एमपी के साढ़े 4 लाख पेंशनर्स को बड़ी राहत: जिला पेंशन कार्यालयों पर लगेगा ताला, सीधे बैंक से होगा भुगतान
Amresh Kushwaha | Mar 16, 2026, 10:27 IST
mp pensioners new rule sbi aggregator bank system 2026
एमपी के पेंशनर्स के लिए खुशियों भरी खबर सामने आई है। एक अप्रैल 2026 से नई सेंट्रलाइज्ड पेंशन प्रणाली लागू होगी। SBI एग्रीगेटर बैंक के माध्यम से सीधे खाते में पेंशन आएगी।
मध्यप्रदेश के साढ़े चार लाख से अधिक पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने दशकों पुरानी और पेचीदा पेंशन व्यवस्था को जड़ से बदलने का फैसला किया है।
अब रिटायरमेंट के बाद पेंशन के लिए न तो दफ्तरों के चक्कर काटने होंगे और न ही बैंक बदलने की मजबूरी होगी। सरकार की इस नई सेंट्रलाइज्ड (Centralized) व्यवस्था से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और भुगतान सीधे खाते में होगा।
राज्य शासन ने पेंशन वितरण प्रणाली को सरल और पारदर्शी (Transparent) बनाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को एकमात्र *एग्रीगेटर बैंक (Aggregator Bank) नियुक्त किया है।
यह नई व्यवस्था 1 अप्रैल, 2026 से पूरे प्रदेश में प्रभावी हो जाएगी। अब सरकार पेंशन की पूरी राशि केवल SBI को ट्रांसफर करेगी, जो नोडल एजेंसी के रूप में काम करते हुए पेंशनर के किसी भी बैंक खाते में राशि जमा कराएगा।
मौजूदा व्यवस्था में एमपी पेंशनर्स को चार मुख्य समस्याओं का सामना करना पड़ता था:
सरकार का सबसे बड़ा कदम जिला पेंशन कार्यालयों (District Pension Offices) को बंद करना है। पेंशनर्स एसोसिएशन का आरोप रहा है कि जिला स्तर पर बाबू जानबूझकर फाइलों में आपत्तियां लगाते थे ताकि रिश्वत वसूली जा सके।
अब पेंशन निर्धारण की प्रक्रिया पूरी तरह फेसलेस और गोपनीय होगी। उदाहरण के तौर पर, भिंड के कर्मचारी की फाइल जबलपुर का अधिकारी क्लियर करेगा। इससे स्थानीय दबाव और भ्रष्टाचार खत्म होगा।
नई व्यवस्था के तहत संभागीय मुख्यालय तो काम करेंगे, लेकिन मुख्य कमान भोपाल स्थित मुख्यालय के पास होगी। SBI ने इस मेगा प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू कर दी है।
वर्तमान में प्रदेश में चार लाख 46 हजार पेंशनर्स हैं और इस साल 22 हजार नए कर्मचारी रिटायर होंगे। अन्य 10 बैंकों से लगभग 2 लाख PPO वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसे पूरा होने में 3 से 4 महीने का समय लगेगा।
अब तक पेंशन का क्लेम और कमीशन 11 अलग-अलग बैंक लेते थे, जो अब सिर्फ SBI के पास रहेगा। पेंशनर का खाता किसी भी बैंक में हो, उसे अपनी ब्रांच बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस बदलाव से न केवल सरकारी खजाने पर बोझ कम होगा, बल्कि बुजुर्गों को मानसिक सुकून भी मिलेगा।
अकाउंट एग्रीगेटर (Account Aggregator - AA) एक डिजिटल सिस्टम है, जिसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रेगुलेट करता है। आसान भाषा में समझें तो यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो आपकी अनुमति से अलग-अलग बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड से जुड़ा आपका वित्तीय डेटा एक ही जगह पर इकट्ठा करके सुरक्षित तरीके से शेयर करता है।
इस सिस्टम की खास बात यह है कि इसमें आपकी जानकारी कहीं सेव नहीं होती। यानी अकाउंट एग्रीगेटर खुद आपका डेटा स्टोर नहीं करता, बल्कि सिर्फ आपकी मंजूरी मिलने के बाद उसे एनक्रिप्टेड तरीके से एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर करता है।
ये खबर भी पढ़िए...
कनाडा में उज्जैन के छात्र की हत्या, कॉलेज छात्रों ने आपसी रंजिश में पीटा, चढ़ाई कार
सीएम मोहन यादव की दिल्ली से वापसी: कृषि वर्ष 2026 के रोडमैप पर राजधानी में महामंथन
MP News: मध्यप्रदेश की स्लीपर बसों में अब फायर सेफ्टी कवच, FDSS सिस्टम हुआ अनिवार्य
अब स्कूलों में घटिया सामान नहीं दे सकेगा वेंडर: एमपी शिक्षा विभाग वेंडरों से लेगा शपथ-पत्र
अब रिटायरमेंट के बाद पेंशन के लिए न तो दफ्तरों के चक्कर काटने होंगे और न ही बैंक बदलने की मजबूरी होगी। सरकार की इस नई सेंट्रलाइज्ड (Centralized) व्यवस्था से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और भुगतान सीधे खाते में होगा।
1 अप्रैल 2026 से बदलेगा नियम
यह नई व्यवस्था 1 अप्रैल, 2026 से पूरे प्रदेश में प्रभावी हो जाएगी। अब सरकार पेंशन की पूरी राशि केवल SBI को ट्रांसफर करेगी, जो नोडल एजेंसी के रूप में काम करते हुए पेंशनर के किसी भी बैंक खाते में राशि जमा कराएगा।
वर्तमान सिस्टम की 4 फांस: क्यों जरूरी था बदलाव?
- बैंक की बाध्यता: पेंशन के लिए अक्सर उसी बैंक में खाता रखना पड़ता था जहां सैलरी आती थी।
- तकनीकी खामियां: महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी होने पर एरियर मिलने में महीनों लग जाते थे क्योंकि कई बैंकों के पास अपडेटेड सिस्टम नहीं था।
- PPO ट्रांसफर में देरी: रिटायरमेंट के बाद पेंशन अदायगी आदेश (PPO) बैंक तक पहुंचने में लंबा समय लगता था।
- फिक्सेशन की गलतियां: वेतनमान तय करने (Pay Fixation) में हुई छोटी सी चूक भी पेंशन रोक देती थी।
बंद होंगे जिला पेंशन कार्यालय
अब पेंशन निर्धारण की प्रक्रिया पूरी तरह फेसलेस और गोपनीय होगी। उदाहरण के तौर पर, भिंड के कर्मचारी की फाइल जबलपुर का अधिकारी क्लियर करेगा। इससे स्थानीय दबाव और भ्रष्टाचार खत्म होगा।
भोपाल से होगा कंट्रोल, 2 लाख PPO का ट्रांसफर शुरू
वर्तमान में प्रदेश में चार लाख 46 हजार पेंशनर्स हैं और इस साल 22 हजार नए कर्मचारी रिटायर होंगे। अन्य 10 बैंकों से लगभग 2 लाख PPO वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसे पूरा होने में 3 से 4 महीने का समय लगेगा।
सीधे खाते में पैसा: अब बैंक बदलने का झंझट खत्म
एग्रीगेटर बैंक* क्या होता है?
इस सिस्टम की खास बात यह है कि इसमें आपकी जानकारी कहीं सेव नहीं होती। यानी अकाउंट एग्रीगेटर खुद आपका डेटा स्टोर नहीं करता, बल्कि सिर्फ आपकी मंजूरी मिलने के बाद उसे एनक्रिप्टेड तरीके से एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर करता है।
ये खबर भी पढ़िए...
कनाडा में उज्जैन के छात्र की हत्या, कॉलेज छात्रों ने आपसी रंजिश में पीटा, चढ़ाई कार
सीएम मोहन यादव की दिल्ली से वापसी: कृषि वर्ष 2026 के रोडमैप पर राजधानी में महामंथन
MP News: मध्यप्रदेश की स्लीपर बसों में अब फायर सेफ्टी कवच, FDSS सिस्टम हुआ अनिवार्य
अब स्कूलों में घटिया सामान नहीं दे सकेगा वेंडर: एमपी शिक्षा विभाग वेंडरों से लेगा शपथ-पत्र
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari