी भी रहस्य

दो बहनों की आत्महत्या: ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली और खाकी पर ढुलमुल रवैये के आरोप और प्रत्यारोप

Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • आत्महत्या
  • मनोस्थिति में विकृति
  • वसीम अंसारी उर्फ मुन्ना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा