UPSC एस्पिरेंट की मौत: सड़क पर नग्न घूमता मिला युवक, HC ने पुलिस से मांगा जवाब
सड़क पर बिना कपड़े क्यों घूम रहा था UPSC एस्पिरेंट? HC ने पुलिस से मांगा जवाब
Jageshwar prasad | Published:
UPSC एस्पिरेंट की रहस्यमय मौत, सड़क पर नग्न घूमता मिला, अब कोर्ट सख्त
सपने आंखों में लिए 23 साल का लड़का घर से निकलता है। लेकिन, कुछ दिनों बाद हाईवे पर उसका शव मिलता है। पुलिस ने इसे हादसा मानकर फाइल बंद करने की कोशिश की। राजस्थान में भीलवाड़ा के रहने वाले इस युवक की मौत पर अब गुजरात हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान में भीलवाड़ा का यूपीएससी अभ्यर्थी मौत से पहले सड़क पर नग्न देखा गया।
- अभ्यर्थी का शव राजकोट-अहमदाबाद हाईवे पर एक ओवरब्रिज पर मिला।
- सीसीटीवी फुटेज में लड़का आधी रात को बिना कपड़ों के पैदल टहलते दिखाई दिया।
- आरोप है कि गायब होने के बाद युवक के साथ एक पूर्व विधायक के घर पर मारपीट हुई।
- अब गुजरात हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया, नग्न होने की परिस्थिति की जांच हो।
अभ्यर्थी के पिता की याचिका पर जस्टिस एमआर मेंगडे ने जांच अधिकारी को अतिरिक्त रिपोर्ट जमा करने का समय देने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया।
यह रिपोर्ट उन परिस्थितियों को संबोधित करेगी, जिनमें वह व्यक्ति 3 मार्च, 2025 को सड़क पर नग्न घूमता हुआ पाया गया था। शव 9 मार्च को राजकोट-अहमदाबाद हाईवे पर एक ओवरब्रिज पर मिला थां।
आरोप- पूर्व विधायक के घर मारपीट
राजकोट-अहमदाबाद हाईवे के सीसीटीवी फुटेज में वह लड़का आधी रात को बिना कपड़ों के पैदल टहलते हुए दिखाई दिया। दूसरी सीसीटीवी क्लिप में वह अलग कपड़ों में दिखा, लेकिन जो कपड़े उसने घर से निकलते वक्त पहने थे, उनका आज तक कोई अता-पता नहीं है।
याचिका में परिवार ने सवाल उठाया कि बिना मोबाइल और पैसों के कोई लड़का रातों-रात 52 किलोमीटर दूर कैसे पहुंच सकता है? फुटेज में दिख रहा है कि जब वह सड़क पर नग्न हालत में चल रहा था, तब कई गाड़ियां उसका पीछा कर रही थीं।
यह एक्सीडेंट नहीं, मर्डर है- पिता का आरोप
पिता का आरोप है कि इस मामले में एक पूर्व विधायक और उनका बेटा शामिल हैं। स्थानीय पुलिस उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर लगी चोटें भी किसी सड़क हादसे से मेल नहीं खाती हैं।
यही वजह है कि परिवार अब इस पूरे मामले की जांच CBI (केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो) से कराने की मांग कर रहा है।
नार्को टेस्ट का ट्विस्ट
कोर्ट ने सरकारी वकील से सीधे सवाल पूछे कि क्या मृतक और आरोपियों के बीच कोई पुरानी दुश्मनी थी? मृतक और उसके पिता संदिग्धों के घर क्यों गए थे। वहां क्या बात हुई? और सबसे अहम- वह लड़का सड़क पर बिना कपड़ों के क्यों घूम रहा था?
नार्को टेस्ट में भी नहीं खुला राज
अदालत ने जांच अधिकारी को 25 अगस्त 2026 तक अपनी सप्लीमेंट्री रिपोर्ट दाखिल करने का समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त 2026 को होगी।
ये भी पढ़ें:-
मामा का आरोप- आयुषी ने पहले पिता को मारा, फिर चुराई ज्वेलरी से दी मां की सुपारी
आयुषी केस में नया मोड़, पिता की मौत भी शक के घेरे में, कोर्ट ने खारिज की जमानत
PWD कर्मचारी ने की मां की हत्या, अनुकंपा पर लगी थी नौकरी
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj