तू नाई है या जेईएन, भाजपा विधायक के संबोधन पर मदन राठौड़ ने कहा सॉरी
Jageshwar prasad | May 05, 2026, 18:22 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में विधायक बाबा बालकनाथ के जातिसूचक संबोधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने माफी मांगी है। लेकिन, सैन समुदाय विरोध प्रदर्शन के बीच यह मांग कर रहा है कि भाजपा विधायक को खुद आगे आकर सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।
News In Short
- तिजारा विधायक के जातिसूचक संबोधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मांगी माफी।
- प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि परिवार के मुखिया के नाते कहा सॉरी।
- सैन समुदाय ने राठौड़ से मुलाकात कर विधायक के खिलाफ दर्ज कराई थी आपत्ति।
- विधायक महंत बालकनाथ ने एक इंजीनियर से कहा था, तू नाई हो या जेईएन।
- विधायक के जातिसूचक संबोधन के विरोध में सैन समुदाय कर रहा प्रदर्शन।
News In Detail
उधर, सैन समुदाय के पदाधिकारी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि विधायक बालकनाथ को खुद आगे आकर अपने गलत संबोधन के लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। इस बीच, तिजारा के भाजपा विधायक बाबा बालकनाथ की तरफ से इस मामले पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
क्या है पूरा मामला?
उन्होंने टपूकड़ा पालिका के जेईएन छोटेलाल मीणा को फोन किया और उन्हें फटकारते हुए सवालिया लहजे में बात की। विधायक ने पूछा, तुम इतने दिन से क्या कर रहे थे? तुम नाई हो या जेईएन, तुमने बीटेक किया है या कुछ और? इसका वीडियो भी वायरल हुआ था।
विरोध में आया सैन समुदाय
विधायक के जातिसूचक संबोधन के विरोध में सैन समुदाय के लोगों ने खैरथल, अलवर और अन्य कई जगह प्रदर्शन किया। सैन समुदाय के लोगों का कहना था कि जब तक विधायक अपने संबोधन के लिए माफी नहीं मांगेंगे, तब तक उनका विरोध रहेगा।
मदन राठौड़ ने उठाया यह कदम
राठौड़ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गलत जातिसूचक संबोधन को लेकर मैंने विधायक बाबा बालकनाथ से बातचीत की है। उनसे भविष्य में इस तरह के जातिसूचक संबोधनों से बचने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि परिवार का मुखिया होने के नाते मैंने सैन समुदाय को सॉरी बोला है। समाज हमेशा बड़ा होता है। किसी भी समुदाय को लेकर ऐसी बात नहीं करनी चाहिए।
विधायक की तरफ से प्रतिक्रिया नहीं
ये भी पढ़ें:-
RGHS घोटाला: सीकर में SOG की कार्रवाई से बवाल; दो डॉक्टरों की गिरफ्तारी के विरोध में OPD बंद
सुप्रीम कोर्ट: APO भर्ती 2024 में आवेदन की अंतिम तिथि तक लॉ डिग्री अनिवार्य, हाईकोर्ट का आदेश रद्द
कलेक्ट्रेट में कुर्की की कार्रवाई, कलेक्टर की कुर्सी-मेज सील, कोर्ट आदेश की अवहेलना का मामला
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari