एमपी में पीएनजी कनेक्शन के लिए यहां करें फोन, नहीं तो 3 माह में एलपीजी कनेक्शन बंद

Sanjay Gupta | Apr 06, 2026, 13:52 IST
Share
mp png connection
mp png connection

एमपी में अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की खपत पर निर्भरता कम करने के लिए पीएनजी के कनेक्शन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। यदि पीएनजी लाइन है और कनेक्शन नहीं लिया तो 3 माह में एलपीजी (घरेलू रसोई गैस) कनेक्शन बंद किया जा सकता है।

Indore. इजराइल ईरान युद्ध (ईरान युद्ध 2026) के चलते आ रहे गैस और तेल संकट के बीच सरकार लगातार व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए प्रयास कर रही है।

इसके तहत तय किया गया है कि पीएनजी के अधिक से अधिक कनेक्शन दिए जाएं। इसके लिए मप्र शासन ने तय किया है कि सभी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) संस्थाएं अगले 3 माह में दिए जाने वाले पीएनजी कनेक्शन का लक्ष्य निर्धारित करेंगी।

नहीं तो घरेलू कनेक्शन 3 माह में बंद

निर्देश दिए गए हैं कि शहरों में जहां पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, वहां के आसपास के लोगों को ऑयल कंपनियों के जरिए जानकारी दी जाएगी। इसके बाद भी अगर आपने पीएनजी कनेक्शन नहीं लिया, तो अगले तीन महीने में आपका एलपीजी कनेक्शन बंद किया जा सकता है।

जहां पीएनजी पाइपलाइन बिछ चुकी है, वहां आवासीय इलाकों, स्कूल, हॉस्टल, कॉलेज, कम्युनिटी किचन और आंगनवाड़ी केंद्रों को सिर्फ 5 दिन में पीएनजी कनेक्शन दिया जाएगा, अगर उन्होंने आवेदन किया है।

कनेक्शन बढ़ाने के लिए जिले में पॉलीटेक्निक और आईटीआई के छात्रों से भी मदद ली जाएगी।

इन नंबरों पर कनेक्शन के लिए करें फोन

प्रदेश में 10 सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियां पीएनजी कनेक्शन दे रही हैं। अगर आप घरेलू या व्यावसायिक पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको इन कंपनियों के कंट्रोल रूम नंबर पर कॉल करना होगा। यहां पर आप अपना कनेक्शन लेने के लिए संपर्क कर सकते हैं।

  1. अवंतिका गैस लिमिटेड - इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर
    (9424098887)
  2. गैस लिमिटेड - देवास, रायसेन, शाजापुर, सीहोर
    (7880001788)
  3. नवेरिया गैस लिमिटेड - धार
    (07292-223311)
  4. थिंक गैस - भोपाल, राजगढ़, शिवपुरी
    (1800-5727-107)
  5. IOC - गुना
    (9425991090)
  6. मउगंज, रीवा
    (9424836488)
  7. अशोकनगर
    (9425119522)
  8. मुरैना
    (7223982333)
  9. बीपीसीएल - मैहर, सतना, शहडोल
    (9424738607)
  10. सीधी, सिंगरौली
    (9424341954)
  11. गुजरात गैस लिमिटेड - रतलाम
    (7412230292)
आप इन नंबरों पर पीएनजी कनेक्शन के लिए संपर्क कर सकते हैं।

अभी तक 3552 एलपीजी सिलेंडर जब्त

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई पूरी तरह से सामान्य है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और घबराहट में खरीदारी (पैनिक बाइंग) से बचें। कालाबाजारी को रोकने के लिए 2693 जगहों पर छापेमारी की गई, जिसमें 3 हजार 552 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए। वहीं 10 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई।

ये खबरें भी पढ़ें...

गैस पर ‘ब्रेक’ लगा रही अफसरशाही: मध्य प्रदेश में पीएनजी का सपना अब भी अधूरा!

एमपी में पीएनजी कनेक्शन के लिए यहां करें फोन, नहीं तो 3 माह में एलपीजी कनेक्शन बंद

LPG Price Hike: 195 रुपए महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, नई कीमत 2 हजार पार

गैस की कालाबाजारी करने वालों पर अब एफआईआर, लाइसेंस भी होगा निरस्त

देवास में सिलेंडर पर 'संग्राम' : दामाद ने नहीं भेजी गैस टंकी तो ससुरालियों ने घर पहुंच की तोड़फोड़

Tags:
  • गोविंद सिंह राजपूत
  • बीपीसीएल
  • इजराइल ईरान युद्ध
  • अवंतिका गैस
  • पीएनजी कनेक्शन
  • ईरान युद्ध 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं