आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस का नाम FIR में मत लिखना, उस रात TI पर था उच्च स्तर से दबाव और धमकी

Sanjay Gupta | Mar 26, 2026, 15:34 IST
Share
indore ias farmhouse gambling raid ti high court petition
indore ias farmhouse gambling raid ti high court petition

इंदौर के मानपुर में महिला आईएएस के फार्महाउस जुआकांड में 10 मार्च की रात क्या हुआ था? टीआई मानपुर लोकेंद्र सिंह हिहोरे को क्यों सस्पेंड किया गया? नीचे पढ़ें पूरी खबर

INDORE. इंदौर में मध्यप्रदेश वित्त निगम की एमडी व 2009 बैच की आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस पर 10-11 मार्च की दरमियानी रात जुआकांड पकड़ा गया था।

इसके बाद 11 मार्च को टीआई मानपुर लोकेंद्र सिंह हिहोरे के साथ ही एसआई मिथुन ओसारी और एएसआई रेशम गिरवाल को एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने सस्पेंड कर दिया था।

वहीं, अब सवाल उठ रहा है कि क्या इन अधिकारियों को आईएएस का नाम नहीं छिपाने के कारण उच्च अधिकारियों ने खुन्नस में हटाया था?क्या उस रात इनके द्वारा टीआई पर दबाव डाला गया था?

ये सारे आरोप टीआई हिहोरे ने हाईकोर्ट में दायर अपनी याचिका में लगाए हैं। इससे पूरी कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं।

टीआई ने कहा- मैंने घुटने नहीं टेके, धमकियां मिली थीं

द सूत्र के पास इस मामले के पूरे लिखित दस्तावेज मौजूद हैं। इसमें टीआई हिहोरे ने अपने सस्पेंशन ऑर्डर को चुनौती दी है। इसमें गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि रात (10-11 मार्च) कोमानपुर में कोठी निवास फार्महाउस पर जुआ पकड़ा था। तब मुझे नहीं पता था कि यह आईएएस (वंदना वैद्य) का फार्महाउस है।

वहीं, इसके बाद ही मुझे मैसेज और फोन आने लगे। धमकी दी गई और दबाव डाला गया कि एफआईआर में जुआ आईएएस के फार्महाउस में पकड़े जाने की बात नहीं लिखनी है।

दबाव बनाया गया कि जुआ इस फार्महाउस की जगह किसी अन्य स्थान पर पकड़े जाने की बात एफआईआर में लिख दी जाए।

इसके बावजूद मैंने इस मामले में घुटने नहीं टेके और सुबह थाना पहुंचकर एफआईआर में स्थान,पकड़े गए आरोपी और सभी तथ्य सही-सही लिख दिए थे।

445cf686-145
445cf686-145

इसी बात से अधिकारी मुझसे चिढ़ गए

टीआई ने याचिका में लिखा है कि इसी कारण से अधिकारी मुझसे चिढ़ गए कि आईएएस का नाम क्यों नहीं छिपाया गया?

इसके बाद एसपी ने उसी दिन 11 मार्च को मुझे सस्पेंड कर दिया और कहा गया कि मैंने अपराध नियंत्रण के लिए काम नहीं किया।

यह मेरे ऊपर केवल काउंटर अटैक था क्योंकि मैंने आईएएस के फार्महाउस का नाम नहीं छिपाया था। यह प्रशासनिक शक्तियों का दुरुपयोग था।

077fd9e9-63a
077fd9e9-63a

आईएएस के प्रभाव में अधिकारियों ने की कार्रवाई

टीआई यहीं नहीं रुके,उन्होंने खुलकर लिखा कि आईएएस के प्रभाव में आकर प्रतिवादियों (उच्च पुलिस अधिकारियों) द्वारा मेरे खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।इसके बाद भी उनका मन नहीं भरा और एडिशनल एसपी को जांच सौंप दी।

यह भाई-भतीजावाद का क्लासिक उदाहरण है। मुझे केवल एफआईआर में उनके हिसाब से बदलाव नहीं करने के कारण इस कार्रवाई का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

20343991-4f5
20343991-4f5

एएसआई तो छुट्टी पर थीं

याचिका में यह भी कहा गया कि इस कार्रवाई में अधिकारियों ने विवेक का उपयोग नहीं किया है। मेरे साथ उस दिन रात में गश्त और कार्रवाई पर एसआई मिथुन थे,उन्हें भी और साथ ही एएसआई रेशम गिरवाल को भी उस दिन सस्पेंड किया गया। जबकि गिरवाल तो 21 फरवरी से ही बीमारी के कारण छुट्टी पर हैं और वह ड्यूटी पर ही नहीं थीं।

टीआई ने इन सभी को बनाया है पक्षकार

टीआई ने इस याचिका में प्रमुख सचिव (गृह विभाग),डीजीपी,आईजी (ग्रामीण),एसपी (ग्रामीण),एडिशनल एसपी (महू) और एसडीओपी (महू) को पक्षकार बनाया है।

इसमें पूरी कार्रवाई को दबाव में नहीं आने के चलते उच्च अधिकारियों द्वारा आईएएस के प्रभाव में किया गया काउंटर अटैक बताया है। हाईकोर्ट ने इस मामले में सभी पक्षकारों से जवाब मांगा है।

सिमरोल में भी जुआ पकड़ा, फिर कार्रवाई क्यों नहीं?

टीआई ने इस याचिका में 15 मार्च को सिमरोल में भी हुई जुआ पकड़ने की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए। कहा गया कि जब इसी तरह की कार्रवाई सिमरोल में पुलिस ने की और जुआ पकड़ा, तो फिर वहां के टीआई पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

यह भी उसी तरह का मामला था जैसा कि मैंने कार्रवाई की थी। साथ ही टीआई ने कहा कि मुझे यूएस (US) की एफबीआई (FBI) ने भी प्रशंसा पत्र दिया है। मेरे करियर में मुझे 300 से ज्यादा प्रमाणपत्र मिल चुके हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

महिला IAS वंदना वैद्य के फार्महाउस जुआकांड में अब चार और पुलिसकर्मी निपटे, कूबड़ा ने खोले राज

महिला IAS के फार्महाउस जुआकांड में SI, ASI की भूमिका संदिग्ध, हटाए गए TI के साथ क्राइम ब्रांच में थे

इंदौर न्यूज: आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस पर जुआकांड हुआ, उनकी इतनी है संपत्ति, फार्महाउस से ये आय

महिला आईएएस के फार्महाउस जुआकांड के आरोपी जगदीश हड्डा कूबड़ा की है गैंग, पूर्व मंत्री, MLA का वरदहस्त

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • फार्महाउस
  • आईएएस वंदना वैद्य
  • मध्यप्रदेश वित्त निगम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा