तू नाई है या जेईएन, भाजपा विधायक के संबोधन पर मदन राठौड़ ने कहा सॉरी

Jageshwar prasad | May 05, 2026, 18:22 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-05T180158.627
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में विधायक बाबा बालकनाथ के जातिसूचक संबोधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने माफी मांगी है। लेकिन, सैन समुदाय विरोध प्रदर्शन के बीच यह मांग कर रहा है कि भाजपा विधायक को खुद आगे आकर सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

News In Short

  • तिजारा विधायक के जातिसूचक संबोधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मांगी माफी।
  • प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि परिवार के मुखिया के नाते कहा सॉरी।
  • सैन समुदाय ने राठौड़ से मुलाकात कर विधायक के खिलाफ दर्ज कराई थी आपत्ति।
  • विधायक महंत बालकनाथ ने एक इंजीनियर से कहा था, तू नाई हो या जेईएन।
  • विधायक के जातिसूचक संबोधन के विरोध में सैन समुदाय कर रहा प्रदर्शन।

News In Detail

राजस्थान में विधायक महंत बालकनाथ के जातिसूचक संबोधन के विरोध में सैन समुदाय के हो रहे प्रदर्शन के बीच राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने माफी मांगी है। सूत्रों का कहना है कि राठौड़ ने पार्टी विधायक बालकनाथ को इस मामले में फटकार लगाई है। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक समाज बड़ा होता है। ऐसे में किसी भी समाज को नीचा दिखाने का काम नहीं होना चाहिए।

उधर, सैन समुदाय के पदाधिकारी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि विधायक बालकनाथ को खुद आगे आकर अपने गलत संबोधन के लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। इस बीच, तिजारा के भाजपा विधायक बाबा बालकनाथ की तरफ से इस मामले पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, तिजारा विधानसभा क्षेत्र के टपूकड़ा कस्बे में इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने का काम चल रहा था। स्थानीय लोगों ने इस काम की गुणवत्ता को लेकर क्षेत्रीय भाजपा विधायक महंत बालकनाथ से शिकायत की थी। इसके बाद विधायक मौके पर पहुंचे।

उन्होंने टपूकड़ा पालिका के जेईएन छोटेलाल मीणा को फोन किया और उन्हें फटकारते हुए सवालिया लहजे में बात की। विधायक ने पूछा, तुम इतने दिन से क्या कर रहे थे? तुम नाई हो या जेईएन, तुमने बीटेक किया है या कुछ और? इसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

विरोध में आया सैन समुदाय

विधायक बाबा बालकनाथ के जातिसूचक संबोधन से सैन समुदाय नाराज हो गया। सैन समुदाय ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि विधायक का इस तरह जातिसूचक संबोधन गलत है। उन्होंने एक समुदाय को गलत तरीके से पेश किया है। इसके लिए विधायक को माफी मांगनी चाहिए।

विधायक के जातिसूचक संबोधन के विरोध में सैन समुदाय के लोगों ने खैरथल, अलवर और अन्य कई जगह प्रदर्शन किया। सैन समुदाय के लोगों का कहना था कि जब तक विधायक अपने संबोधन के लिए माफी नहीं मांगेंगे, तब तक उनका विरोध रहेगा।

मदन राठौड़ ने उठाया यह कदम

विधायक के जातिसूचक संबोधन को लेकर सैन समुदाय का एक प्रतिनिधि मंडल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मिला और अपना विरोध दर्ज कराया।

राठौड़ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गलत जातिसूचक संबोधन को लेकर मैंने विधायक बाबा बालकनाथ से बातचीत की है। उनसे भविष्य में इस तरह के जातिसूचक संबोधनों से बचने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि परिवार का मुखिया होने के नाते मैंने सैन समुदाय को सॉरी बोला है। समाज हमेशा बड़ा होता है। किसी भी समुदाय को लेकर ऐसी बात नहीं करनी चाहिए।

विधायक की तरफ से प्रतिक्रिया नहीं

उधर, भाजपा विधायक बाबा बालकनाथ ने अभी तक सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करने का कोई बयान नहीं दिया है। सैन समुदाय के पदाधिकारी सुनील बिल्खा ने कहा कि विधायक के जातिसूचक संबोधन से सैन समुदाय की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है। अगर विधायक में नैतिकता बची है तो उन्हें समाज के सामने माफी मांगनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:-

कोर्ट ने खोली खातेदार की पोल, जिसने जमीन के पैसे भी लिए और पजेशन से भी रोका, कहीं आप भी तो नहीं फंस रहे ऐसे डबल गेम में

RGHS घोटाला: सीकर में SOG की कार्रवाई से बवाल; दो डॉक्टरों की गिरफ्तारी के विरोध में OPD बंद

सुप्रीम कोर्ट: APO भर्ती 2024 में आवेदन की अंतिम तिथि तक लॉ डिग्री अनिवार्य, हाईकोर्ट का आदेश रद्द

कलेक्ट्रेट में कुर्की की कार्रवाई, कलेक्टर की कुर्सी-मेज सील, कोर्ट आदेश की अवहेलना का मामला

Tags:
  • भाजपा विधायक
  • सार्वजनिक माफी
  • मदन राठौड़
  • राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़
  • भाजपा विधायक महंत बालकनाथ
  • जातिसूचक संबोधन
  • सैन समुदाय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा