विवादों में IPS पूर्वा चौधरी : OBC-NCL सर्टिफिकेट पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर तस्वीरें बता रहीं मजबूत स्थिति

Amit Baijnath Garg | Dec 26, 2025, 16:43 IST
Share
ips poorva choudhary
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के संगरिया के बोलावाली गांव की रहने वाली पूर्वा चौधरी ने यूपीएससी में 533वीं रैंक हासिल की। उनके OBC-NCL सर्टिफिकेट को लेकर उठ रहा विवाद। आरक्षण पर फिर छिड़ी बहस। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों को लेकर भी विवाद जारी।

Jaipur. राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के संगरिया के बोलावाली गांव की रहने वाली पूर्वा चौधरी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 533वीं रैंक हासिल की। यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे इलाके के लिए गर्व का कारण बन गई है। उनकी इस सफलता के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल था, लेकिन अब उनका नाम विवाद में घिरा हुआ है।

News Strike : अगले चुनाव तक रिटायर हो जाएगी बीजेपी नेताओं की पूरी खेप; मप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के ये नेता होंगे रिटायर?

OBC-NCL सर्टिफिकेट विवाद

पूर्वा की सफलता के बाद सोशल मीडिया पर उनके OBC-NCL (अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर) सर्टिफिकेट को लेकर बहस शुरू हो गई। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का आरोप था कि उनके पिता ओमप्रकाश सहारण, जो राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के वरिष्ठ अधिकारी हैं, के चलते उन्हें OBC-NCL का लाभ नहीं मिलना चाहिए था। इसके बाद एक बार फिर आरक्षण पर बहस छिड़ गई है।

राजस्थान में 5 IAS के तबादले, दिल्ली से लौटे सिद्धार्थ महाजन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखिए सूची

उनके पिता की सफाई

इसके अलावा, पूर्वा की तस्वीरों में दिख रहे महंगे हैंडबैग और कारों को आधार बनाकर उनकी आर्थिक स्थिति पर भी सवाल उठाए गए। पूर्वा के पिता ओमप्रकाश सहारण वर्तमान में कोटपूतली में अतिरिक्त जिला कलेक्टर हैं, ने इस पूरे विवाद पर अपनी सफाई दी।

पिता ने समझाए नियम सहारण ने कहा कि OBC-NCL श्रेणी के लिए नियम स्पष्ट हैं। यदि कोई व्यक्ति 40 वर्ष की आयु से पहले सीधी भर्ती के जरिए क्लास-1 या ग्रुप-ए सेवा में आता है, तो उसके परिवार को OBC-NCL का लाभ नहीं मिलता। सहारण ने बताया कि वह 44 वर्ष की आयु में RAS अधिकारी बने थे। इस कारण उनकी बेटी ने सभी नियमों का पालन किया है।
द सूत्र मन मत सर्वे:: राजस्थान के 46% लोग बोले- आज चुनाव तो हार जाएंगे मौजूदा विधायक, आधी जनता विधायकों के खिलाफ खुलकर नहीं बोल पाती

यूपीएससी के आरक्षण नियमों पर बहस

यह पूरा विवाद यूपीएससी के चयन प्रक्रिया और आरक्षण व्यवस्था पर एक नई बहस को जन्म दे रहा है। हाल के वर्षों में OBC, EWS और PwBD कोटे के कथित दुरुपयोग को लेकर कई मामले सामने आ चुके हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यूपीएससी को इस मामले में अधिक पारदर्शी और सख्त दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया लागू करनी चाहिए।

राजस्थान पहुंची एमपी की बाघिन, 25 दिन के बाद लगी हाथ, अधिकारी बोले एमपी के बाघ ताकतवर

पूर्वा चौधरी की शिक्षा

पूर्वा चौधरी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल से प्राप्त की और फिर दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी शुरू की और सफलता प्राप्त की।

बार-बार ट्रांसफर से परेशान जज दिनेश कुमार गुप्ता पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान हाईकोर्ट को मिले नए निर्देश

विवादों में IPS पूर्वा चौधरी

  • IPS पूर्वा चौधरी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 533वीं रैंक हासिल की। उनका आईपीएस में चयन हुआ था।
  • पूर्वा का नाम उनके OBC-NCL सर्टिफिकेट और सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों को लेकर विवादों में आया। कुछ लोगों ने उनके पिता की आर्थिक स्थिति पर सवाल उठाए।
  • सहारण ने कहा कि उनका परिवार OBC-NCL के नियमों का पालन करता है। वह 44 वर्ष की आयु में RAS अधिकारी बने थे, जिससे उनकी बेटी को लाभ मिलना वैध है।
Tags:
  • राजस्थान
  • यूपीएससी
  • IPS पूर्वा चौधरी
  • विवादों में IPS पूर्वा चौधरी
  • OBC-NCL सर्टिफिकेट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई