रश्मिका और देवरकोंडा शादी बंधन में बंधे, पारंपरिक ड्रेस पहन कर लिए सात फेरे

Ashish Bhardwaj | Published:
Share
shadi
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के उदयपुर में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने पारंपरिक तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाज से शादी की। कपल अपनी-अपनी पारंपरिक ड्रेस पहनी।

News In Short

  • रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आज उदयपुर में पारंपरिक तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाज से शादी की।
  • शादी की रस्मों में रश्मिका के माता-पिता ने विजय के परिवार को नारियल, पान और मिठाई भेंट की।
  • विजय ने पारंपरिक कुप्प्या पहनकर शादी की, जबकि रश्मिका ने पारंपरिक साड़ी पहनी।
  • शादी के बाद डीजे नाइट का आयोजन किया गया, जिसमें डीजे गणेश रंगनाथन ने संगीत प्रस्तुत किया।
  • शादी में 200 खास मेहमानों को शामिल किया गया, और खाने में साउथ इंडियन, पंजाबी और जापानी डिशेज परोसी गईं।

News In Detail

राजस्थान के उदयपुर में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने गुरुवार को शादी कर ली। दोनों ने अपनी शादी को तेलुगु और कोडवा परंपराओं के अनुसार बड़े धूमधाम से की गई। रश्मिका जहां कर्नाटका के कोडवा समुदाय से हैं, वहीं विजय तेलुगु हिंदू परिवार से हैं।

1 vijay rashmika wedding
1 vijay rashmika wedding


अपनी-अपनी परम्परा से की शादी

शादी की शुरुआत रश्मिका के माता-पिता द्वारा विजय के परिवार को नारियल, पान के पत्ते, फल, मिठाई और हल्दी-कुमकुम भेंट देने से हुई। इसके बाद विजय की मां माधवी देवरकोंडा ने रश्मिका को खानदानी चूड़ियां भेंट की।

2 vijay rashmika wedding
2 vijay rashmika wedding


पारंपरिक पोशाक

शादी की तेलुगु परंपरा के तहत सुबह की रस्में पूरी की गईं जबकि कोडवा रीति-रिवाज से शाम को शादी की गई। विजय देवरकोंडा ने "कुप्प्या", एक पारंपरिक कोट जैसी पोशाक पहनी, जबकि दुल्हन ने पारंपरिक साड़ी पहनी। जबकि दूल्हा 'कुप्प्या' (कोट जैसी पोशाक) और कमर में खंजर (सजावटी) धारण करता है, जो उनकी योद्धा विरासत का प्रतीक है

3 vijay rashmika wedding
3 vijay rashmika wedding


4 vijay rashmika wedding
4 vijay rashmika wedding


मंडप सजावट और शादी का आयोजन

शादी का आयोजन होटल मेमेटोस एकाया में हुआ था। मंडप को कच्चे केले और उनके बड़े पत्तों से सजाया गया था। जबकि फूलों की सजावट के लिए गुलाब, आर्किड, और ट्यूलिप का इस्तेमाल किया गया। शादी की रस्में सुबह 8 बजे से शुरू हो गईं थी।

9 vijay rashmika wedding
9 vijay rashmika wedding


बॉलीवुड में काम कर चुके सितारे

रश्मिका और विजय दोनों ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। रश्मिका ने रणवीर कपूर के साथ "एनीमल" फिल्म में अभिनय किया, जबकि विजय ने बॉलीवुड की "लाइगर" फिल्म में काम किया। रश्मिका को सोशल मीडिया पर नेशनल क्रश के नाम से भी जाना जाता है।

8 vijay rashmika wedding
8 vijay rashmika wedding


डीजे नाइट और संगीत कार्यक्रम

शादी में इवनिंग डीजे नाइट होगी। इसके लिए डीजे गणेश (गणेश रंगनाथन) आज उदयपुर पहुंच गए हैं। गणेश ने ईशा अंबानी, शाहरुख खान समेत कई हाई-प्रोफाइल परिवारों की पार्टी में गाने बजाए हैं।

6 vijay rashmika wedding
6 vijay rashmika wedding


मेहमानों के लिए विशेष खानपान

शादी के मेहमानों के लिए साउथ इंडियन, पंजाबी, और जापानी डिशेज की व्यवस्था की गई थी। इस निजी शादी में करीब 200 विशेष मेहमानों को ही शामिल किया गया था।

ये भी पढे़:-

राजस्थान में आज उद्योगपतियों से मिलेंगे सीएम मोहन यादव, छत्तीसगढ़ का दौरा भी करेंगे

Weather Update: एमपी और सीजी में हो सकती है हल्की बारिश, राजस्थान में मौसम रहेगा शुष्क

भाजपा विधायक कालीचरण सर्राफ बोले, महंगी बिजली के कारण राजस्थान में नहीं हो रहा निवेश

होली पर मिलेगी ट्रेनों में वेटिंग से राहत, राजस्थान को मिली एक और स्पेशल ट्रेन

Tags:
  • रश्मिका मंदाना
  • उदयपुर
  • विजय देवरकोंडा
  • शादी
  • रीति-रिवाज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर