जब सिर्फ 4 घंटे के लिए अधिकारी को मिला दो शहरों का जिम्मा, आदेश देखकर सब रह गए दंग
Ashish Bhardwaj | Published:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान आवासन मण्डल का एक आदेश पूरे विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। हैरत की बात यह है कि 16 दिन के ठप पड़े काम को पूरा करने के लिए एक अधिकारी को केवल चार घंटे का समय दिया गया।
News In Short
- उदयपुर में 16 दिन से ठप पड़ा था प्रशासनिक और वित्तीय काम।
- भीलवाड़ा के संजय कुमार खरे को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
- आदेश जिस दिन जारी हुआ, उसी दिन खत्म हो गया।
- अधिकारी को काम निपटाने के लिए केवल 4 घंटे का समय मिला।
- अधिकारी कुछ प्लान बनाते, इतने में समय अवधि पूरी हो गई।
News In Detail
उदयपुर में पिछले 16 दिनों से ठप पड़े वित्तीय और प्रशासनिक कामों को निपटाने के लिए जयपुर मुख्यालय ने एक ऐसा आदेश जारी किया, जिसे देखकर लोग हैरान हैं कि यह कोई गंभीर सरकारी फैसला था या कोई प्रशासनिक सर्कस।
क्या है पूरा मामला?
सचिव गोपाल सिंह द्वारा जारी इस आदेश के तहत भीलवाड़ा में तैनात परियोजना अभियंता संजय कुमार खरे को उदयपुर वृत्त के उप आवासन आयुक्त और आवासीय अभियंता का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया। यहाँ तक तो सब ठीक था, असली ट्विस्ट इसके आगे आता है।
उसी दिन शुरू, उसी दिन खत्म
ड्यूटी खत्म होने से महज 4 घंटे पहले मिला लिफाफा
अब जरा भौगोलिक स्थिति और गणित को समझिए। भीलवाड़ा से उदयपुर की दूरी लगभग 150 किलोमीटर से अधिक है। यदि कोई व्यक्ति बिना रुके गाड़ी दौड़ाए, तब भी उसे भीलवाड़ा से उदयपुर पहुंचने में कम से कम 2.5 से 3 घंटे का समय लगेगा।
ऐसे में अधिकारी के पास केवल 1 घंटा बचता। इस 1 घंटे में उन्हें उदयपुर पहुंचकर पदभार ग्रहण करना था, पिछले 16 दिनों से लटकी हुई दर्जनों फाइलों को पढ़ना था, उन पर वित्तीय और प्रशासनिक फैसले लेने थे और फिर अपनी ड्यूटी खत्म कर वापस भीलवाड़ा के लिए रवाना होना था।
उठ रहे हैं कई तीखे सवाल
ये भी पढे़:-
RSSB ने की CET 2026 की तैयारी शुरू, नेगेटिव मार्किंग और नए नियम लागू
16 साल बाद भी फाइलों में कैद RPMT-2009 घोटाला; पेपर आउट के 66 संदिग्ध आज भी हैं डॉक्टर
सूरत घुमाने का लालच देकर टेक्सटाइल यूनिटों में बंधक बनाए गए थे मासूम; 12 घंटे कराया जाता था जानलेवा काम
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari