छत्तीसगढ़ की सियासत ने चाटी अफीम, भूपेश बोले, बीजेपी बनाए कमल के बदले अफीम के फूल का चुनाव चिन्ह

Arun Tiwari | Published:
Share
cg-opium-illegal-farming-bhupesh-baghel-cm-sai
cg-opium-illegal-farming-bhupesh-baghel-cm-sai

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और दुर्ग जिलों में पिछले 17 दिनों में पांच अफीम के खेत पकड़े गए। अवैध खेती का विरोध करते हुए कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे “सियासत की अफीम” बताया। मामले में प्रशासन की सुस्ती पर सवाल उठ रहे हैं।

Raipur. छत्तीसगढ़ में अफीम की जमकर खेती हो रही है। पिछले 17 दिनों में अफीम के पांच खेत पकड़ में आ गए हैं। अब यह अफीम नशे की ही नहीं बल्कि सियासत की अफीम हो गई है। लगता है छत्तीसगढ़ की सियासन ने ही अफीम चाट ली है। सरकार ने कलेक्टर से लेकर पटवारी तक को अलर्ट पर कर दिया है। लेकिन सवाल यह है कि अफीम पकड़ में आ रही है तो सब अलर्ट पर हैं लेकिन इससे पहले क्या पूरे प्रशासन में अफीम घुली हुई थी जो यह नशे की फसल उगती रही।

कमल के बदले अफीम का फूल:

कांग्रेस ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। जाहिर है ये सरकार और प्रशासन की नाकामी है जो अफीम के अवैध फूल फल फूल रहे हैं। अफीम की खेती करते तो बीजेपी का नेता भी पकड़ा गया है जो जेल की सींखचों के पीछे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पूरे मुद्दे पर सरकार पर तीर पर तीर चलाए हैं। भूपेश बघेल ने कहा कि यह सुशासन अफ़ीम की लैलूंगा ब्रांच है।

उन्होंने कहा कि रायगढ़ ज़िले के लैलूंगा ब्लॉक के नवीन घट गांव में एक या दो नहीं बल्कि तीन अलग-अलग खेतों में अफ़ीम पाई गई है। अब तो ऐसा लग रहा है कि भाजपा को अपना चुनाव निशान बदलकर “कमल के फूल” की जगह पर “अफ़ीम का फूल” कर लेना चाहिए।

सुशासन की अफीम:

भूपेश बघेल ने इसे सुशासन की अफीम नाम दिया है। वे खुद भी अफीम के खेत में जाकर नया नया खुलासा कर रहे हैं। भूपेश बघेल ने कहा कि यह सुशासन की अफ़ीम है। भाजपा किसान मोर्चा के नेता विनायक ताम्रकार दुर्ग ज़िले के ग्राम समोदा में 10 एकड़ खेत में अफ़ीम की खेती कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही आज हम सब वहाँ पहुंचे और बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हुए। विनायक ताम्रकार बहुत रसूख़दार आदमी बताया जा रहा है। उसका उठना बैठना बड़े अधिकारियों, मंत्रियों के साथ है। मुख्यमंत्री निवास में भी आने जाने की सूचना है। सवाल यह है कि यह प्रोजेक्ट भाजपा किसान मोर्चा का है या मंत्रियों का है।

खेतों में उतरे कलेक्टर:

अफीम की खेती मिलने के बाद सीएम विष्णुदेव साय नाराज बताए जा रहे हैं। सीएम की नाराजगी को देखते हुए कलेक्टर से लेकर पटवारी तक अफीम की खेती ढूंढने के लिए खेतों में उतर गए हैं।

सीएम ने साफ कह दिया है कि जहां अफीम मिली वहां के कलेक्टर से लेकर पटवारी तक नपेंगे। सवाल यह भी किया जा रहा है कि अब तक क्या प्रशासन अफीम खाए बैठा था जो फसल लगा दी गई और उसमें फूल तक आ गए। आखिर कलेक्टर से पटवारी तक का अमला क्या कर रहा है। अब तो कांग्रेस ने भी अपनी जांच टीम खेतों में उतार दी है। वह भी अफीम तलाश रही है।

कभी सब्जी तो कभी फलों में अफीम:

अफीम की खेती भी अलग अलग तरीके से हो रही है कभी फलों के बीच तो कभी सब्जियों के बीच अफीम उगाई जा रही है। पहले ककड़ी और तरबूज के बीच अफीम की फसल पकड़ी गई तो कभी सब्जियों के बीच अफीम लगाई गई।

इससे पहले मक्के के खेत में अफीम पकड़ में आई। पिछले 17 दिनों में पांच खेतों में यह अफीम पकड़ में आई है। छत्तीसगढ़ में अभी तो अवैध शराब की रोकथाम नहीं हो पाई थी और अब अवैध अफीम सामने आने लगी है। इस अफीम का सीधा कनेक्शन झारखंड से है।

ये खबरें भी पढ़ें...

फल के बाद सब्जियों में मिली अफीम, 17 दिन में पांचवे खेत में उगी फसल

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती करने वाला तीसरा जिला रायगढ़, तरबूज और ककड़ी के बीच लगाई गई नशे की फसल

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम की खेती का भंडाफोड़, 5 एकड़ फसल पर पुलिस की रेड

बलरामपुर में कुसमी के बाद कोरंधा में मिली अफीम की खेती, पुलिस पहुंची मौके पर

Tags:
  • सीएम विष्णुदेव साय
  • भूपेश बघेल
  • छत्तीसगढ़
  • अफीम
  • लैलूंगा
  • अफीम की खेती
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?