पुलिस 1500 किमी पीछा कर आरोपी को किया गिरफ्तार, हत्या का है आरोप

Ashish Bhardwaj | Sept 10, 2026, 18:56 IST
Share
उदयपुर हत्या केस
उदयपुर हत्या केस

राजस्थान में उदयपुर के सूरजपोल थाना पुलिस ने हत्या के आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला किया था। पुलिस ने 1500 किलोमीटर पीछा कर आरोपी को पकड़ा।

समझें क्या है पूरा मामला

  • उदयपुर में युवक पर चाकू से हमला हुआ था।
  • इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
  • पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ दी थी।
  • आरोपी वारदात के बाद यूपी भाग गया था।
  • पुलिस ने 1500 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा।
राजस्थान में उदयपुर के सूरजपोल थाना पुलिस ने हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फरार आरोपी हरिनाथ यादव को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने आपसी विवाद में हनुमान्त तिवारी पर चाकू से हमला किया था। इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई थी। यह मामला उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल से जुड़ा है। यहां आईसीयू में भर्ती हनुमान्त तिवारी ने पुलिस को पर्चा बयान दिया था।

हनुमान्त आजमगढ़ उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह आर्मी कैंट में साफ-सफाई का काम करता था।

विवाद के बाद किया हमला

पुलिस के मुताबिक 30 अगस्त की रात हनुमान्त का अपने साथी हरिनाथ यादव से विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान हरिनाथ ने हनुमान्त के पेट पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शुरुआत में जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया था। इसके बाद 7 सितंबर को इलाज के दौरान हनुमान्त की मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी।

यूपी भाग गया था आरोपी

वारदात के बाद आरोपी हरिनाथ यादव उदयपुर से फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार वह अपने पैतृक गांव आजमगढ़ पहुंच गया था। यहां वह पहचान छिपाकर अलग-अलग जगहों पर रह रहा था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

1500 किमी पीछा कर पकड़ा

सूरजपोल थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी। पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में आरोपी के रिश्तेदारों और परिचितों से जानकारी जुटाई। इसके बाद आरोपी हरिनाथ यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने करीब 1500 किलोमीटर तक पीछा किया।

चाकू की तलाश जारी

गिरफ्तार आरोपी हरिनाथ यादव की उम्र 48 साल है। वह आजमगढ़ जिले के अतरौलिया का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। कोर्ट से आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल चाकू और अन्य सबूतों की तलाश कर रही है।

पुलिस टीम ने किया काम

कार्रवाई जिला एसपी अमृता दुहन के निर्देशन में हुई। एएसपी उमेश ओझा और सीओ छवि शर्मा के सुपरविजन में टीम बनाई गई थी। सूरजपोल थानाधिकारी सूर्यभान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। इस टीम में सहायक उप निरीक्षक राजेश पाल सिंह, शरीफ खान, शीशराम, चतर सिंह और ओमबीर सिंह शामिल रहे। इसके अलावा हेड कांस्टेबल गणेश लाल और कांस्टेबल शिव लाल, दिलीप सिंह व मणिराज सिंह भी टीम में शामिल थे।

यह खबरें भी पढ़ें...

जयपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया जयपुर 2032 पांच वर्षीय जन-घोषणापत्र

जयपुर निगम चुनाव: 99 उम्मीदवार करोड़पति, जानें उम्मीदवारों की संपत्ति का लेखा-जोखा

राजस्थान चुनाव में इस बार भी शहरों से ज्यादा गांवों में हुई वोटिंग, लेकिन पिछली बार के मुकाबले शहरी वोट प्रतिशत बढ़ा

नगर निगम चुनाव में 80% से ज्यादा पुराने चेहरे हटाए, 9 पार्षदों ने बदल ली अपनी पार्टी

Tags:
  • राजस्थान
  • उदयपुर
  • उत्तर प्रदेश
  • एसपी अमृता दुहन
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी

By Arun Tiwari

EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड

By Ashish Bhardwaj

13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर

By Raghvendra Singh Rathore

जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन

By Sanjay Gupta

पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
सीएम मोहन यादव ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे

By Sandeep Kumar

सीएम मोहन यादव ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे