जिलाध्यक्षों पर बरसे पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह, कांग्रेस में मची सियासी हलचल
Mukesh Sharma | Jun 27, 2026, 13:59 IST
विश्वेन्द्र सिंह ने भरतपुर व डीग कांग्रेस अध्यक्षों पर कसा तंज, बोले- राहुल का जन्मदिन भी नहीं मनाया
राजस्थान के पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने भरतपुर और डीग के कांग्रेस जिलाध्यक्षों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाकर सियासी हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने राहुल गांधी का जन्मदिन न मनाने और कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया।
समझें क्या है पूरा मामला
- विश्वेन्द्र सिंह ने भरतपुर और डीग में कांग्रेस का स्थायी कार्यालय न होने और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का लगाया आरोप।
- राहुल गांधी का जन्मदिन न मनाने पर विश्वेन्द्र सिंह ने जिलाध्यक्षों की सक्रियता को आड़े हाथों लिया
- आरोपों के बाद भरतपुर जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा ने सोशल मीडिया पर अखबार की कटिंग साझा कर दिया जवाब।
- सातों विधानसभा सीटें हार चुकी कांग्रेस में अपनों को तवज्जो न मिलने से भी देखी जा रही है पूर्व मंत्री की नाराजगी।
विश्वेन्द्र सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि भरतपुर और डीग दोनों जिलों में कांग्रेस कमेटियों के पास जिला मुख्यालय पर आज तक पार्टी का स्थायी कार्यालय तक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होती और संगठन उनसे लगातार दूर होता जा रहा है।
विश्वेन्द्र सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन पर कोई आयोजन नहीं करने पर दोनों जिलाध्यक्षों को आडे हाथ लिया। उन्होंने लिखा कि यह दोनों जिलाध्यक्षों की कार्यप्रणाली व सक्रियता पर सवाल है कि उन्हें अपनी पार्टी के शीर्ष नेता का जन्मदिन तक याद नहीं है।
विश्वेद्र सिंह के निशाने पर भरतपुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश सूपा और डीग जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव सिंह की कार्यप्रणाली को सीधे निशाने पर आ गई है। सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट के बाद दोनों जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
कई कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि पार्टी के वरिष्ठ नेता ही जिला नेतृत्व से संतुष्ट नहीं हैं तो निकाय चुनाव, पंचायत राज चुनाव और भविष्य के विधानसभा चुनावों में संगठन को मजबूती कैसे मिलेगी।
चर्चा यह भी है कि भरतपुर और डीग जिला कार्यकारिणी में विश्वेन्द्र सिंह समर्थकों को अपेक्षित स्थान नहीं मिला है। ऐसे में उनकी यह नाराजगी संगठनात्मक असंतोष के रूप में भी देखी जा रही है।
भरतपुर जिला अध्यक्ष ने मनाया था राहुल का जन्मदिन
उन्होंने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाने संबंधी अखबारों की कटिंग अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कर दीं। इसे राजनीतिक हलकों में विश्वेन्द्र सिंह के आरोपों के जवाब के रूप में देखा जा रहा है।
कांग्रेस का नहीं है एक भी विधायक
हालांकि भरतपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की सांसद संजना जाटव निर्वाचित हैं और उनकी जीत में विश्वेन्द्र सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती रही है। हाल ही में जाट आरक्षण मुद्दे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सकारात्मक रवैये की सार्वजनिक सराहना कर विश्वेन्द्र सिंह पहले भी राजनीतिक चर्चाओं में रहे थे।
पारिवारिक विवाद के कारण रहे चर्चा में
हालांकि समझौता होने के बाद उन्हें पुन:मंत्री बना दिया था। सिंह पिछले कई साल से पारिवारिक विवाद के चलते चर्चा में रहे थे। हालांकि अब यह विवाद भी निपट गया है और वह अपने परिवार के साथ रह रहे हैं।
ये भी पढ़ें:-
गहलोत ने कुर्सी मोह में राजस्थान को अराजकता में झोंका, किरोड़ी ने लगाया आरोप
डोटासरा ने किन पुरानी गलतियों के लिए मांगी माफी, जानिए उनकी जुबानी
सॉरी! मैं सिफारिश नहीं कर पाऊंगा, पूर्व मंत्री के नोट से समर्थक मायूस
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari