बहू से परेशान सास ने मांगी इच्छामृत्यु, परिवार परामर्श केंद्र में सुलह की कोशिश

Aishwarya Dwivedi | Published:
Share
CG SURAJPUR Mother-in-Law Distressed by Daughter-in-Law Seeks Euthanasia
CG SURAJPUR Mother-in-Law Distressed by Daughter-in-Law Seeks Euthanasia

सूरजपुर में बहू की कथित मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना से परेशान सास ने इच्छामृत्यु की मांग कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र भेजा, जहां बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की कोशिश जारी है।

NEWS IN SHORT

  • बहू से परेशान सास ने मांगी इच्छामृत्यु, सूरजपुर का चौंकाने वाला मामला
  • घरेलू विवाद ने लिया गंभीर मोड़, सास ने लगाई न्याय की गुहार
  • चार साल बाद लौटी बहू, फिर बढ़ा परिवार में तनाव
  • मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना के आरोप, पुलिस ने शुरू की काउंसलिंग
  • परिवार परामर्श केंद्र में सुलह की कोशिश, रिश्तों पर उठे सवाल

NEWS IN DETAIL

Surajpur : आमतौर पर दहेज और घरेलू प्रताड़ना के मामलों में बहू के पीड़ित होने की खबरें सामने आती हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक उल्टा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बहू की कथित प्रताड़ना से परेशान एक सास ने खुद इच्छामृत्यु की मांग कर दी है। इस घटना ने पारिवारिक रिश्तों के बदलते स्वरूप और बढ़ते आपसी विवादों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बहू पर खिलाफ मानसिक प्रताड़ना का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के लटोरी क्षेत्र की निवासी शकुंतला पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी ही बहू रागनी मिश्रा के खिलाफ मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। सास का कहना है कि उनकी बहू लगातार उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रही है और पैसों की मांग कर रही है, जिससे उनका जीवन बेहद कष्टदायक हो गया है।

सास ने मांगी इच्छामृत्यु
सास ने मांगी इच्छामृत्यु


बहू ने दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप

शकुंतला पाण्डेय के अनुसार, 3 अक्टूबर 2021 को उनकी बहू ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए घर छोड़ दिया था। उस समय उनके बेटे वेद प्रकाश और पूरे परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। परिवार का दावा है कि उस घटना के बाद से ही उनकी सामाजिक और मानसिक स्थिति प्रभावित हुई थी।

इच्छामृत्यु की मांग

करीब चार साल बाद बहू के वापस घर लौटने पर परिवार को उम्मीद थी कि हालात सुधरेंगे, लेकिन सास के आरोपों के मुताबिक स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई। उन्होंने कहा कि बहू फिर से मानसिक दबाव बनाकर और आर्थिक मांगों के जरिए उन्हें प्रताड़ित कर रही है। लगातार बढ़ते तनाव से तंग आकर उन्होंने इच्छामृत्यु की मांग करते हुए प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र भेजा

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई की है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया है, जहां काउंसलिंग के माध्यम से आपसी मतभेद सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता बातचीत के जरिए समाधान निकालना है, ताकि परिवार में शांति स्थापित हो सके।

निष्कर्ष

सूरजपुर में बहू द्वारा कथित प्रताड़ना से परेशान सास ने इच्छामृत्यु की मांग की। पुलिस ने मामला गंभीर मानते हुए दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र भेजा, जहां समझाइश से विवाद सुलझाने की कोशिश जारी है। यह घटना पारिवारिक रिश्तों में बढ़ते तनाव को दर्शाती है।

यह खबरें भी पढ़ें...

13 साल से कोमा में पड़े हरीश को इच्छामृत्यु की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

एक साथ 17 लोगों ने मांगी इच्छामृत्यु की अनुमति,दलित परिवार ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

महासमुंद में दंपत्ति ने मांगी इच्छामृत्यु की इजाजत, कलेक्टर-एसपी को सौंपा आवेदन

शिवपुरी में पति ने कलेक्टर से की इच्छामृत्यु की मांग, पत्नी देती है झूठे आरोप में फंसाने की धमकी

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • इच्छामृत्यु
  • दहेज प्रताड़ना
  • काउंसलिंग
  • सूरजपुर
  • परिवार परामर्श केंद्र
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल