कलेक्टर बने अमर अग्रवाल की विधायकी के लिए खतरा, मंत्री नेताम ने कह दी यह बड़ी बात

Arun Tiwari | Mar 14, 2026, 20:52 IST
Share
ramvichar-netam-staement-on-mla-amar-agrawal-controversy
ramvichar-netam-staement-on-mla-amar-agrawal-controversy

बिलासपुर में आयोजित पशुपालक सम्मेलन के दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मंच से कहा कि कलेक्टर संजय अग्रवाल के आने से विधायक अमर अग्रवाल की सीट खतरे में पड़ गई है।

Raipur. कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बिलासपुर में मंच से ऐसी टिप्पणी कर दी जिससे सियासी माहौल में हलचल मच गई। मंच पर सीएम विष्णुदेव साय और विधायक अमर अग्रवाल भी मौजूद थे। नेताम ने कहा कि कलेक्टर संजय अग्रवाल के कारण अमर अग्रवाल की कुर्सी खतरे में पड़ गई है।

ये क्या कह गए मंत्री नेताम:

बिलासपुर में मंच से मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि कलेक्टर आए तो विधायक की सीट खतरे में पड़ गई। बिलासपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उस समय राजनीतिक माहौल गर्म हो गया जब प्रदेश के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने मंच से टिप्पणी कर दी।

मौका था पशुपालकों के लिए आयोजित सम्मेलन का, जिसमें मंत्री मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री नेताम मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का नाम लेकर उनका अभिवादन कर रहे थे।

इसी क्रम में उन्होंने बिलासपुर के कलेक्टर संजय अग्रवाल का जिक्र किया। मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कलेक्टर संजय अग्रवाल के आने से तो विधायक अमर अग्रवाल की सीट ही खतरे में पड़ गई है। उन्होंने संजय अग्रवाल को लोकप्रिय कलेक्टर भी बताया।।

असहज हुआ माहौल:

मंत्री के इस बयान के बाद मंच पर बैठे नेता और अधिकारी कुछ क्षण के लिए एक-दूसरे का चेहरा देखने लगे। वहीं सभा में मौजूद लोगों के बीच भी हल्की मुस्कान और फुसफुसाहट देखने को मिली। हालांकि मंत्री की यह टिप्पणी हल्के अंदाज में कही गई थी, लेकिन उनके इस बयान ने कार्यक्रम में कुछ देर के लिए राजनीतिक रंग जरूर भर दिया।

कार्यक्रम में मंच पर मौजूद नेताओं का परिचय कराते हुए नेताम ने पूर्व वित्त मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल का नाम लिया। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों का जिक्र करते हुए बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल का नाम लिया।

कलेक्टर का नाम लेते ही मंत्री नेताम ने मुस्कुराते हुए कहा कि संजय अग्रवाल आए हैं तो अमर जी की सीट खतरे में पड़ गई है। उन्होंने यह भी कहा कि कलेक्टर जिले में अच्छा काम कर रहे हैं और लोगों के बीच लोकप्रिय भी हो गए हैं। इस बयान में बिलासपुर की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी।

बयान के सियासी मायने:

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा की मौजूदा राजनीति में टिकट और पद को लेकर अनिश्चितता बनी रहती है। ऐसे में मंत्री नेताम का यह बयान भले ही हल्के अंदाज में कहा गया हो, लेकिन इसके राजनीतिक मायने जरूर निकाले जा रहे हैं। भाजपा में हाल के वर्षों में कई बड़े नेताओं के टिकट कटने और नए चेहरों को मौका मिलने के उदाहरण सामने आए हैं। इसी वजह से मंत्री का यह बयान अब सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

पहले भी हो चुका है कुर्सी विवाद:

बिलासपुर में इससे पहले भी विधायक अमर अग्रवाल और कलेक्टर संजय अग्रवाल को लेकर एक विवाद सामने आ चुका है। बहतराई स्टेडियम में आयोजित युवा महोत्सव के दौरान मंच पर कुर्सी को लेकर अमर अग्रवाल की नाराजगी सार्वजनिक हो गई थी। उस समय मामला इतना बढ़ गया था कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा था।

ऐसे में मंत्री नेताम द्वारा मंच से कलेक्टर का नाम लेकर दिया गया यह बयान उसी पुराने विवाद से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

विधायकों की तुलना फिल्मी सितारों से:

कार्यक्रम में नेताम ने हल्के-फुल्के अंदाज में विधायकों की तारीफ भी की। उन्होंने तखतपुर के विधायक धर्मजीत सिंह की तुलना दिग्गज अभिनेता देवानंद से की। वहीं बेलतरा के विधायक सुशांत शुक्ला को बिलासपुर का हीरो बताते हुए उनकी भी तारीफ की।

ये खबरें भी पढ़ें ...

मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ PMO तक भेजी गईं 90 फर्जी शिकायतें,तीन संदिग्ध हिरासत में

भारत जोड़ो यात्रा पर गरमाई सियासत, पूर्व गृहमंत्री रामविचार नेताम ने कसा तंज, बोले- ये पदयात्रा नहीं, परिवार यात्रा

छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज: अमर अग्रवाल की राज्यपाल से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

छत्तीसगढ़ की राजनीति में गूंजा धान खरीदी की मुद्दा, BJP और कांग्रेस ने एक दूसरे पर लगाए झूठ बोलने के आरोप

Tags:
  • बिलासपुर
  • अमर अग्रवाल
  • छत्तीसगढ़ की राजनीति
  • मंत्री रामविचार नेताम
  • कलेक्टर संजय अग्रवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा