भीलवाड़ा UIT सचिव ललित गोयल APO, नेहरू विहार प्रोजेक्ट और लॉटरी घोटाले के बाद बड़ी कार्रवाई

Jageshwar prasad | May 04, 2026, 08:25 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-04T082422.169
Photograph: (the sootr)

भीलवाड़ा यूआईटी सचिव ललित गोयल को भूखंड आवंटन लॉटरी और जन आवास योजना में अनियमितताओं के चलते एपीओ कर दिया गया है। घोटाले के खुलासे के बाद सरकार ने यह कार्रवाई की। लॉटरी में धांधली से हजारों आवेदकों के साथ अन्याय हुआ था।

News In Short

  • भीलवाड़ा यूआईटी सचिव आईएएस ललित गोयल को अनियमितताओं के चलते एपीओ किया गया।
  • कार्रवाई का मुख्य आधार भूखंड आवंटन लॉटरी में अपनों को फायदा पहुंचाने की धांधली बनी।
  • मुख्यमंत्री जन आवास योजना की 25% जमीन गैर-पार्टनर को देने का भी उन पर गंभीर आरोप है।
  • इस प्रशासनिक फेरबदल से भीलवाड़ा के प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है।

News In Detail

Bhilwara: राजस्थान सरकार ने भीलवाड़ा नगर विकास न्यास (UIT) के सचिव और 2019 बैच के आईएएस अधिकारी ललित गोयल को तत्काल प्रभाव से पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा (APO) में रख दिया है। कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह द्वारा रविवार को जारी इस आदेश ने भीलवाड़ा के प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है।

कार्रवाई का कारण

आधिकारिक सूत्रों और शिकायतों के अनुसार, ललित गोयल पर मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत नेहरू विहार प्रोजेक्ट में गंभीर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप हैं।

आरोप है कि प्रोजेक्ट की 25 प्रतिशत जमीन करीब 8306 वर्ग मीटर, जो मूल रूप से प्रोजेक्ट के अधिकृत ठेकेदार को आवंटित होनी थी, उसे मिलीभगत कर किसी अन्य गैर-साझेदार (शेयर होल्डर) को दे दिया गया। इस आवंटन में निर्धारित प्रक्रियाओं की अनदेखी की गई, जिससे सरकार को राजस्व की हानि और प्रोजेक्ट की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हुए।

आवंटन लॉटरी में भी धांधली

हाल ही में यूआईटी द्वारा निकाली गई विभिन्न भूखंड आवंटन लॉटरी में भी बड़े पैमाने पर धांधली की शिकायतें सामने आई थीं। न्यास के कर्मियों ने मिलीभगत कर करीब 80 हजार आम आवेदकों के हक को मारकर अपने करीबियों और चहेतों के नाम भूखंड आवंटित करवा दिए थे।

प्रशासनिक हलचल और जांच की दिशा

आईएएस ललित गोयल को एपीओ किए जाने के बाद उनका मुख्यालय जयपुर रखा गया है। जानकारों का मानना है कि नेहरू विहार प्रोजेक्ट और भूखंड आवंटन के दस्तावेजों की गहन जांच के बाद इस मामले में अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

ये भी पढ़ें:-

पंचायत-निकाय चुनाव टालने पर 11 मई को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी, सरकार और चुनाव आयोग ने मांगा समय

साइबर ठग से डील करने वाले एसआई समेत 3 सस्पेंड; भ्रष्टाचार और नशे में झगड़े पर कुल 6 पर हुआ एक्शन

जोधपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, बाल विवाह रद्द होने के बाद भी पत्नी को मिलेगा भरण-पोषण; पति की बेरोजगारी की दलील खारिज

पिता का अपमान सहन नहीं कर पाया जज बेटा, दिल्ली में सुसाइड, राजस्थान में अंतिम संस्कार

Tags:
  • राजस्थान सरकार
  • मुख्यमंत्री जन आवास योजना
  • भीलवाड़ा
  • APO
  • कार्मिक विभाग
  • आईएएस ललित गोयल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज