गोवा से दुबई तक फैला हवाला-क्रिप्टो सिंडिकेट, ईडी की बड़ी कार्रवाई की तैयारी

Arun Tiwari | Apr 04, 2026, 11:03 IST
Share
Hawala-Crypto Syndicate Spans Goa to Dubai ED Prepares Major Crackdown
Hawala-Crypto Syndicate Spans Goa to Dubai ED Prepares Major Crackdown

महादेव सट्टा मामला : ईडी ने सट्टा नेटवर्क के हवाला और क्रिप्टो करेंसी से जुड़े वित्तीय लिंक की जांच शुरू की। दुबई में ऑपरेटर्स द्वारा नियंत्रित इस नेटवर्क में पैसों की वसूली और ट्रांसफर की कार्रवाई की जा रही है।

RAIPUR : महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एक बार फिर बड़े एक्शन की तैयारी में है। जांच एजेंसी जल्द ही इस केस में नया मामला दर्ज कर सकती है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सट्टा नेटवर्क अब हवाला और क्रिप्टो करेंसी के जरिए देश-विदेश तक फैल चुका है।

पैसों की वसूली में लगे प्रमोटर:

सूत्रों के मुताबिक, पहले बड़ी संख्या में पैनल बांटे गए थे, जिनकी कीमत 35 से 40 लाख रुपये तक थी। अब दबाव में आए प्रमोटर इन पैनलों को बेचकर पैसे की वसूली कर रहे हैं। साथ ही हवाला के जरिए फंड ट्रांसफर का नेटवर्क भी सक्रिय किया गया है, जिसमें कमीशन के तौर पर 10 से 15 प्रतिशत तक की कटौती की जा रही है।

विदेश ट्रांसफर होते थे पैसे:

जांच में यह भी सामने आया है कि सट्टेबाजी से कमाए गए पैसे को क्रिप्टो करेंसी के जरिए इकट्ठा कर विदेशों में ट्रांसफर किया जाता था। इसके लिए क्रिप्टो करेंसी का इस्तेमाल कर लेन-देन को ट्रैक करना मुश्किल बनाया जा रहा था। दुबई में बैठे ऑपरेटर्स इस पूरे नेटवर्क को नियंत्रित कर रहे थे।

राजेन्द्र नगर थाने में केस:

ईडी की टीम ने रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पहले ही केस दर्ज कराया है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि इस मामले में आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी की धाराएं जोड़ी जाएं, ताकि मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कार्रवाई को मजबूत किया जा सके।

विदेशों में फैला कारोबार:

जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह गिरोह छत्तीसगढ़ के अलावा देश के अन्य राज्यों और विदेशों तक फैला हुआ है। कई लोगों को कम वेतन पर कर्मचारी बनाकर नेटवर्क में जोड़ा गया और उन्हें गोवा जैसे स्थानों पर शिफ्ट किया गया। अब ईडी इस पूरे सिंडिकेट की वित्तीय कड़ियों को खंगाल रही है और जल्द ही बड़े खुलासे होने की संभावना है।

यह खबरें भी पढ़ें...

जिन IPS पर है महादेव सट्टा एप से जुड़े होने का आरोप, उनमें 4 करोड़पति और एक के पास कौड़ी भी नहीं

महादेव सट्टा केस में 21.45 करोड़ की संपत्तियां अटैच, रवि उप्पल ने दुबई में भी खरीदी थी प्रॉपर्टी

महादेव सट्टा केस में ED की बड़ी कार्रवाई, 91.82 करोड़ की संपत्ति अटैच

DSP कल्पना वर्मा केस: महादेव सट्टा पैनल का ऑफर ठुकराने पर बिगड़े रिश्ते, दीपक टंडन ने DGP को लिखा पत्र

Tags:
  • ईडी
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप
  • क्रिप्टो करेंसी
  • हवाला
  • सट्टेबाजी
  • सट्टा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा