जोधपुर: सीएस ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, मातृत्व सुरक्षा और नवाचार पर जोर
Jageshwar prasad | Updated:
सीएस वी श्रीनिवास ने उम्मेद-एसएन मेडिकल कॉलेज की समीक्षा की
राजस्थान में जोधपुर के उम्मेद अस्पताल और एस.एन. मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित । राज्य सरकार प्रसव सखी और कंगारू केयर जैसे नवाचार लागू कर रही है।
समझें क्या है पूरा मामला
- सीएस वी श्रीनिवास ने उम्मेद-एसएन मेडिकल कॉलेज की समीक्षा की।
- उम्मेद के कुल 5 हजार बेड, अकेले मातृ स्वास्थ्य के लिए 1100 बेड।
- बिलाड़ा, भोपालगढ़, ढावा में मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं।
- अधूरे कार्यों की सूची हुई तैयार, निश्चित समय सीमा में होंगे पूरे।
- राजस्थान में सुरक्षित मातृत्व पर फोकस, प्रसव सखी योजना शुरू।
बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी और बताया किसरकार ने सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बचपन को बढ़ावा देने के नवाचार किए हैं। उप-अस्पतालों को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है। अधूरे कार्यों को निश्चित समय में पूरा करने का आदेश दिया गया है।
मातृत्व और बचपन पर विशेष फोकस
नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल के लिएकंगारू देखभाल(त्वचा से त्वचा का स्पर्श) पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रत्येक गर्भवती महिला के लिए कम से कम चार बार नियमित परामर्श और जांच की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया गया है।
उम्मेद अस्पताल पर भारी दबाव
गंभीर स्थिति वाले बच्चों और माताओं की जान बचाने के लिए 24 घंटे ऑपरेशन थिएटर, उच्च निर्भरता इकाई और गहन चिकित्सा इकाई (ICU) क्रियाशील हैं। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, एनेस्थीसिया विभाग और चिकित्सा अधीक्षक समेत सभी चिकित्सक 24 घंटे मुस्तैदी से काम कर रहे हैं।
उप-अस्पताल होंगे मजबूत
इन अस्पतालों में सहायक स्वास्थ्य कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधाओं को पूरी तरह सक्रिय किया जाएगा, जिससे मुख्य अस्पतालों पर मरीजों का भार कम हो सकेगा।
अधूरे कार्य होंगे पूरे
उन्होंने अस्पताल के नेतृत्व और समस्त चिकित्सक दलों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। नई स्वास्थ्य नीति के तहत सरकार पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर काम कर रही है।
ये भी पढ़ें:-
क्या मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को मिलेगा सेवा विस्तार या नए चेहरे पर लगेगा दांव?
वी. श्रीनिवास ने मुख्य सचिव का पदभार संभाला, सुधांश पंत हुए रिलीव, राजस्थान को बताया कर्मभूमि
गांव के बच्चों को दिखाई अंतरिक्ष की राह: राजस्थान के शिक्षक दिव्येंदु सेन को राष्ट्रीय सम्मान
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
By Sumit Kumar
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
By Sandeep Kumar
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
By Ratan Kumar Mishra
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
By Sumit Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
By Umeshwari Baghel
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
By
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब
By Atul Dwivedi