बिना प्रोत्साहन कैसे सफल होगी वनमित्र योजना, हर पंचायत से होंगे 7 सदस्य
Ashish Bhardwaj | Jul 09, 2026, 18:41 IST
वनमित्र योजना
राजस्थान वन विभाग ने हर पंचायत से 7 वनमित्रों का पंजीकरण अनिवार्य किया है। लेकिन मानदेय, भत्ते या सुरक्षा का कोई प्रावधान न होने से योजना पर सवाल उठ रहे हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- वन विभाग ने वनमित्र पंजीकरण अभियान फिर शुरू किया, हर पंचायत में 7 सदस्य जरूरी।
- वनमित्रों में दो महिला और पांच पुरुष शामिल करने का लक्ष्य तय किया गया।
- योजना में मानदेय या भत्ते का प्रावधान नहीं होने से उठे सवाल।
- विशेषज्ञों ने बिना आर्थिक सहायता के अभियान के प्रभावी होने पर जताई चिंता।
- वन संरक्षण के लिए ग्रामीण भागीदारी बढ़ाने की पहल, लेकिन चयन प्रक्रिया पर सवाल।
प्रदेश में वन संरक्षण के नाम पर वन विभाग ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर वनमित्र पंजीकरण अभियान शुरू करने का फैसला लिया है।
विभाग ने हर ग्राम पंचायत से न्यूनतम 7 वनमित्रों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। इनमें कम से कम दो महिला और पांच पुरुष शामिल होने चाहिए। इसे अब ग्रामीण सेवा शिविरों से भी जोड़ दिया गया है।
आदेश की समय सीमा
हालांकि विभाग की इस पूरी कवायद पर गंभीर नीतिगत सवाल उठ खड़े हुए हैं। योजना में वनमित्रों के लिए किसी प्रकार के मानदेय, भत्ते या बुनियादी सुविधा का कोई प्रावधान नहीं है।
चयन के मापदंड भी तय नहीं
डेटा भेजने की प्रक्रिया
पहले यह सूचना संभागीय मुख्य वन संरक्षक को भेजी जाएगी। वहां सभी वनमंडलों का डेटा संकलित कर मुख्य कार्यालय भेजा जाएगा।
अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को भी वन्यजीव वनमंडलों में इसी प्रक्रिया के तहत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विभाग का दावा और जमीनी हकीकत
लेकिन धरातल पर बिना किसी वित्तीय और कानूनी सुरक्षा के वन्यजीवों और तस्करों के बीच ग्रामीणों को भेजना व्यावहारिक नहीं माना जा रहा है। कई लोग इसे जोखिम भरा कदम बता रहे हैं।
वनमित्र पंजीकरण अभियान
बिना प्रोत्साहन योजना फेल होने की आशंका
ऐसे में वनमित्रों को किसी न किसी रूप में आर्थिक सहायता, मानदेय या यात्रा भत्ता मिलना जरूरी है। बिना आर्थिक प्रोत्साहन के केवल नाम दर्ज करने से यह व्यवस्था धरातल पर असरदार नहीं होगी। अगर यही स्थिति रही तो पूरा अभियान महज एक कागजी औपचारिकता तक सीमित रह सकता है।
FAQ
- वनमित्र पंजीकरण अभियान क्या है?
वन विभाग ने हर ग्राम पंचायत से न्यूनतम 7 वनमित्रों का पंजीकरण अनिवार्य किया है। इनमें दो महिला और पांच पुरुष शामिल करना जरूरी है। यह अभियान ग्रामीण सेवा शिविरों से भी जोड़ा गया है। - वनमित्रों को क्या सुविधाएं मिलेंगी?
फिलहाल इस योजना में मानदेय, भत्ते या बुनियादी सुविधाओं का कोई प्रावधान नहीं है। इसी वजह से योजना की व्यावहारिकता पर सवाल उठ रहे हैं। विशेषज्ञ आर्थिक प्रोत्साहन की मांग कर रहे हैं। - वनमित्रों का डेटा कैसे भेजा जाएगा?
उप वन संरक्षक पहले यह डेटा संभागीय मुख्य वन संरक्षक को भेजेंगे। वहां सभी वनमंडलों का डेटा संकलित होगा। इसके बाद यह जानकारी मुख्य कार्यालय भेजी जाएगी।
कुंभलगढ़ टाइगर रिजर्व का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में, NTCA से नहीं मिली हरी झंडी
महिला ने एक साथ दिया 4 बच्चों को जन्म, प्रसूता और सभी नवजात स्वस्थ
सतर्क! 3 दवाएं नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी घोषित, जांच लें अपनी दवाई
PWD कर्मचारी ने की मां की हत्या, अनुकंपा पर लगी थी नौकरी
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari