चैत्र नवरात्रि की धूम; प्रदेशभर के देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

thesootr Desk | Mar 19, 2026, 12:49 IST
Share
Chaitra Navratri Festivities Crowds Devotees Flock  Goddess Temples
Chaitra Navratri Festivities Crowds Devotees Flock Goddess Temples

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। प्रदेशभर में विशेष पूजा, ज्योति कलश प्रज्ज्वलन और भव्य सजावट के साथ भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

NEWS IN SHORT

  • चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ, प्रदेशभर के मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़
  • महामाया, बम्लेश्वरी और दंतेश्वरी मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें
  • एक लाख से अधिक ज्योति कलश प्रज्ज्वलित, विशेष आरती का आयोजन
  • डोंगरगढ़ में बढ़ी श्रद्धालुओं की सुविधा, ट्रेनों के अतिरिक्त स्टॉपेज
  • भक्ति और उत्साह के बीच मां शैलपुत्री की आराधना से नवरात्रि की शुरुआत

NEWS IN DETAIL

आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही भक्तिमय माहौल बन गया है। सुबह से ही प्रदेश के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। भक्त माता के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े होकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

बिलासपुर के महामाया मंदिर में भव्य सजावट

बिलासपुर के रतनपुर स्थित महामाया मंदिर को इस बार 2 क्विंटल फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया है। सुबह 5 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही विशेष पूजा-अर्चना शुरू हुई। वही पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजा कर घटस्थापना की गई। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना की जा रही है।

रतनपुर स्थित महामाया मंदिर
रतनपुर स्थित महामाया मंदिर


डोंगरगढ़ और दंतेवाड़ा में भी आस्था का सैलाब

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर और दंतेवाड़ा केदंतेश्वरी माता मंदिर में तड़के से ही भक्तों का ताता लगा हुआ है। दोनों ही मंदिरों में लंबी कतारें देखी जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ में 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज दिया गया है, वहीं 19 से 27 मार्च तक लोकल ट्रेनों का विस्तार और स्पेशल ट्रेन की सुविधा भी शुरू की गई है।

मां बम्लेश्वरी मंदिर
मां बम्लेश्वरी मंदिर


प्रदेश के 10 प्रमुख मंदिरों में विशेष आयोजन

बस्तर, डोंगरगढ़, बिलासपुर और रायपुर सहित प्रदेश के 10 प्रमुख मंदिरों में विशेष आरती के साथ मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए जा रहे हैं। इस बार विदेशी और NRI श्रद्धालुओं ने भी अग्रिम बुकिंग कराई है। पूरे प्रदेश में एक लाख से अधिक ज्योति कलश जलाए जा रहे हैं।

जांजगीर और रायगढ़ में भी उमड़ा जनसैलाब

जांजगीर-चांपा जिले के खोखरा गांव स्थित प्रसिद्ध मां मनका दाई मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। मान्यता है कि यहां मां से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है। वहीं रायगढ़ के बंजारी मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। एक दिन पहले निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे।

रायपुर और अंबिकापुर में भी श्रद्धालुओं का तांता

पुरानी बस्ती स्थित रायपुर महामाया मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी हुई है। वहीं अंबिकापुर के महामाया मंदिर में भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

रायपुर महामाया मंदिर
रायपुर महामाया मंदिर




व्यापक सुरक्षा और व्यवस्थाएं

मंदिर परिसरों में CCTV कैमरों से निगरानी, भंडारा, पार्किंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नवरात्रि के पहले दिन छत्तीसगढ़ में आस्था, श्रद्धा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। आने वाले नौ दिनों तक इसी तरह भक्ति का माहौल बना रहेगा।

🌺 चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं 🌺
इन नौ दिनों में शक्ति, भक्ति और आस्था का प्रकाश आपके जीवन को नई ऊर्जा और सफलता से भर दे।

ये खबरें भी पढ़ें...

आज से शुरू हुआ चैत्र नवरात्रि का महापर्व, एमपी के शक्तिपीठों में उमड़ रहा आस्था का सैलाब

इस चैत्र नवरात्रि करें भारत के प्रमुख देवी मंदिरों के दर्शन और पाएं आशीर्वाद

72 साल बाद बना चैत्र नवरात्रि पर अमावस्या और प्रतिपदा का संयोग, इस मुहूर्त में करें कलश स्थापना

डोंगरगढ़ में चैत्र नवरात्रि की भव्य तैयारी, मां दरबार में जगमगाएंगे हजारों ज्योति कलश

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • बस्तर
  • चैत्र नवरात्रि
  • बम्लेश्वरी मंदिर
  • मां शैलपुत्री
  • रायपुर महामाया मंदिर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा