फर्जी बिलों से 12.5 करोड़ रुपए का जीएसटी घोटाला, मास्टरमाइंड अमन सिंह गिरफ्तार

Rajesh Lahoti | Mar 14, 2026, 22:27 IST
Share
tax fraud
Photograph: (thesootr)

RAIPUR. रायपुर में 12.5 करोड़ रुपए के जीएसटी घोटाले का खुलासा हुआ है। डीजीजीआई ने कबीर नगर निवासी अमन सिंह को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी कंपनी बनाकर फर्जी बिल जारी कर रहा था।

News In Short

अमन सिंह ने फर्जी कंपनी से 12.5 करोड़ का टैक्स घोटाला किया।
डीजीजीआई ने अमन सिंह को करीब एक साल बाद गिरफ्तार किया।
फर्जी बिलों के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट पास किया गया।
अमन सिंह ने हिंदुस्तान कारपोरेशन नाम से फर्जी फर्म बनाई।
आरोपियों की पहचान और टैक्स चोरी का पता लगाने का प्रयास।

News In Detail

जीएसटी फर्जीवाड़े के एक बड़े मामले में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) रायपुर जोनल यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कबीर नगर निवासी अमन सिंह को गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया है कि अमन सिंह फर्जी बिलिंग और इनपुट टैक्स क्रेडिट आईटीसी के जरिए करीब 12.5 करोड़ रुपए के टैक्स घोटाले का मास्टरमाइंड था।

फर्जी कंपनी और टैक्स घोटाला

डीजीजीआई की जांच में खुलासा हुआ कि अमन सिंह ने हिंदुस्तान कारपोरेशन रायपुर नाम से एक फर्जी फर्म खड़ी की थी। यह फर्म अपने घोषित पते पर अस्तित्व में ही नहीं पाई गई।

इस फर्जी कंपनी के जरिए बिना किसी वास्तविक माल सप्लाई के नकली बिल जारी किए जाते थे और कई अन्य कंपनियों को फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट ट्रांसफर किया जाता था। जांच एजेंसियों के अनुसार इस पूरी साजिश के जरिए करीब 12.5 करोड़ का टैक्स नुकसान सरकारी खजाने को पहुंचाया गया।

अमन सिंह को किया गिरफ्तार

aman Singh
aman Singh

डीजीजीआई अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान अमन सिंह करीब एक साल तक फरार रहा और विभाग की ओर से जारी कई समन का भी उसने जवाब नहीं दिया।

पर्याप्त सबूत मिलने के बाद डीजीजीआई रायपुर जोनल यूनिट ने 14 मार्च 2026 को सीजीएसटी 2017 के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रायपुर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक इस पूरे फर्जी आईटीसी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और टैक्स चोरी की वास्तविक राशि का पता लगाने के लिए जांच अभी जारी है। जीएसटी घोटाला | छत्तीसगढ़।

ये खबरें भी पढ़ें...

कलेक्टर बने अमर अग्रवाल की विधायकी के लिए खतरा, मंत्री नेताम ने कह दी यह बड़ी बात

कृषि मैपर पोर्टल पर विनायक ताम्रकार की नहीं थी फोटो, जांच के बाद महिला अधिकारी सस्पेंड

छत्तीसगढ़ में LPG की किल्लत; होटलों में 10% सरचार्ज, चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हुए लोग

कथावाचक ने दी आत्मदाह की चेतावनी, मंत्री राजेश अग्रवाल पर 15 लाख रुपए नहीं देने का आरोप

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • जीएसटी घोटाला
  • टैक्स चोरी
  • डीजीजीआई
  • इनपुट टैक्स क्रेडिट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा