सात साल के प्यार के बाद, दो मुस्लिम युवतियों ने हिंदू लड़कों से की मंदिर में शादी

Sandeep Kumar | Published:
Share
muslim women married hindu
muslim women married hindu

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में दो मुस्लिम युवतियों ने प्रेम विवाह के लिए धर्म बदलकर हिंदू युवकों से शादी की। सात साल के रिश्ते के बाद दोनों युवतियां बालिग होने पर घर से भाग गईं और आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति से शादी की।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में दो मुस्लिम युवतियों ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू युवकों से शादी की है। यह मामला खासतौर पर चर्चा में है, क्योंकि दोनों युवतियों ने अपनी मर्जी से घर से भागकर आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। शादी के बाद वे नौगांव थाने पहुंचीं और पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए, जिसमें उन्होंने बताया कि वे अब पति-पत्नी के रूप में रह रही हैं।

घर से अचानक लापता हुईं थी दो

नौगांव की रहने वाली अलीना और शलीना 9 फरवरी, 2026 को अचानक घर से लापता हो गई थीं। उनके परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और अपहरण की आशंका जताई। लेकिन कुछ दिनों तक इन युवतियों का कोई सुराग नहीं मिला। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने थाने का घेराव किया और जल्द से जल्द उनकी तलाश की मांग की। इसके बाद दोनों युवतियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया और कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से घर छोड़कर प्रेमी से शादी की है।

भोपाल नगर निगम फर्जी ई-बिल घोटाले पर एक्शन, अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर को हटाकर वरुण वड़ेरिया को जिम्मेदारी

प्यार के बाद शादी का फैसला

अलीना और शलीना ने पुलिस के सामने बताया कि वे पिछले सात सालों से दोनों युवकों को जानती थीं और उन्हें उनसे प्यार था। लंबे समय से वे एक-दूसरे से शादी करना चाहती थीं, लेकिन बालिग होने का इंतजार कर रही थीं। जैसे ही वे बालिग हुईं, उन्होंने घर से भागकर शादी करने का फैसला किया और 20 फरवरी, 2026 को आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली।

दोनों युवतियों ने अपनी शादी के बाद अपने नाम भी बदल लिए हैं और अब वे हिंदू धर्म को अपना चुकी हैं। पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए और शादी के दस्तावेज भी स्वीकार किए।

मंत्री संपतिया उइके ने साड़ी में खेली कबड्डी, महिलाओं को खेलों में भाग लेने की दी प्रेरणा

खो गए लड्डू गोपाल की तलाश में युवती, बोली-जो ढूंढकर लाएगा उसे मिलेगा इनाम

अधूरे निर्माण पर बिल्डर का पूरी वसूली का दबाव खारिज, रेरा से होमबायर को राहत

युवतियों ने अपनी इच्छा से शादी की

पुलिस ने इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की क्योंकि दोनों युवतियां बालिग थीं और अपनी मर्जी से शादी कर रही थीं। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि युवतियों ने अपनी इच्छा से शादी की और इसके लिए उन्होंने कानून के तहत सभी दस्तावेज भी सौंपे हैं।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • पुलिस
  • धर्म परिवर्तन
  • नौगांव
  • थाना प्रभारी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर