थानेदार ने भरीं दो गरीब बेटियों के जीवन में खुशियां, घर पर कराया विवाह

Jageshwar prasad | May 08, 2026, 16:47 IST
Share
Ashish Bhardwaj (12)
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के अलवर जिले में एक थानेदार ने दो गरीब बेटियों का विवाह अपने घर पर करा कर मिसाल पेश की है। इन बेटियों के सिर से मां का साया उठ चुका था। परिवार के लिए इनकी शादी करवाना कठिन हो रहा था।

News In Short

  • अलवर जिले में एक थानेदार ने कराया दो गरीब बेटियों का विवाह।
  • विवाह की रस्में थानेदार के घर पर हुई, सभी ने की तारीफ।
  • दोनों बेटियों के सिर से उठ चुका है मां का साया, पिता करता है मजदूरी।
  • परिवार के लिए इन लड़कियों का विवाह कराना हो रहा था मुश्किल।
  • विवाह समारोह में शामिल हुए आसपास के बड़ी संख्या में लोग।

News In Detail

सुनील जैन @ अलवर

राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ क्षेत्र से इंसानियत की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल छू लिया। जमवारामगढ़ में तैनात थानाधिकारी भगवान सहाय मीना ने दो गरीब बेटियों के जीवन में खुशियों की नई रोशनी भर दी।

जिन बेटियों के सिर से मां का साया उठ चुका था और पिता मजदूरी कर किसी तरह परिवार चला रहे थे, उन बेटियों का विवाह थानाधिकारी भगवान सहाय मीना ने अपने घर से करवा कर समाज को बड़ा संदेश दिया है। राजगढ़ क्षेत्र के ग्राम पलवा में भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला।

बेटियों से उठ चुका था मां का साया

इन दो बेटियों की मां इस दुनिया में नहीं रही। पिता मजदूरी कर परिवार का पेट पाल रहे थे। ऐसे में बेटियों की शादी परिवार के लिए सबसे बड़ी चिंता बनी हुई थी। लेकिन तभी भगवान सहाय मीना और उनकी पत्नी मुस्कान मीना इन बेटियों के लिए दूत बनकर सामने आए।

उन्होंने अपने ही निवास स्थान को बेटियों का मायका बनाया और पूरे रीति रिवाजों के साथ दोनों बेटियों का विवाह संपन्न करवाया। शादी में गांव और आसपास के लोगों ने भी परिवार बनकर जिम्मेदारी निभाई। हर आंख नम थी, लेकिन बेटियों की विदाई के साथ चेहरे पर सुकून और खुशी भी साफ दिखाई दे रही थी।

भगवान सहाय करते हैं जरुरतमंदों की मदद

भगवान सहाय मीना हमेशा से सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी मुस्कान मीना भी जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए निरंतर कार्य करती रही हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि आज के दौर में जहां लोग अपनों से दूरी बना लेते हैं, वहां भगवान सहाय मीना ने यह साबित कर दिया कि इंसानियत आज भी जिंदा है।

मदद करना हमारी ड्यूटी

भगवान सहाय मीना ने कहा कि जरूरतमंद बेटियों की मदद करना हमारा कर्तव्य है। अगर हमारे छोटे से प्रयास से किसी परिवार के चेहरे पर मुस्कान आती है, तो इससे बड़ा सौभाग्य कुछ नहीं।

एक पुलिस अधिकारी की यह संवेदनशील पहल अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। यह सिर्फ दो बेटियों की शादी नहीं, बल्कि मानवता, अपनापन और सामाजिक जिम्मेदारी का ऐसा संदेश है, जो लंबे समय तक लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा।

ये भी पढ़ें:-

RPSC का बड़ा एलान: राजस्थान में दोबारा होगी SI भर्ती, जानें कब हो सकती है परीक्षा

अंधेरा होते ही बिजली का गहराता संकट, पावर ग्रिड के लिए क्यों सिरदर्द बनी रातों की तपिश?

मेवाड़ राजपरिवार संपत्ति विवाद: दिल्ली हाईकोर्ट ने दी वसीयत के निरीक्षण की अनुमति; फॉरेंसिक टीम करेगी मूल वसीयत की जांच

​ढ़ाई साल बाद भी राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार, क्या भाजपा की आंतरिक गुटबाजी बन रही रोड़ा

Tags:
  • राजस्थान
  • विवाह
  • रीति रिवाजों
  • अलवर
  • थानाधिकारी भगवान सहाय मीना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं